logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

2 hrs ago
user_Baljeet Chouhan
Baljeet Chouhan
Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
    1
    बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. 
छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
    user_Baljeet Chouhan
    Baljeet Chouhan
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    3
    भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है 70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।
    1
    स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽
छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है
70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए। किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।
    1
    किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV
सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए।
किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई।
सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
    1
    *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को  शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर  मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!
    1
    14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल
🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल
🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित ➖ 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ➖ #सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
    1
    मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित
➖
104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
➖
#सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को  शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    1
    चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा
चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।
दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.