logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!

2 hrs ago
user_सरवन वर्मा पत्रकार
सरवन वर्मा पत्रकार
Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।
    1
    त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश
सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण
    1
    Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुमार कावरे को न्यायालय ने भेजा जेल, चांवल घोटाले में आरोपी है कुमार कावरे वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल हेराफेरी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसआईटी ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार उर्फ कुमार कावरे को रविवार को भोपाल से गिरफ्तार कर सोमवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया। जहॉ न्यायिक न्यायाधीश प्रथम श्रेणी दिव्या सिंह ने कुमार कावरे की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। कुमार कावरे की न्यायालय में पेशी के दौरान वारासिवनी न्यायालय परिसर के आसपास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले की जॉच के दौरान एसआईटी को कुमार कावरे की टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस इंडस्ट्रीज की संलिप्तता भी मिली थी। जिस पर उनके पार्टनरों विनोद शर्मा, भतीजे अविनाश कावरे और उनके मुंशी को पुलिस ने पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 28 ट्रकों की जप्ती की गई है। जिसमें से 8 व्यक्ति जमानत पर बाहर है और 12 लोग जेल में है। इस पूरे मामले की शुरुआत 3 जून की रात वारासिवनी की संचेती राइस मिल से हुई थी। एक शिकायत के बाद जांच के दौरान मिल परिसर में एक ट्रक मिला था, जिसमें 242 क्विंटल 55 किलो सरकारी चांवल लदा हुआ था। रिकॉर्ड के मुताबिक यह चांवल एफसीआई के नवेगांव गोदाम से छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एथेनॉल प्लांट पहुंचना था, लेकिन ट्रक संचेती राइस मिल परिसर में मिला। इसके बाद 5 जून को वारासिवनी थाने में संचेती राईस मिल के संचालक सौरभ संचेती, उनके पिता गंभीर संचेती और एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एस पी बालाघाट द्वारा गठित एसआईटी की जांच आगे बढ़ी, तो वारासिवनी, बालाघाट, सिवनी व गोंदिया के कई राईस मिल व्यापारी, ट्रांसपोर्ट मालिक से सरकारी चांवल की कथित हेराफेरी के तार जुड़े होने की बात सामने आई। संचेती राइस मिल से सीसीटीवी और करीब 2 हजार खाली चांवल की बोरियां भी जब्त की गई थीं। वहीं संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती और उनके पिता गंभीर संचेती की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है और दोनों की तलाश जारी बताई गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 19 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय में करीब 2 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब कुमार कावरे की गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल चांवल हेराफेरी के इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच आगे जारी है।
    1
    कुमार कावरे को न्यायालय ने भेजा जेल, चांवल घोटाले में आरोपी है कुमार कावरे 
वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल हेराफेरी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसआईटी ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार उर्फ  कुमार कावरे को रविवार को भोपाल से गिरफ्तार कर सोमवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया। जहॉ न्यायिक न्यायाधीश प्रथम श्रेणी दिव्या सिंह ने कुमार कावरे की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। कुमार कावरे की न्यायालय में पेशी के दौरान वारासिवनी न्यायालय परिसर के आसपास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले की जॉच के दौरान एसआईटी को कुमार कावरे की टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस इंडस्ट्रीज की संलिप्तता भी मिली थी। जिस पर उनके पार्टनरों विनोद शर्मा, भतीजे अविनाश कावरे और उनके मुंशी को पुलिस ने पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 28 ट्रकों की जप्ती की गई है। जिसमें से 8 व्यक्ति जमानत पर बाहर है और 12 लोग जेल में है। इस पूरे मामले की शुरुआत 3 जून की रात वारासिवनी की संचेती राइस मिल से हुई थी। एक शिकायत के बाद जांच के दौरान मिल परिसर में एक ट्रक मिला था, जिसमें 242 क्विंटल 55 किलो सरकारी चांवल लदा हुआ था। रिकॉर्ड के मुताबिक यह चांवल एफसीआई के नवेगांव गोदाम से छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एथेनॉल प्लांट पहुंचना था, लेकिन ट्रक संचेती राइस मिल परिसर में मिला। इसके बाद 5 जून को वारासिवनी थाने में संचेती राईस मिल के संचालक सौरभ संचेती, उनके पिता गंभीर संचेती और एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एस पी बालाघाट द्वारा गठित एसआईटी की जांच आगे बढ़ी, तो वारासिवनी, बालाघाट, सिवनी व गोंदिया के कई राईस मिल व्यापारी, ट्रांसपोर्ट मालिक से सरकारी चांवल की कथित हेराफेरी के तार जुड़े होने की बात सामने आई। संचेती राइस मिल से सीसीटीवी और करीब 2 हजार खाली चांवल की बोरियां भी जब्त की गई थीं। वहीं संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती और उनके पिता गंभीर संचेती की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है और दोनों की तलाश जारी बताई गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 19 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय में करीब 2 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब कुमार कावरे की गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल चांवल हेराफेरी के इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच आगे जारी है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का हुआ समापन बालाघाट। कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना कर हाथियों को खिलाए फल और गन्ना समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का एवं नारियल खिलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों ने हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना की। महावतों और सहायक महावतों का सम्मान कार्यक्रम में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महावतों एवं सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल एवं वन विभाग के विभिन्न कार्यों में महावतों और सहायक महावतों के योगदान की सराहना की। वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विभागीय हाथी कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथी वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती एवं निगरानी सहित विभिन्न प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बनाए रखना विभागीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र कल्याण पर ध्यान दिया जाता है। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय हाथियों की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
    4
    कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का हुआ समापन

बालाघाट। कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना कर हाथियों को खिलाए फल और गन्ना
समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का एवं नारियल खिलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों ने हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना की।
महावतों और सहायक महावतों का सम्मान
कार्यक्रम में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महावतों एवं सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल एवं वन विभाग के विभिन्न कार्यों में महावतों और सहायक महावतों के योगदान की सराहना की।
वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विभागीय हाथी
कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथी वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती एवं निगरानी सहित विभिन्न प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बनाए रखना विभागीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र कल्याण पर ध्यान दिया जाता है।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय हाथियों की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    3
    भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है 70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।
    1
    स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽
छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है
70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चित्रकला प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी का सम्मान | पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र चौरई से जुड़े 50 से अधिक विद्यालयों के 53 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्र स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की जानवी मालवी ने प्रथम, समसवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि साहू ने द्वितीय और बालक शाला की आयुषी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस समारोह की खास बात रही कि चौरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने केवल विजेता विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
    1
    चित्रकला प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी का सम्मान | पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे 
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र चौरई से जुड़े 50 से अधिक विद्यालयों के 53 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्र स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की जानवी मालवी ने प्रथम, समसवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि साहू ने द्वितीय और बालक शाला की आयुषी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस समारोह की खास बात रही कि चौरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने केवल विजेता विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बारिश-तूफान से मक्के की खड़ी फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट ‘मिनी पंजाब’ क्षेत्र में फसलें गिरीं, किसानों ने मुआवजा और बीमा राशि की मांग की सिवनी। 20 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश और तेज तूफान से क्षेत्र में मक्के की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पालारी, खापा बाजार, डोरकरांजी, मैना पिपरिया, कुचिवाड़ा, चंदनवाड़ा, समनापुर, गोंडी और हिनोतिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने शासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
    1
    बारिश-तूफान से मक्के की खड़ी फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट

‘मिनी पंजाब’ क्षेत्र में फसलें गिरीं, किसानों ने मुआवजा और बीमा राशि की मांग की

सिवनी। 20 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश और तेज तूफान से क्षेत्र में मक्के की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पालारी, खापा बाजार, डोरकरांजी, मैना पिपरिया, कुचिवाड़ा, चंदनवाड़ा, समनापुर, गोंडी और हिनोतिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने शासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Seoni News: CM हेल्पलाइन बनी वेतन कटौती की वजह, सचिव-रोजगार सहायकों ने जताया विरोध
    1
    Seoni News: CM हेल्पलाइन बनी वेतन कटौती की वजह, सचिव-रोजगार सहायकों ने जताया विरोध
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.