logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनवाही की प्रभा तेकाम ने पेश की मिसाल प्राकृतिक खेती से दोगुनी की आय, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा धनवाही की प्रभा तेकाम ने पेश की मिसाल प्राकृतिक खेती से दोगुनी की आय, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा 21 सितंबर सोमवार पांच बजे कृषि उपसंचालक अश्वनी झारिया ने बताया कि बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम धनवाही की महिला किसान प्रभा तेकाम प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन गई हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने अपनी तीन एकड़ में से दो एकड़ जमीन पर रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर प्राकृतिक खेती की शुरुआत की। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के मार्गदर्शन में उन्होंने घर पर ही जीवामृत, बीजामृत और नीमास्त्र बनाना सीखा। फसल विविधीकरण अपनाते हुए धान, गेहूं, कोदो-कुटकी, चना और सब्जियों की खेती की। इस बदलाव से उनकी कृषि लागत में 60 प्रतिशत की भारी कमी आई, जबकि वार्षिक शुद्ध आय 30 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गई। उनके खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। आज प्रभा अपनी इस सफलता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर गांव की अन्य महिलाओं को भी प्राकृतिक खेती के गुर सिखा रही हैं। उनका यह सफर सीमित संसाधनों से सफलता गढऩे वाली सच्ची सेवा की कहानी है। 0000000000000000000000000000000

1 hr ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

धनवाही की प्रभा तेकाम ने पेश की मिसाल प्राकृतिक खेती से दोगुनी की आय, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा धनवाही की प्रभा तेकाम ने पेश की मिसाल प्राकृतिक खेती से दोगुनी की आय, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा 21 सितंबर सोमवार पांच बजे कृषि उपसंचालक अश्वनी झारिया ने बताया कि बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम धनवाही की महिला किसान प्रभा तेकाम प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन गई हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने अपनी तीन एकड़ में से दो एकड़ जमीन पर रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर प्राकृतिक खेती की शुरुआत की। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के मार्गदर्शन में उन्होंने घर पर ही जीवामृत, बीजामृत और नीमास्त्र बनाना सीखा। फसल विविधीकरण अपनाते हुए धान, गेहूं, कोदो-कुटकी, चना और सब्जियों की खेती की। इस बदलाव से उनकी कृषि लागत में 60 प्रतिशत की भारी कमी आई, जबकि वार्षिक शुद्ध आय 30 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गई। उनके खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। आज प्रभा अपनी इस सफलता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर गांव की अन्य महिलाओं को भी प्राकृतिक खेती के गुर सिखा रही हैं। उनका यह सफर सीमित संसाधनों से सफलता गढऩे वाली सच्ची सेवा की कहानी है। 0000000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम बबलिया में रसोई घर से जहरीले कोबरा का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा ग्राम बबलिया में रसोई घर से जहरीले कोबरा का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा बीट गार्ड और सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने किया रेस्क्यू 20 सितंबर रविवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम बबलिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण के घर की रसोई में जहरीला सांप देखा गया। बताया गया कि वन विभाग की टिकरिया रेंज के बबलिया सर्किल बीट गार्ड आनंद दंडोतिया के समन्वय से सर्प मित्र रंजीत ठाकुर द्वारा कोबरा नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। जानकारी अनुसार ग्राम बबलिया निवासी रजनी बाई पिता संपत उइके के घर की रसोई के छप्पर में एक स्पेक्टेकल कोबरा घुस आया था। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने पर बबलिया बीट गार्ड आनंद दंडोतिया के माध्यम से निवास के सर्प मित्र रंजीत ठाकुर को सूचित किया गया। सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर अत्यंत सावधानी के साथ नाग का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित रूप से प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र ने बताया कि यह कोबरा नाग खतरनाक श्रेणी का सांप होता है, जिसके दंश से समय पर इलाज न मिलने पर जान जा सकती है। सफलतापूर्वक रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रात के समय अंधेरे में बिना रोशनी के न चलें और अचानक जूते-चप्पल में पैर न डालें, पहले उन्हें अच्छे से झाड़ लें। सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें जिससे सर्पदंश की आशंका को टाला जा सके। सांप दिखने पर स्वयं उसे पकडऩे या मारने का जोखिम न उठाएं, तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचित करें। रंजीत ठाकुर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना चाहिए। सर्पदंश से जान बचाने का एकमात्र वैज्ञानिक और प्रामाणिक उपाय एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन ही है, जिससे पीडि़त की जान बचाई जा सकती है। 00000000000000000000000000000
    1
    ग्राम बबलिया में रसोई घर से जहरीले कोबरा का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
ग्राम बबलिया में रसोई घर से जहरीले कोबरा का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
बीट गार्ड और सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने किया रेस्क्यू 
20 सितंबर रविवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम बबलिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण के घर की रसोई में जहरीला सांप देखा गया। बताया गया कि वन विभाग की टिकरिया रेंज के बबलिया सर्किल बीट गार्ड आनंद दंडोतिया के समन्वय से सर्प मित्र रंजीत ठाकुर द्वारा कोबरा नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
जानकारी अनुसार ग्राम बबलिया निवासी रजनी बाई पिता संपत उइके के घर की रसोई के छप्पर में एक स्पेक्टेकल कोबरा घुस आया था। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने पर बबलिया बीट गार्ड आनंद दंडोतिया के माध्यम से निवास के सर्प मित्र रंजीत ठाकुर को सूचित किया गया। सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर अत्यंत सावधानी के साथ नाग का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित रूप से प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र ने बताया कि यह कोबरा नाग खतरनाक श्रेणी का सांप होता है, जिसके दंश से समय पर इलाज न मिलने पर जान जा सकती है।
सफलतापूर्वक रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि  रात के समय अंधेरे में बिना रोशनी के न चलें और अचानक जूते-चप्पल में पैर न डालें, पहले उन्हें अच्छे से झाड़ लें। सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें जिससे सर्पदंश की आशंका को टाला जा सके।  सांप दिखने पर स्वयं उसे पकडऩे या मारने का जोखिम न उठाएं, तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचित करें।
रंजीत ठाकुर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना चाहिए। सर्पदंश से जान बचाने का एकमात्र वैज्ञानिक और प्रामाणिक उपाय एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन ही है, जिससे पीडि़त की जान बचाई जा सकती है।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • #JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।
    3
    #JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त
जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। 
तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार 
वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने  के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में  छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये  चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। 🙏🚩
    1
    गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी
गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। 🙏🚩
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
    1
    Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंडला - युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
    1
    मंडला - युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 1500 की लाइट, कागजों में 7 हजार का खेल समनापुर पंचायत में एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदी पर उठे सवाल
    1
    1500 की लाइट, कागजों में 7 हजार का खेल
समनापुर पंचायत में एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदी पर उठे सवाल
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।
    2
    जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार.          /
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया।
उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संगमघाट हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड और कपड़े जब्त
    1
    संगमघाट हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा
दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड और कपड़े जब्त
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.