logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घासा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 878 ग्राम अफीम और 51 लाख की नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत घासा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिगंरकिया गाँव में दबिश देकर अवैध अफीम और करीब 51.65 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ यूनिट उदयपुर की सूचना पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम डिगरकिया में राजु पाटीदार के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे से 878 ग्राम अवैध अफीम और 51 लाख 65 हजार रुपये की बेहिसाब नगदी बरामद हुई।

5 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

घासा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 878 ग्राम अफीम और 51 लाख की नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत घासा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिगंरकिया गाँव में दबिश देकर अवैध अफीम और करीब 51.65 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ यूनिट उदयपुर की सूचना पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम डिगरकिया में राजु पाटीदार के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे से 878 ग्राम अवैध अफीम और 51 लाख 65 हजार रुपये की बेहिसाब नगदी बरामद हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-कस्बे के समीप धाणी फले क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सूरज (08) पुत्र गोपाल मीणा, निवासी धाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुनी बोरदा का कक्षा 03 का छात्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सूरज घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर की छत पर पहुंच गया, जहां घरेलू एलटी लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। उस समय माता-पिता पास में आयोजित शादी समारोह व घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी की नजर छत पर पड़ी, जहां लोहे के टिन पर बच्चे का हाथ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। 51 गांवों के बीच बड़े सीएचसी में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि 51 गांवों के बीच स्थित इतना बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां मोर्चरी (शवगृह) की व्यवस्था नहीं है, जिससे पोस्टमार्टम जैसी जरूरी प्रक्रियाओं में देरी होती है। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवासीय क्वार्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर करीब 1 से 2 किलोमीटर दूर रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में समय पर उनकी उपलब्धता नहीं हो पाती। इस कारण ग्रामीणों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी में शीघ्र मोर्चरी की व्यवस्था की जाए तथा डॉक्टरों के लिए क्वार्टर बनवाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।
    1
    मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल
जुबेर अहमद
धरियावद
मूंगाणा-कस्बे के समीप धाणी फले क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सूरज (08) पुत्र गोपाल मीणा, निवासी धाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुनी बोरदा का कक्षा 03 का छात्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सूरज घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर की छत पर पहुंच गया, जहां घरेलू एलटी लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। उस समय माता-पिता पास में आयोजित शादी समारोह व घरेलू कार्यों में व्यस्त थे।
दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी की नजर छत पर पड़ी, जहां लोहे के टिन पर बच्चे का हाथ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। 51 गांवों के बीच बड़े सीएचसी में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि 51 गांवों के बीच स्थित इतना बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां मोर्चरी (शवगृह) की व्यवस्था नहीं है, जिससे पोस्टमार्टम जैसी जरूरी प्रक्रियाओं में देरी होती है। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवासीय क्वार्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर करीब 1 से 2 किलोमीटर दूर रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में समय पर उनकी उपलब्धता नहीं हो पाती। इस कारण ग्रामीणों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी में शीघ्र मोर्चरी की व्यवस्था की जाए तथा डॉक्टरों के लिए क्वार्टर बनवाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
    1
    डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए।
    1
    डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • फालना के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुडाला में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) और विद्यालय विकास मैनेजमेंट कमेटी (SDMC) का पुनर्गठन किया गया। इसमें श्री श्रीपाल सिंह को SMC का अध्यक्ष और श्रीमती भावना को उपाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव नए सत्र 2026-27 के लिए हुआ है। समितियों के सदस्यों के नवीनीकरण और पुनर्गठन के लिए एक आम सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
    1
    फालना के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुडाला में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) और विद्यालय विकास मैनेजमेंट कमेटी (SDMC) का पुनर्गठन किया गया। इसमें श्री श्रीपाल सिंह को SMC का अध्यक्ष और श्रीमती भावना को उपाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव नए सत्र 2026-27 के लिए हुआ है।
समितियों के सदस्यों के नवीनीकरण और पुनर्गठन के लिए एक आम सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Bharu jaat duriya
    1
    Post by Bharu jaat duriya
    user_Bharu jaat duriya
    Bharu jaat duriya
    Actor बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • उदयपुर जिले के कानोड़ अस्पताल में डॉक्टर के सरकारी आवास पर एएनएम की मौत होने के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर से लड़ाई झगड़े के बाद एएनएम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर एएनएम के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया और एएनएम के बीच सरकारी आवास में लड़ाई हुई थी। तभी डॉ. सुरेंद्र के मोबाइल पर उनकी पत्नी का कॉल आया। इससे एएनएम ज्यादा नाराज हो गई फिर दोनों में बहस हुई। इसी बीच डॉ सुरेंद्र अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए नीचे आ गया। दोनों में काफी देर तक बात हुई। इसी बीच पीछे से घर में अकेली मौजूद एएनएम ने चुन्नी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ अस्पताल में डॉक्टर के सरकारी आवास पर एएनएम की मौत होने के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर से लड़ाई झगड़े के बाद एएनएम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर एएनएम के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया और एएनएम के बीच सरकारी आवास में लड़ाई हुई थी। तभी डॉ. सुरेंद्र के मोबाइल पर उनकी पत्नी का कॉल आया। इससे एएनएम ज्यादा नाराज हो गई फिर दोनों में बहस हुई। इसी बीच डॉ सुरेंद्र अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए नीचे आ गया। दोनों में काफी देर तक बात हुई। इसी बीच पीछे से घर में अकेली मौजूद एएनएम ने चुन्नी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए। जिस पर दोनों घायलों को 108 पायलट छगनलाल ईएमटी त्रिलोक जाट जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा दोनों का उपचार जारी है। महिला के सर, हाथ ओर पैर पर गंभीर चोट पहुंचने के साथ 7 टांके पहुंचे है। वही शशिकांत के कान सहित हाथों पर गंभीर चोट पहुंची है।
    1
    डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए। जिस पर दोनों घायलों को 108 पायलट छगनलाल ईएमटी त्रिलोक जाट जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा दोनों का उपचार जारी है। महिला के सर, हाथ ओर पैर पर गंभीर चोट पहुंचने के साथ 7 टांके पहुंचे है। वही शशिकांत के कान सहित हाथों पर गंभीर चोट पहुंची है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर। रोजगार के चलते घर से निकले दो बाइक सवार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। वही दोनों की हालात स्थिर बताई जा रही है।
    1
    डूंगरपुर। रोजगार के चलते घर से निकले दो बाइक सवार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। वही दोनों की हालात स्थिर बताई जा रही है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.