बंशीलाल कटारा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया सेवा भाव डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
बंशीलाल कटारा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया सेवा भाव डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
- डूंगरपुर। रोजगार के चलते घर से निकले दो बाइक सवार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। वही दोनों की हालात स्थिर बताई जा रही है।1
- सीमलवाड़ा। रामेष्ट सुंदरकांड समिति किशनपुरा के तत्वावधान में कस्बे में कांति लाल (स्व. धनजी भाई कलाल के सुपुत्र) के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व देवी-देवताओं के आह्वान एवं गणेश वंदना के साथ हुई। आचार्य के मार्गदर्शन में यजमान परिवार द्वारा सिद्धि प्राप्त हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड के प्रारंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गेहरीलाल ने “मेरे मन में भी राम” एवं “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं संदीप ने “दुनिया में देव हजारों हैं” भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गूंज सुनाई दी। सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गान आश्विन पाठक की तर्ज पर लोकेश त्रिवेदी, मोहन सुथार, राजेंद्र, सुनील, गौतम और मनीष द्वारा किया गया। संगीत में ताराचंद एवं गेहरीलाल पाटीदार ने ऑक्टोपैड और हारमोनियम पर संगत देकर प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में यजमान परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान यजमान परिवार की अदिति (पुत्री सुनील कलाल) के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्त मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।2
- दिनांक: 13.04.2026 प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, पुलिस थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर विषय:- उचित कार्यवाही करने के सम्बन्ध में। महोदय, निवेदन है की आवेदक नाथूलाल पिता नानुराम जी मीणा उम्र 22 साल निवासी जडोली जिला प्रतापगढ़ का होकर लेखी आवेदन करता हूँ कि मैं चार पांच दिन पहले बसंत जी शर्मा निवासी डिगावमाली की गिट्टी मशीन पर मजदूरी करने के लिए आया हूँ। मैं साथ में मेरी हीरो स्पेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्र. RJ35SQ2906 लाया था जो कल दिनांक 12.04.2026 को रात्री 03.00 बजे तक प्लांट पर मशीने चलाई उसके बाद हम सभी सो गये थे तथा मेरी मोटरसाइकिल भी वही पर खड़ी थी जो सुबह 07.00 बजे उठकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहा पर नही थी जिसकी तलाश आस पास करते कही कोई पता नही चला। मेरी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है। आवेदन करता हूँ उचित कार्यवाही की जावे। आवेदक नाथूलाल पिता नानुराम जी मीणा निवासी जडोली जिला प्रतापगढ़ मो.न. 7976538301 Date: 13.04.2026 To, The Station House Officer (SHO), Afzalpur Police Station, District Mandsaur. Subject: Regarding taking appropriate legal action. Sir, I, the applicant Nathulal, son of Nanuram Ji Meena, aged 22 years, resident of Jadoli, District Pratapgarh, submit this written application. I came here four to five days ago to work as a laborer at the stone crusher machine (Gitti machine) owned by Basant Ji Sharma, a resident of Digawmali. I had brought my Hero Splendor Plus motorcycle, registration number RJ35SQ2906, with me. Yesterday, on 12.04.2026, I operated the machines at the plant until 3:00 AM, after which we all went to sleep. My motorcycle was parked there. When I woke up at 7:00 AM and checked, my motorcycle was not there. I searched for it nearby but could not find any trace of it. Some unknown person has taken my motorcycle. I request you to take appropriate action in this matter. Applicant: Nathulal S/o Nanuram Ji Meena Resident of Jadoli, District Pratapgarh Mobile No: 79765383014
- मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-कस्बे के समीप धाणी फले क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सूरज (08) पुत्र गोपाल मीणा, निवासी धाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुनी बोरदा का कक्षा 03 का छात्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सूरज घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर की छत पर पहुंच गया, जहां घरेलू एलटी लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। उस समय माता-पिता पास में आयोजित शादी समारोह व घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी की नजर छत पर पड़ी, जहां लोहे के टिन पर बच्चे का हाथ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। 51 गांवों के बीच बड़े सीएचसी में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि 51 गांवों के बीच स्थित इतना बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां मोर्चरी (शवगृह) की व्यवस्था नहीं है, जिससे पोस्टमार्टम जैसी जरूरी प्रक्रियाओं में देरी होती है। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवासीय क्वार्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर करीब 1 से 2 किलोमीटर दूर रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में समय पर उनकी उपलब्धता नहीं हो पाती। इस कारण ग्रामीणों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी में शीघ्र मोर्चरी की व्यवस्था की जाए तथा डॉक्टरों के लिए क्वार्टर बनवाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।1
- बांसवाडा, 17 अप्रेल/ जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत छायनबड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर ने विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीणों को नियमित और सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पेयजल योजनाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही निराकरण के प्रयास किए गए। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत हरनाथपुरा के ग्राम आम्बावज में कुछ स्थानों पर पाईपलाईन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अतः सहायक अभियन्ता (प्रोजेक्ट), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी की सप्लाई हेतु बनाए गए सभी पॉईन्ट्स को चौक करवाने के निर्देश दिए तथा सभी पॉईन्ट्स के पास पशुओं के पानी पीने हेतु ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत छायनबड़ी के ग्राम नवाखेड़ा के रा.उ.प्रा. विद्यालय में पेयजल आपूर्ति हेतु लगाए गए ट्यूबवेल व सोलर सिस्टम को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए तथा आवश्यकता अनुसार ग्राम पंचायतों में पानी के टेंकर सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर महोदय ने पंचायत समिति सभागार में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की व सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन, तहसीलदार छोटी सरवन, सहायक अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग छोटी सरवन उपस्थित रहे। ---000---4
- भीम आर्मी ने अंबेडकर जयंती पर बांसवाड़ा में निकाली भव्य रैली और सभा का किया आयोजन । बांसवाड़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम, बांसवाड़ा के तत्वाधान में जिला स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली, कार्यक्रम में पहले अंबेडकर सर्कल तक पैदल शोभायात्रा निकाली गई। रैली के अंबेडकर सर्कल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ASP प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल पहुंचे और प्रदेश महासचिव सुनील भारतीय पहुंचें बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद रैली कॉलेज स्थित सभा स्थल पर पहुंची, जहां बड़ी जनसभा का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. नरेश पटेल (ओबीसी महासभा) ने बाबासाहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला, जबकि विनोद परमार सुंदनी ने अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान कोदरलाल बुनकर (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति-जनजाति) ने अपने संबोधन में “मिशन 16” पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विकिल सुनार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब के विचार समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की प्रेरणा देते हैं, जिन्हें व्यवहार में उतारना अत्यंत आवश्यक है। सभा के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष आजाद ने बहुजन समाज के लोगों को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। इस दौरान जिला महासचिव कांतिलाल रायकवाल, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिलाउपाध्यक्ष भरत पटेल, जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव, शांतिलाल यादव झडस , डायालाल यादव, मोहित आजाद, विष्णु मेघवाल, गिरीश यादव, नवीन यादव, महेश यादव राहुल यादव चीराग लोकेश बुनकर झडस सहित सैकडो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्युरो रिपोर्ट आवाज टीवी 3 ईण्डिया न्यूज संवाददाता शान्तिलाल आजाद1
- डूंगरपुर। गैस पर खाना बनाने के दौरान कुकर का ढक्कन खुलने से महिला घायल हो गई। जिस पर परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा महिला का उपचार किया गया।1
- सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।2
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ ब्लॉक में जल संकट और पलायन की समस्या के बीच बिजलपुर गांव की दयाबाई मोतीलाल डोडीयार ने सामूहिक प्रयास से बदलाव की मिसाल पेश की। वर्षों से निष्क्रिय पड़े चेकडेम के गहरीकरण का प्रस्ताव दयाबाई और सक्षम समूह की महिलाओं—बिनुबाई डोडीयार, हीरा डोडीयार, राधिका डोडीयार, मीरा डोडीयार, संगीता डोडीयार, राजकुमारी डोडीयार, मंजुला डोडीयार, काली डोडीयार, लक्ष्मी डोडीयार, शिला डोडीयार, देवली डोडीयार, सीता डोडीयार—ने मिलकर रखा। ग्राम पंचायत गोदावाड़ा नारंग द्वारा मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत हुआ और 70 परिवारों के सहयोग से चेकडेम गहरा किया गया। बारिश में पानी भरने से 62 बीघा भूमि पर 14 किसानों ने रबी फसल बोई, जिससे पलायन रुका और गांव में रोजगार व स्थायित्व बढ़ा। इस पहल से जलस्तर सुधरा, पशुपालन को लाभ मिला और करीब 2200 रोजगार दिवस सृजित हुए। दयाबाई का यह प्रयास दर्शाता है कि सामूहिक भागीदारी और जल संरक्षण से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव संभव है।1