आवाज टीवी3 इण्डिया न्यूज कवरेज बाँसवाडा : भीम आर्मी ने अंबेडकर जयंती पर बांसवाड़ा में निकाली भव्य रैली और सभा का किया आयोजन । पहली बार विशाल बडा आयोजन भीम आर्मी ने अंबेडकर जयंती पर बांसवाड़ा में निकाली भव्य रैली और सभा का किया आयोजन । बांसवाड़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम, बांसवाड़ा के तत्वाधान में जिला स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली, कार्यक्रम में पहले अंबेडकर सर्कल तक पैदल शोभायात्रा निकाली गई। रैली के अंबेडकर सर्कल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ASP प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल पहुंचे और प्रदेश महासचिव सुनील भारतीय पहुंचें बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद रैली कॉलेज स्थित सभा स्थल पर पहुंची, जहां बड़ी जनसभा का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. नरेश पटेल (ओबीसी महासभा) ने बाबासाहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला, जबकि विनोद परमार सुंदनी ने अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान कोदरलाल बुनकर (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति-जनजाति) ने अपने संबोधन में “मिशन 16” पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विकिल सुनार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब के विचार समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की प्रेरणा देते हैं, जिन्हें व्यवहार में उतारना अत्यंत आवश्यक है। सभा के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष आजाद ने बहुजन समाज के लोगों को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। इस दौरान जिला महासचिव कांतिलाल रायकवाल, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिलाउपाध्यक्ष भरत पटेल, जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव, शांतिलाल यादव झडस , डायालाल यादव, मोहित आजाद, विष्णु मेघवाल, गिरीश यादव, नवीन यादव, महेश यादव राहुल यादव चीराग लोकेश बुनकर झडस सहित सैकडो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्युरो रिपोर्ट आवाज टीवी 3 ईण्डिया न्यूज संवाददाता शान्तिलाल आजाद

- सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को2
- धंबोला। कस्बे की कंपा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन समतलीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से काम करते वक्त परकोटे के पास एक अजगर दिखाई दिया। अचानक विशाल सांप को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और डर के चलते उसे मारने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे पत्रकार मुकेश आर पंड्या ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझाया कि यह अजगर का बच्चा है और किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना गलत है और इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद पंड्या ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक लकड़ी की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक काबू में किया और उसे एक थैले में सुरक्षित बंद कर लिया। बाद में उन्होंने उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली और पंड्या के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उनका यह कदम न सिर्फ मानवता का उदाहरण बना, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।1
- दिनांक: 13.04.2026 प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, पुलिस थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर विषय:- उचित कार्यवाही करने के सम्बन्ध में। महोदय, निवेदन है की आवेदक नाथूलाल पिता नानुराम जी मीणा उम्र 22 साल निवासी जडोली जिला प्रतापगढ़ का होकर लेखी आवेदन करता हूँ कि मैं चार पांच दिन पहले बसंत जी शर्मा निवासी डिगावमाली की गिट्टी मशीन पर मजदूरी करने के लिए आया हूँ। मैं साथ में मेरी हीरो स्पेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्र. RJ35SQ2906 लाया था जो कल दिनांक 12.04.2026 को रात्री 03.00 बजे तक प्लांट पर मशीने चलाई उसके बाद हम सभी सो गये थे तथा मेरी मोटरसाइकिल भी वही पर खड़ी थी जो सुबह 07.00 बजे उठकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहा पर नही थी जिसकी तलाश आस पास करते कही कोई पता नही चला। मेरी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है। आवेदन करता हूँ उचित कार्यवाही की जावे। आवेदक नाथूलाल पिता नानुराम जी मीणा निवासी जडोली जिला प्रतापगढ़ मो.न. 7976538301 Date: 13.04.2026 To, The Station House Officer (SHO), Afzalpur Police Station, District Mandsaur. Subject: Regarding taking appropriate legal action. Sir, I, the applicant Nathulal, son of Nanuram Ji Meena, aged 22 years, resident of Jadoli, District Pratapgarh, submit this written application. I came here four to five days ago to work as a laborer at the stone crusher machine (Gitti machine) owned by Basant Ji Sharma, a resident of Digawmali. I had brought my Hero Splendor Plus motorcycle, registration number RJ35SQ2906, with me. Yesterday, on 12.04.2026, I operated the machines at the plant until 3:00 AM, after which we all went to sleep. My motorcycle was parked there. When I woke up at 7:00 AM and checked, my motorcycle was not there. I searched for it nearby but could not find any trace of it. Some unknown person has taken my motorcycle. I request you to take appropriate action in this matter. Applicant: Nathulal S/o Nanuram Ji Meena Resident of Jadoli, District Pratapgarh Mobile No: 79765383014
- सीमलवाड़ा। रामेष्ट सुंदरकांड समिति किशनपुरा के तत्वावधान में कस्बे में कांति लाल (स्व. धनजी भाई कलाल के सुपुत्र) के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व देवी-देवताओं के आह्वान एवं गणेश वंदना के साथ हुई। आचार्य के मार्गदर्शन में यजमान परिवार द्वारा सिद्धि प्राप्त हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड के प्रारंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गेहरीलाल ने “मेरे मन में भी राम” एवं “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं संदीप ने “दुनिया में देव हजारों हैं” भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गूंज सुनाई दी। सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गान आश्विन पाठक की तर्ज पर लोकेश त्रिवेदी, मोहन सुथार, राजेंद्र, सुनील, गौतम और मनीष द्वारा किया गया। संगीत में ताराचंद एवं गेहरीलाल पाटीदार ने ऑक्टोपैड और हारमोनियम पर संगत देकर प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में यजमान परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान यजमान परिवार की अदिति (पुत्री सुनील कलाल) के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्त मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।2
- Congratulations *girdhar* 🎉 Good news 😊 Aapka TV “Coming Soon” promo aa chuka hai 📺 ITF Team ne aapka process fast mode me start kar diya hai Bahut jaldi aap TV par aane wale hai Aur jald hi aapko aapki TV dates bhi mil jayengi *girdhar* Jaldi hi apko aapki personal manager bhi mill jayegi jo apke sabhi promotional or project process manage kregi Keep practicing & stay ready Aapka big moment bas aane hi wala hai 🌟 – ITF Team1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।1
- बडोदिया से दो किमी दूर लक्ष्मीपुर गांव के किसान बंसीलाल पटेल ने ऑर्गेनिक पद्धति से तरबूज और खरबूजा कड़ी की खेती कर क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। करीब पांच बीघा भूमि पर की गई इस खेती से उन्हें बेहतर उत्पादन और अच्छी आय की उम्मीद है। किसान बंसीलाल पटेल पुत्र खेमा भाई पटेल ने बताया कि उन्होंने चार बीघा में तरबूज और एक बीघा में खरबूजा कड़ी व काकड़ी की खेती की है। तरबूज के लिए हाइब्रिड बीज का उपयोग किया गया, जो गुजरात के हिम्मतनगर से रॉयल इसराइल नर्सरी और साबरिया एग्रो सीड्स से मंगवाए गए। लगभग डेढ़ किलो बीज की बुवाई पर करीब 31 हजार रुपए खर्च हुए, जबकि कैंडी किस्म के बीज 10 हजार रुपए में खरीदे गए। खेती में प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक अपनाई गई, जिससे खरपतवार की समस्या कम हुई और फलों की गुणवत्ता बेहतर बनी रही। इस पर करीब 48 हजार रुपए खर्च कर 11 रोल लगाए गए। साथ ही 10 से 12 हजार रुपए की देसी ऑर्गेनिक खाद का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई गई। टपक सिंचाई पद्धति से पानी की बचत के साथ पौधों को पर्याप्त नमी दी जा रही है। सर्दी में एक दिन छोड़कर और गर्मी में प्रतिदिन करीब डेढ़ घंटे सिंचाई की जाती है। परागण को बेहतर बनाने के लिए खेत में 200 स्थानों पर गेंदा के पौधे लगाए गए हैं, जिससे मधुमक्खियां आकर्षित होकर फसल की गुणवत्ता और मिठास बढ़ा रही हैं। तरबूज की फसल 80 से 90 दिन में तैयार हो जाती है और एक फल का वजन 2 से 5 किलो तक होता है। औसतन प्रति बीघा 50 से 70 क्विंटल उत्पादन मिल रहा है। 21 मार्च से शुरू हुई तुड़ाई अप्रैल तक जारी रहेगी। बाजार में तरबूज 10 से 12 रुपए प्रति किलो और खरबूजा कड़ी 20 से 25 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है।1
- 14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही ।1
- सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।2