कलम का सिपाही बना वन्यजीवों का रक्षक,अजगर का किया रेस्क्यू धंबोला। कस्बे की कंपा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन समतलीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से काम करते वक्त परकोटे के पास एक अजगर दिखाई दिया। अचानक विशाल सांप को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और डर के चलते उसे मारने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे पत्रकार मुकेश आर पंड्या ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझाया कि यह अजगर का बच्चा है और किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना गलत है और इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद पंड्या ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक लकड़ी की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक काबू में किया और उसे एक थैले में सुरक्षित बंद कर लिया। बाद में उन्होंने उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली और पंड्या के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उनका यह कदम न सिर्फ मानवता का उदाहरण बना, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।
कलम का सिपाही बना वन्यजीवों का रक्षक,अजगर का किया रेस्क्यू धंबोला। कस्बे की कंपा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन समतलीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से काम करते वक्त परकोटे के पास एक अजगर दिखाई दिया। अचानक विशाल सांप को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और डर के चलते उसे मारने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे पत्रकार मुकेश आर पंड्या ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझाया कि यह अजगर का बच्चा है और किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना गलत है और इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद पंड्या ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक लकड़ी की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक काबू में किया और उसे एक थैले में सुरक्षित बंद कर लिया। बाद में उन्होंने उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली और पंड्या के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उनका यह कदम न सिर्फ मानवता का उदाहरण बना, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।
- सीमलवाड़ा। जिला आयुर्वेद विभाग में चिकित्सा सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिलेभर के आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े कार्मिकों को नवीन प्रणाली के संचालन और उसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. बद्री नारायण मीणा द्वारा आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धन्वंतरि की वंदना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ चिकित्सा सेवाओं में आधुनिक तकनीक का समावेश अत्यंत आवश्यक है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। सहायक निदेशक डॉ. यशवंत कुमार परमार ने प्रशिक्षण को विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता आएगी तथा कार्यों की निगरानी भी अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अभयसिंह मालीवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों में अलग-अलग समूह बनाकर जिले के सभी 63 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) केंद्रों पर कार्यरत कुल 106 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं नर्स-कम्पाउंडरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के माध्यम से रोगियों का पंजीकरण, उपचार विवरण एवं दवा वितरण जैसी प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकेंगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का डिजिटल रूपांतरण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे चिकित्सकों और मरीजों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा उपचार प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित बन सकेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।4
- धंबोला। कस्बे की कंपा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन समतलीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से काम करते वक्त परकोटे के पास एक अजगर दिखाई दिया। अचानक विशाल सांप को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और डर के चलते उसे मारने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे पत्रकार मुकेश आर पंड्या ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझाया कि यह अजगर का बच्चा है और किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना गलत है और इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद पंड्या ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक लकड़ी की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक काबू में किया और उसे एक थैले में सुरक्षित बंद कर लिया। बाद में उन्होंने उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली और पंड्या के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उनका यह कदम न सिर्फ मानवता का उदाहरण बना, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।1
- डूंगरपुर। आमजन को राहत प्रदान करने तथा प्रशासन के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसुनवाई कर परिवेदनाओं के निस्तारण करने के क्रम में शुक्रवार को जिला कलक्टर देशलदान ने ग्राम पंचायत पुनाली में आयोजित गुरुबार को चौपाल में ग्रामवासियों की परिवेदनाओं को सुना तथा शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर देशलदान ने दो घंटे से भी ज्यादा समय तक लगभग पचास से अधिक परिवेदनाओं को एक-एक कर परिवादी को बुलाकर तसल्ली से सुना और अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए जिन परिवेदनाओं को विभाग स्तर पर तत्काल निस्तारण संभव है, उसे शीघ्र निस्तारण करने, उच्च स्तर से संबंधित परिवेदनाओं को उस स्तर तक पहुंचाते हुए नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने एक-एक परिवेदना की गहनता से जानकारी लेते हुए उसके समाधान हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु लगातार फॉलोअप करते हुए समाधान करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। चौपाल के दौरान ग्रामवासियों ने दिव्यांग के आधार कार्ड बनवाने, बिजली पोल हटाने व दुसरे जगह लगाने, बैंक ऑफ बडौदा में युवा-उद्यमी लोन स्वीकृति करवाने, जल निकासी हेतु मेन रोड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मि्रत पुराने नालों को खुलवाने, हिंगलाज माता मन्दिर परिसर में बोरवेल करने, गांव पुनाली में जल संकट के स्थाई समाधान, गांव की मूलभूत समस्याओं के निराकरण, नल जल योजना के तहत ग्राम वाडा पूनाली में विगत एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप्प होने, जल जीवन के अन्तर्गत कनेक्षन, मिशन में बनी टंकी की पानी सप्लाई शुरू करवाने, नल कनेक्षन करवाने, अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर लगाने, विद्युत लाईन षिफ्ट करवाने विकलांग भाई का आधार कार्ड बनवाने एवं पेंशन पुनः चालू करवाने सहित विभिन्न परिवेदनाओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।1
- or gav ka vikash or gav ka dalat or nokari milega ac lahda mile rojgar aavse mile gav vale ko kam mile rojgar garnti se log ko kam mile gav me aavana kam mile ghjgscyi f hu hfi d th tu shg tu j gun hu hfi ko ho gya hai bhai kota to me aavana ka vikash or gav me to all the same to me ji bhai 3rd ko bhi ho gya tha to all friends 🎉 me ji bhai ka vikash or nokari ko1
- गनोडा में सर्व समाज के सहयोग से एक करोड रुपए में बनेगा भव्य मंदिर, तैयारी शुरू गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के ललोरा तालाब के किनारे प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार होना है। 24 तारीख को मंदिर के जीर्णोद्धार का खाद मुहूर्त है लेकिन इससे पहले बुधवार को मंदिर परिसर पर शिखर उत्थापना एवं माता पार्वती की मूर्ति की उत्थापना की गई। बुधवार सुबह मंदिर परिसर पर गांव के सर्व समाज जन उपस्थित रहे तथा विधि विधान के साथ मंदिर के ऊपर से शिखर को मंत्रोच्चार के साथ उतारा गया तथा मुहूर्त के तौर पर पांच ईंट भी गुंबद से निकाली गई। इसके अलावा मंदिर परिसर पर स्थित माता पार्वती की प्रतिमा को भी उत्थापित कर सुरक्षित जगह पर स्थापित किया गया। गांव के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगवती शंकर व्यास ने बताया कि गांव के सर्व समाज के सहयोग से भव्य मंदिर गांव के ललोरा तालाब के किनारे बनाया जाएगा। इस कार्य हेतु गांव का प्रत्येक समाज सहयोग कर रहा है तथा तन मन धन से सभी लोग इसमें लगे हुए हैं। लगभग 1 करोड़ की लागत से मंदिर को भव्यता प्रदान की जाएगी। इस काम में गांव में जितने भी समाज निवासरत है उन सभी समाजों के प्रतिनिधियों मने मंदिर निर्माण से लेकर मंदिर प्रतिष्ठा तक में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। गांव के पंडित हरिश्चंद्र पंड्या, जलज पंड्या, शशांक पंड्या आदि के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार सहित शुभ कार्य की शुरुआत की गई। बुधवार को मंदिर परिसर पर भगवती शंकर व्यास, महेशपाल सिंह, रमेश चंद्र व्यास, नारायण सिंह, नरेश निनामा, अजीत कटारा, पन्नालाल दर्जी, हितेश सुथार, देवशंकर मेहता, मगनलाल इटावल, रणछोड़ भोई, उमेश जोशी, पंकज गामोट, भरत व्यास, गोविंद व्यास, जयदीप गोस्वामी, विनोद गोस्वामी सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।2
- बांसवाडा, 17 अप्रेल/ जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत छायनबड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर ने विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीणों को नियमित और सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पेयजल योजनाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही निराकरण के प्रयास किए गए। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत हरनाथपुरा के ग्राम आम्बावज में कुछ स्थानों पर पाईपलाईन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अतः सहायक अभियन्ता (प्रोजेक्ट), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी की सप्लाई हेतु बनाए गए सभी पॉईन्ट्स को चौक करवाने के निर्देश दिए तथा सभी पॉईन्ट्स के पास पशुओं के पानी पीने हेतु ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत छायनबड़ी के ग्राम नवाखेड़ा के रा.उ.प्रा. विद्यालय में पेयजल आपूर्ति हेतु लगाए गए ट्यूबवेल व सोलर सिस्टम को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए तथा आवश्यकता अनुसार ग्राम पंचायतों में पानी के टेंकर सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर महोदय ने पंचायत समिति सभागार में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की व सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन, तहसीलदार छोटी सरवन, सहायक अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग छोटी सरवन उपस्थित रहे। ---000---4
- सीमलवाड़ा। रामेष्ट सुंदरकांड समिति किशनपुरा के तत्वावधान में कस्बे में कांति लाल (स्व. धनजी भाई कलाल के सुपुत्र) के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व देवी-देवताओं के आह्वान एवं गणेश वंदना के साथ हुई। आचार्य के मार्गदर्शन में यजमान परिवार द्वारा सिद्धि प्राप्त हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड के प्रारंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गेहरीलाल ने “मेरे मन में भी राम” एवं “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं संदीप ने “दुनिया में देव हजारों हैं” भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गूंज सुनाई दी। सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गान आश्विन पाठक की तर्ज पर लोकेश त्रिवेदी, मोहन सुथार, राजेंद्र, सुनील, गौतम और मनीष द्वारा किया गया। संगीत में ताराचंद एवं गेहरीलाल पाटीदार ने ऑक्टोपैड और हारमोनियम पर संगत देकर प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में यजमान परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान यजमान परिवार की अदिति (पुत्री सुनील कलाल) के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्त मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।2