सीमलवाड़ा में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का शुभारंभ, गौ संरक्षण को लेकर उठी आवाज सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
सीमलवाड़ा में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का शुभारंभ, गौ संरक्षण को लेकर उठी आवाज सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक
वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
- धंबोला। कस्बे की कंपा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन समतलीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से काम करते वक्त परकोटे के पास एक अजगर दिखाई दिया। अचानक विशाल सांप को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और डर के चलते उसे मारने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे पत्रकार मुकेश आर पंड्या ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझाया कि यह अजगर का बच्चा है और किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना गलत है और इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद पंड्या ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक लकड़ी की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक काबू में किया और उसे एक थैले में सुरक्षित बंद कर लिया। बाद में उन्होंने उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली और पंड्या के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उनका यह कदम न सिर्फ मानवता का उदाहरण बना, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।1
- सीमलवाड़ा। रामेष्ट सुंदरकांड समिति किशनपुरा के तत्वावधान में कस्बे में कांति लाल (स्व. धनजी भाई कलाल के सुपुत्र) के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व देवी-देवताओं के आह्वान एवं गणेश वंदना के साथ हुई। आचार्य के मार्गदर्शन में यजमान परिवार द्वारा सिद्धि प्राप्त हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड के प्रारंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गेहरीलाल ने “मेरे मन में भी राम” एवं “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं संदीप ने “दुनिया में देव हजारों हैं” भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गूंज सुनाई दी। सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गान आश्विन पाठक की तर्ज पर लोकेश त्रिवेदी, मोहन सुथार, राजेंद्र, सुनील, गौतम और मनीष द्वारा किया गया। संगीत में ताराचंद एवं गेहरीलाल पाटीदार ने ऑक्टोपैड और हारमोनियम पर संगत देकर प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में यजमान परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी दौरान यजमान परिवार की अदिति (पुत्री सुनील कलाल) के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्त मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।2
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।1
- or gav ka vikash or gav ka dalat or nokari milega ac lahda mile rojgar aavse mile gav vale ko kam mile rojgar garnti se log ko kam mile gav me aavana kam mile ghjgscyi f hu hfi d th tu shg tu j gun hu hfi ko ho gya hai bhai kota to me aavana ka vikash or gav me to all the same to me ji bhai 3rd ko bhi ho gya tha to all friends 🎉 me ji bhai ka vikash or nokari ko1
- डूंगरपुर। जिला भाजपा ने गुरुवार दोपहर 1 बजे को 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम के तहत एक वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई। रैली शहर के लक्ष्मण मैदान से शुरू हुई। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री पंकज जैन, कार्यक्रम संयोजक रेखा पंड्या, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत और रीटा कुंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। बाइक और स्कूटी पर सवार कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।1
- गनोडा में सर्व समाज के सहयोग से एक करोड रुपए में बनेगा भव्य मंदिर, तैयारी शुरू गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के ललोरा तालाब के किनारे प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार होना है। 24 तारीख को मंदिर के जीर्णोद्धार का खाद मुहूर्त है लेकिन इससे पहले बुधवार को मंदिर परिसर पर शिखर उत्थापना एवं माता पार्वती की मूर्ति की उत्थापना की गई। बुधवार सुबह मंदिर परिसर पर गांव के सर्व समाज जन उपस्थित रहे तथा विधि विधान के साथ मंदिर के ऊपर से शिखर को मंत्रोच्चार के साथ उतारा गया तथा मुहूर्त के तौर पर पांच ईंट भी गुंबद से निकाली गई। इसके अलावा मंदिर परिसर पर स्थित माता पार्वती की प्रतिमा को भी उत्थापित कर सुरक्षित जगह पर स्थापित किया गया। गांव के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगवती शंकर व्यास ने बताया कि गांव के सर्व समाज के सहयोग से भव्य मंदिर गांव के ललोरा तालाब के किनारे बनाया जाएगा। इस कार्य हेतु गांव का प्रत्येक समाज सहयोग कर रहा है तथा तन मन धन से सभी लोग इसमें लगे हुए हैं। लगभग 1 करोड़ की लागत से मंदिर को भव्यता प्रदान की जाएगी। इस काम में गांव में जितने भी समाज निवासरत है उन सभी समाजों के प्रतिनिधियों मने मंदिर निर्माण से लेकर मंदिर प्रतिष्ठा तक में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। गांव के पंडित हरिश्चंद्र पंड्या, जलज पंड्या, शशांक पंड्या आदि के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार सहित शुभ कार्य की शुरुआत की गई। बुधवार को मंदिर परिसर पर भगवती शंकर व्यास, महेशपाल सिंह, रमेश चंद्र व्यास, नारायण सिंह, नरेश निनामा, अजीत कटारा, पन्नालाल दर्जी, हितेश सुथार, देवशंकर मेहता, मगनलाल इटावल, रणछोड़ भोई, उमेश जोशी, पंकज गामोट, भरत व्यास, गोविंद व्यास, जयदीप गोस्वामी, विनोद गोस्वामी सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।2
- बांसवाडा, 17 अप्रेल/ जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत छायनबड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर ने विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीणों को नियमित और सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पेयजल योजनाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही निराकरण के प्रयास किए गए। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत हरनाथपुरा के ग्राम आम्बावज में कुछ स्थानों पर पाईपलाईन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अतः सहायक अभियन्ता (प्रोजेक्ट), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी की सप्लाई हेतु बनाए गए सभी पॉईन्ट्स को चौक करवाने के निर्देश दिए तथा सभी पॉईन्ट्स के पास पशुओं के पानी पीने हेतु ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत छायनबड़ी के ग्राम नवाखेड़ा के रा.उ.प्रा. विद्यालय में पेयजल आपूर्ति हेतु लगाए गए ट्यूबवेल व सोलर सिस्टम को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए तथा आवश्यकता अनुसार ग्राम पंचायतों में पानी के टेंकर सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर महोदय ने पंचायत समिति सभागार में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की व सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन, तहसीलदार छोटी सरवन, सहायक अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग छोटी सरवन उपस्थित रहे। ---000---4
- सीमलवाड़ा। तहसील मुख्यालय के निकट स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में गौ भक्तों द्वारा ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गौ माता को सम्मान, सेवा और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने बताया कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से सरकार को जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में प्रार्थना पत्र भेजकर गौ माता को मौलिक अधिकारों के तहत संरक्षण एवं सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी धर्म एवं संप्रदाय के धर्मप्रेमी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर जनजागरण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार को गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु आगाह किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए नंदी शाला स्थापित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने तथा गोवंश की संख्या के आधार पर गौशालाओं को निश्चित अनुदान राशि देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी समय में उपखंड स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने इस अभियान को निष्काम एवं पवित्र बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के माध्यम से राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया जा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।2