logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैम्पियरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो बाइक, आठ मोबाइल और नकदी के साथ चार शातिर गिरफ्तार कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों, आठ मोबाइल फोन और नकदी के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह और उपनिरीक्षक संजय गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम अलेनाबाद स्थित आम के बगीचे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक कैम्पियरगंज से पीपीगंज की ओर सर्विस लेन के रास्ते जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया और चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज यादव उर्फ गोलू (निवासी ककराखोर, थाना बेलीपार), चंदन यादव (निवासी तेनुआ, थाना गीडा), प्रिंस विश्वकर्मा (निवासी पटे चौराहा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज) तथा किशन विश्वकर्मा (निवासी ककराखोर, थाना बेलीपार) के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों का सत्यापन कराया, जिसमें बरामद पल्सर मोटरसाइकिल चिलुआताल थाना क्षेत्र तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संतकबीरनगर जनपद के मगहर थाना क्षेत्र से चोरी की होना पाया गया। आरोपियों की तलाशी में पांच चोरी के मोबाइल फोन, तीन अन्य मोबाइल फोन तथा 420 रुपये नकद भी बरामद किए गए। कैम्पियरगंज पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और क्षेत्र में हुई अन्य वाहन व मोबाइल चोरी की घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की भी गहन जांच कर रही है।

11 hrs ago
user_Rammilan kacher
Rammilan kacher
कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर- 12 फुट पुराने सरकारी चक रोड की बदहाली से मोहदीनपुर के लोग परेशान, जिलाधिकारी आलोक कुमार से पक्की सड़क और नाली निर्माण की लगाई गुहार। खलीलाबाद के वार्ड नं-10 मोहल्ला मोहदीनपुर (मैलानी) निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोहल्ले से होकर गुजरने वाले 12 फुट चौड़े सरकारी चकरोड के जर्जर हाल और बरसात में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वार्ड नं-10 निवासी राजकुमार पुत्र स्व. रामसेवक ने सोमवार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर को पत्र सौंपकर उक्त चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि आरसीसी रोड मोड़ से पहले उत्तर में रामनाथ चौरसिया की जमीन के बगल से पश्चिम की ओर जाने वाला नहर वाला रास्ता प्रधान आरा मशीन के पीछे से मैलानी को जोड़ता है। यह काफी पुराना सरकारी चकरोड है जिसका उपयोग सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन के लिए करते हैं। राजकुमार ने कहा कि बरसात के समय इस रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी होती है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा दक्षिण प्लाटिंग की जमीन के बगल में नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सरकारी चकरोड को आरसीसी रोड और नाली से जोड़ने का काम अब तक नहीं हुआ है। पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मामले की जांच कराई जाए और 12 फुट के इस पुराने चकरोड को पक्की सड़क व नाली के साथ बनवाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
    1
    संतकबीरनगर- 12 फुट पुराने सरकारी चक रोड की बदहाली से मोहदीनपुर के लोग परेशान, जिलाधिकारी आलोक कुमार से पक्की सड़क और नाली निर्माण की लगाई गुहार।  
  
खलीलाबाद के वार्ड नं-10 मोहल्ला मोहदीनपुर (मैलानी) निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोहल्ले से होकर गुजरने वाले 12 फुट चौड़े सरकारी चकरोड के जर्जर हाल और बरसात में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।  
वार्ड नं-10 निवासी राजकुमार पुत्र स्व. रामसेवक ने सोमवार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर को पत्र सौंपकर उक्त चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि आरसीसी रोड मोड़ से पहले उत्तर में रामनाथ चौरसिया की जमीन के बगल से पश्चिम की ओर जाने वाला नहर वाला रास्ता प्रधान आरा मशीन के पीछे से मैलानी को जोड़ता है। यह काफी पुराना सरकारी चकरोड है जिसका उपयोग सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन के लिए करते हैं।  
राजकुमार ने कहा कि बरसात के समय इस रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी होती है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा दक्षिण प्लाटिंग की जमीन के बगल में नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सरकारी चकरोड को आरसीसी रोड और नाली से जोड़ने का काम अब तक नहीं हुआ है।  
पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मामले की जांच कराई जाए और 12 फुट के इस पुराने चकरोड को पक्की सड़क व नाली के साथ बनवाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोरखपुर में कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक बैठक | 2027 चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर रवि प्रताप निषाद का बड़ा दावा
    1
    गोरखपुर में कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक बैठक | 2027 चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर रवि प्रताप निषाद का बड़ा दावा
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking
    1
    सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking
सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमरुद तोड़ने पर, बढ़ा बवाल, हुई मार-पीट, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौ*त अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ ने दी जानकारी, #Maharajganj #police #sp #oldman #death
    1
    अमरुद तोड़ने पर, बढ़ा बवाल, हुई मार-पीट,

इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौ*त 

अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ ने दी जानकारी,

#Maharajganj 
#police 
#sp 
#oldman 
#death
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • निचलौल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक! शावक की मौत के बाद गन्ने के खेत में डाला डेरा, ड्रोन कैमरे में कैद EXCLUSIVE VIDEO निचलौल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक! शावक की मौत के बाद गन्ने के खेत में डाला डेरा, ड्रोन कैमरे में कैद EXCLUSIVE VIDEO
    1
    निचलौल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक! शावक की मौत के बाद गन्ने के खेत में डाला डेरा, ड्रोन कैमरे में कैद EXCLUSIVE VIDEO
निचलौल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक! शावक की मौत के बाद गन्ने के खेत में डाला डेरा, ड्रोन कैमरे में कैद EXCLUSIVE VIDEO
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जाने फिर हिंसा के आग में क्यो सुलग रहा पड़ोसी देश नेपाल ? जाने फिर हिंसा के आग में क्यो सुलग रहा पड़ोसी देश नेपाल ?
    1
    जाने फिर हिंसा के आग में क्यो सुलग रहा पड़ोसी देश नेपाल ? 
जाने फिर हिंसा के आग में क्यो सुलग रहा पड़ोसी देश नेपाल ?
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.