logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडी में हम्मालों की हड़ताल इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज आज कृषि उप मंडी इंदरगढ़ उस समय हंगामा हो गया जब व्यापारियों ने मंडी पल्लेदारों की मांगों नहीं माना तो उन्होंने हड़ताल पर जाना उचित समझा जिसका विडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

8 hrs ago
user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

मंडी में हम्मालों की हड़ताल इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज आज कृषि उप मंडी इंदरगढ़ उस समय हंगामा हो गया जब व्यापारियों ने मंडी पल्लेदारों की मांगों नहीं माना तो उन्होंने हड़ताल पर जाना उचित समझा जिसका विडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डबरा सिविल न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देते सुनाई फांसी की सजा ग्वालियर जिले के भितरवार कस्बे के करहीया थाना क्षेत्र में अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डबरा सिविल न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए फांसी की सजा सुनाई है साथ ही 7 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। जानकारी के अनुसार 6.02.2023 को करहीया थाने में अबोध बालिका से दुष्कर्म का मामला शेरू जाटव पुत्र पतिराम जाटव 27 वर्ष पर दर्ज हुआ है मामले में 3 वर्ष तक सुनवाई के बाद आज चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश विक्रम भार्गव विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट ने दोष सिद्ध पाते हुए मृत्यु दंड का फैसला सुनाया है साथ ही 7000 के अर्थ दंड से भी दंडित किया है। 7 वर्षीय मृतका पीड़िता के परिजनों के अनुसार गांव में बारात देखने गई थी और देर रात तक लौटकर वापिस नहीं आई घरवालों ने सभी जगह उसे ढूंढा तब गांव के ही एक व्यक्ति से पता चला कि पीड़िता मासूम शेरू जाटव के साथ देखी गई थी बाद में जब मामले में पुलिस शिकायत हुई तो खुलासा हुआ कि आरोपी शेरू ने नन्हीं बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही किसी को इस बात की भनक न लगे इसके लिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी जब पीड़िता का शव शेरू की निशानदेही पर बरामद हुआ ओर पुलिस ने पोस्को एक्ट, दुष्कर्म ओर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जिसकी सुनवाई के बाद पीड़िता ओर उसके परिवार को न्याय देते हुए आरोप सिद्ध होने पर उसे मृत्यु दंड की सजा ओर 7000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई गई है।
    3
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश   
अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डबरा सिविल न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देते सुनाई फांसी की सजा 
ग्वालियर जिले के भितरवार कस्बे के करहीया थाना क्षेत्र में अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डबरा सिविल न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए फांसी की सजा सुनाई है साथ ही 7 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है।
जानकारी के अनुसार 6.02.2023 को करहीया थाने में अबोध बालिका से दुष्कर्म का मामला शेरू जाटव पुत्र पतिराम जाटव 27 वर्ष पर दर्ज हुआ है मामले में 3 वर्ष तक सुनवाई के बाद आज चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश विक्रम भार्गव विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट ने दोष सिद्ध पाते हुए मृत्यु दंड का फैसला सुनाया है साथ ही 7000 के अर्थ दंड से भी दंडित किया है।
7 वर्षीय मृतका पीड़िता के परिजनों के अनुसार गांव में बारात देखने गई थी और देर रात तक लौटकर वापिस नहीं आई घरवालों ने सभी जगह उसे ढूंढा तब गांव के ही एक व्यक्ति से पता चला कि पीड़िता मासूम शेरू जाटव के साथ देखी गई थी बाद में जब मामले में पुलिस शिकायत हुई तो खुलासा हुआ कि आरोपी शेरू ने नन्हीं बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही किसी को इस बात की भनक न लगे इसके लिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी जब पीड़िता का शव शेरू की निशानदेही पर बरामद हुआ ओर पुलिस ने पोस्को एक्ट, दुष्कर्म ओर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जिसकी सुनवाई के बाद पीड़िता ओर उसके परिवार को न्याय देते हुए आरोप सिद्ध होने पर उसे मृत्यु दंड की सजा ओर 7000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई गई है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर दतिया शहर पूरी तरह जश्न के रंग में नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए, जिनसे पूरा शहर सजा दिखाई दिया। सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर डॉ. मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह एकत्रित होकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें जरूरतमंदों को फल और भोजन वितरित किया गया। समर्थकों का कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके चलते जनता में उनके प्रति विशेष सम्मान और स्नेह है। जन्मदिन के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
    1
    दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर दतिया शहर पूरी तरह जश्न के रंग में नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए, जिनसे पूरा शहर सजा दिखाई दिया।
सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर डॉ. मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह एकत्रित होकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें जरूरतमंदों को फल और भोजन वितरित किया गया।
समर्थकों का कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके चलते जनता में उनके प्रति विशेष सम्मान और स्नेह है।
जन्मदिन के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भांडेर। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामगढ़ रोड भांडेर के कक्षा 10वीं के छात्र संस्कार प्रजापति ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार प्रजापति ठकुरास मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। संस्कार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। परिणाम घोषित होते ही बुधवार दोपहर 03 बजे शिक्षक और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने संस्कार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
    1
    भांडेर। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामगढ़ रोड भांडेर के कक्षा 10वीं के छात्र संस्कार प्रजापति ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार प्रजापति ठकुरास मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
संस्कार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की।
परिणाम घोषित होते ही बुधवार दोपहर 03 बजे शिक्षक और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने संस्कार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुद्दा बुंदेलखंड का समाचार पत्र एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से पंडोखर धाम संत पंडित श्री गुरु शरण महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    मुद्दा बुंदेलखंड का समाचार पत्र एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से पंडोखर धाम संत पंडित श्री गुरु शरण महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। भूसा रखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आवेश में आकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर डाली। हालांकि परिवार की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बचा ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी संतोष बघेल के बड़े बेटे नीरज बघेल (28) और छोटे बेटे पहलाद के बीच सुबह भूसा रखने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। झगड़े के बाद गुस्से में आए नीरज ने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने घर के अंदर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल उसे रोकते हुए फंदे से उतारा और बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नीरज शादीशुदा है और मजदूरी के साथ खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना ने यह भी संकेत दिया है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कभी-कभी गंभीर रूप ले सकते हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना बेहद जरूरी है।
    4
    दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। भूसा रखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आवेश में आकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर डाली। हालांकि परिवार की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बचा ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी संतोष बघेल के बड़े बेटे नीरज बघेल (28) और छोटे बेटे पहलाद के बीच सुबह भूसा रखने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। झगड़े के बाद गुस्से में आए नीरज ने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसे हल्की चोटें आईं।
इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने घर के अंदर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल उसे रोकते हुए फंदे से उतारा और बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नीरज शादीशुदा है और मजदूरी के साथ खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना ने यह भी संकेत दिया है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कभी-कभी गंभीर रूप ले सकते हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना बेहद जरूरी है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भांडेर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार सरसई रोड निवासी हरदयाल पुत्र तुलसीराम कुशवाहा उम्र 55 साल की बाइक 08 अप्रैल की सुबह सब्जी मंडी खड़ी थी, तभी मौका पाकर अज्ञात चोर वाहन को लेकर फरार हो गए। काफी देर तक बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित ने भांडेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार दोपहर 02 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ आज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    भांडेर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार सरसई रोड निवासी हरदयाल पुत्र तुलसीराम कुशवाहा उम्र 55 साल की बाइक 08 अप्रैल की सुबह सब्जी मंडी खड़ी थी, तभी मौका पाकर अज्ञात चोर वाहन को लेकर फरार हो गए। काफी देर तक बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
घटना के बाद पीड़ित ने भांडेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार दोपहर 02 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ आज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.