logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामगढ़ रोड भांडेर के कक्षा 10वीं के छात्र संस्कार प्रजापति ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार प्रजापति ठकुरास मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। संस्कार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। परिणाम घोषित होते ही बुधवार दोपहर 03 बजे शिक्षक और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने संस्कार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

6 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

भांडेर। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामगढ़ रोड भांडेर के कक्षा 10वीं के छात्र संस्कार प्रजापति ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार प्रजापति ठकुरास मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। संस्कार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। परिणाम घोषित होते ही बुधवार दोपहर 03 बजे शिक्षक और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने संस्कार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर दतिया शहर पूरी तरह जश्न के रंग में नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए, जिनसे पूरा शहर सजा दिखाई दिया। सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर डॉ. मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह एकत्रित होकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें जरूरतमंदों को फल और भोजन वितरित किया गया। समर्थकों का कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके चलते जनता में उनके प्रति विशेष सम्मान और स्नेह है। जन्मदिन के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
    1
    दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर दतिया शहर पूरी तरह जश्न के रंग में नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए, जिनसे पूरा शहर सजा दिखाई दिया।
सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर डॉ. मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह एकत्रित होकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें जरूरतमंदों को फल और भोजन वितरित किया गया।
समर्थकों का कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके चलते जनता में उनके प्रति विशेष सम्मान और स्नेह है।
जन्मदिन के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भांडेर। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामगढ़ रोड भांडेर के कक्षा 10वीं के छात्र संस्कार प्रजापति ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार प्रजापति ठकुरास मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। संस्कार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। परिणाम घोषित होते ही बुधवार दोपहर 03 बजे शिक्षक और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने संस्कार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
    1
    भांडेर। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामगढ़ रोड भांडेर के कक्षा 10वीं के छात्र संस्कार प्रजापति ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कार प्रजापति ठकुरास मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
संस्कार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की।
परिणाम घोषित होते ही बुधवार दोपहर 03 बजे शिक्षक और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने संस्कार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुद्दा बुंदेलखंड का समाचार पत्र एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से पंडोखर धाम संत पंडित श्री गुरु शरण महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    मुद्दा बुंदेलखंड का समाचार पत्र एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से पंडोखर धाम संत पंडित श्री गुरु शरण महाराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • झाँसी। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव में अराजक तत्वों से परेशान मोहल्ला वासियों ने अपनी सुरक्षा के लिए गेट व बाउंड्री बनवाई, लेकिन अब उसी गेट को तोड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम सिगरेट, गांजा और शराब का सेवन करते थे। इसके अलावा जुआ खेलना, गाली-गलौज करना और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही थीं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया था। इन घटनाओं से तंग आकर मोहल्ला वासियों ने जमीन मालिक से सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इसके बाद संबंधित भूमि पर गेट लगवाया गया और बाउंड्री का निर्माण कराया गया, ताकि बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। प्रार्थना पत्र के अनुसार, कुछ लोगों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया और अवैध रूप से रुपये की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    झाँसी। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव में अराजक तत्वों से परेशान मोहल्ला वासियों ने अपनी सुरक्षा के लिए गेट व बाउंड्री बनवाई, लेकिन अब उसी गेट को तोड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम सिगरेट, गांजा और शराब का सेवन करते थे। इसके अलावा जुआ खेलना, गाली-गलौज करना और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही थीं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया था।
इन घटनाओं से तंग आकर मोहल्ला वासियों ने जमीन मालिक से सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इसके बाद संबंधित भूमि पर गेट लगवाया गया और बाउंड्री का निर्माण कराया गया, ताकि बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, कुछ लोगों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया और अवैध रूप से रुपये की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज दतिया जिले के नगर इंदरगढ़ के अम्बेडकर पार्क में आयोजित संविधान निर्माता और समानता के सबसे बड़े योद्धा डॉक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी की १३५ वी जयंती के शुभ अवसर पर सर्व प्रथम एक विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी भीम सैनिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल और अध्यक्षता की गौरी रामस्वरूप मंडेलिया ने संचालन किया जगदीश प्रसाद जाटव रिटायर्ड शिक्षक इस अवसर पर सैकड़ो भीम अनुयायियों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
    1
    आज दतिया जिले के नगर इंदरगढ़ के अम्बेडकर पार्क में आयोजित संविधान निर्माता और समानता के सबसे बड़े योद्धा 
डॉक्टर  बाबा साहब अम्बेडकर जी की १३५ वी जयंती के शुभ अवसर पर सर्व प्रथम एक विशाल चल समारोह नगर के  प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी भीम सैनिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल और अध्यक्षता की गौरी रामस्वरूप मंडेलिया ने संचालन किया जगदीश प्रसाद जाटव रिटायर्ड शिक्षक इस अवसर पर सैकड़ो भीम अनुयायियों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल ने प्रवेश देने से किया इंकार, एसडीएम से शिकायत मोंठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय प्रशासन ने आरटीई (निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009) के तहत चयनित छात्र को प्रवेश देने से इंकार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अभिभावकों ने उपजिलाधिकारी मोंठ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी सौजना निवासी इरफान पुत्र चुन्ना खान ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र रासिद का पंजीकरण आरटीई योजना के तहत कराया था। विभागीय प्रक्रिया के तहत द्वितीय चरण की लॉटरी में उनके पुत्र का चयन बम्हरौली मोंठ के एक निजी स्कूल में हुआ था। इरफान का आरोप है कि जब वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में प्रवेश के लिए पहुंचे, तो विद्यालय प्रबंधन ने कई बार उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया। अंततः विद्यालय प्रशासन ने साफ तौर पर बच्चे का प्रवेश लेने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने विभाग द्वारा जारी चयन पत्र भी विद्यालय में प्रस्तुत किया, लेकिन इसके बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि विद्यालय द्वारा शासन के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बच्चे को निजी विद्यालय में पढ़ाने में असमर्थ हैं। ऐसे में आरटीई योजना ही उनके बच्चे की शिक्षा का एकमात्र सहारा है। इस मामले में प्रार्थी ने उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपने पुत्र का प्रवेश सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाएगा। इस मामले में मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    2
    आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल ने प्रवेश देने से किया इंकार, एसडीएम से शिकायत
मोंठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय प्रशासन ने आरटीई (निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009) के तहत चयनित छात्र को प्रवेश देने से इंकार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अभिभावकों ने उपजिलाधिकारी मोंठ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी सौजना निवासी इरफान पुत्र चुन्ना खान ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र रासिद का पंजीकरण आरटीई योजना के तहत कराया था। विभागीय प्रक्रिया के तहत द्वितीय चरण की लॉटरी में उनके पुत्र का चयन बम्हरौली मोंठ के एक निजी स्कूल में हुआ था।
इरफान का आरोप है कि जब वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में प्रवेश के लिए पहुंचे, तो विद्यालय प्रबंधन ने कई बार उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया। अंततः विद्यालय प्रशासन ने साफ तौर पर बच्चे का प्रवेश लेने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने विभाग द्वारा जारी चयन पत्र भी विद्यालय में प्रस्तुत किया, लेकिन इसके बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि विद्यालय द्वारा शासन के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बच्चे को निजी विद्यालय में पढ़ाने में असमर्थ हैं। ऐसे में आरटीई योजना ही उनके बच्चे की शिक्षा का एकमात्र सहारा है।
इस मामले में प्रार्थी ने उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपने पुत्र का प्रवेश सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाएगा।
इस मामले में मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.