पंचायती राज चुनाव-2026 फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी * जिला कलक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन 38 ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी है। जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में संचालित 38 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिले में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीमों द्वारा ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित दरों की पालना तथा दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पाया गया। कुछ केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितता सामने आईं, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए उन्हें नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया। *मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने पर होगी सख्त कार्रवाई* प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने अथवा गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर ई-मित्र केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं नियमानुसार सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा मतदाता पहचान एवं दस्तावेजों की शुध्दता सुनिश्चित की जा सके। *पहले दिन 73 ई-मित्र केंद्रों का किया था निरीक्षण* उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सोमवार को भी जिले में संचालित 73 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6 केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने एवं 4 केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने जैसी अनियमितताएं सामने आई थी, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया था।

- निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अब मिल गए हैं चुनाव चिन्ह प्रचार भी हुआ तेज पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं पंचायत राज चुनाव के चलते पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं और अंकित करने के बाद उन्हें प्रत्याशियों को बता दिया गया है अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी मैदान में पहुंच गए हैं और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।1
- पंचायती राज चुनाव-2026 फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी * जिला कलक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन 38 ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी है। जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में संचालित 38 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिले में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीमों द्वारा ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित दरों की पालना तथा दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पाया गया। कुछ केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितता सामने आईं, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए उन्हें नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया। *मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने पर होगी सख्त कार्रवाई* प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने अथवा गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर ई-मित्र केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं नियमानुसार सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा मतदाता पहचान एवं दस्तावेजों की शुध्दता सुनिश्चित की जा सके। *पहले दिन 73 ई-मित्र केंद्रों का किया था निरीक्षण* उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सोमवार को भी जिले में संचालित 73 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6 केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने एवं 4 केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने जैसी अनियमितताएं सामने आई थी, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया था।1
- करौली जिले की नादौती पंचायत समिति के वार्ड 11 से बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही सरिता मीना ने सोमवार प्रचार के अंतिम दिन वार्ड परिक्षेत्र के गांवो में जनसंपर्क कर बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी के बटन को दबाकर अपने पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 11 के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड परिक्षेत्र की जन समस्याओं का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान सैकड़ो की तादात में महिला पुरुष समर्थक सरिता के साथ मौजूद थे।1
- बसवा पंचायत चुनाव: पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें, सुबह 10 बजे तक हुआ 15.79% मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू। बसवा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज सुबह से ही पंचायत चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। क्षेत्र के गुढ़ाकटला, करनावर, जयसिंहपुरा, गुल्लाना और ऐंचेड़ी सहित कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नवोदित मतदाताओं में भारी उत्साह, बुजुर्गों को मिला सहारा लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे नए (युवा) मतदाताओं के चेहरों पर एक अलग ही खुशी और गर्व का भाव देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के प्रयासों के तहत दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर तैनात वालंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर के जरिए सम्मानपूर्वक पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना वोट डाल सकें। सुबह 10 बजे तक 15.79 फीसदी वोटिंग सुबह की हल्की ठंड के बावजूद पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। मतदान की रफ्तार लगातार गति पकड़ रही है और सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में 15.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है। सभी संवेदनशील और सामान्य बूथों पर पुलिस बल मुस्तैद है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच सभी केंद्रों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा है।4
- श्रीमहावीरजी पंचायत समिति के वार्ड नं 16 के भाजपा प्रत्याशी भरत लाल जाटव जनसंपर्क करते हुए।3
- जिला परिषद सदस्य थान सिंह जाटव के पक्ष में पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा ने किया प्रचार करौली जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशीथान सिंह जाटव के पक्ष में वोट डालने की अपील पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा गांव शेरपुर में पहुंचे और सभा को संबोधित किया1
- ढिगावड़ा, कोठीनारायणपुर और अलेई में पुलिस का रूट मार्च राजगढ़ पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, से निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने ढिगावड़ा, कोठीनारायणपुर और त अलेई में रूट मार्च किया। इस दौरान मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील से की गई। रूट मार्च में डीएसपी त देशराज कुलदीप, राजगढ़ थानाधिकारी नेकीराम, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सहित पुलिस के जवान और हथियारबंद सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।3
- पंचायत आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण में छह पंचायत समिति क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को होगा मतदान -जिला परिषद के 13 एवं पंचायत समिति के 98 वार्डों में होंगे चुनाव -373482 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग -मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक -अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में द्वितीय चरण में बैजूपाड़ा, बांदीकुई, बसवा, महवा, मण्डावर एवं मनोहरपुर खेड़ला पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 13 एवं पंचायत समिति के 98 वार्डों में 28 अक्टूबर को चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक ईवीएम से होगा। मतदान दल जिला मुख्यालय से मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर को बैजूपाड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों में 24036 पुरुष एवं 21227 महिलाओं सहित कुल 45263 मतदाता, बांदीकुई के 23 वार्डों में 60138 पुरुष एवं 55084 महिलाओं सहित कुल 115222 मतदाता एवं बसवा के 15 वार्डों में 27449 पुरुष एवं 24238 महिलाओं सहित कुल 51687 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार महवा के 15 वार्डों में 33254 पुरुष एवं 29950 महिलाओं सहित कुल 63204 मतदाता, मंडावर के 15 वार्डों में 21673 पुरुष एवं 19067 महिलाओं सहित कुल 40740 मतदाता तथा मनोहरपुर खेड़ला के 15 वार्डों में 30628 पुरुष एवं 26738 महिलाओं सहित कुल 57366 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही इस दौरान जिला परिषद के वार्ड संख्या 24 से 36 तक के लिए मतदान होगा। इस प्रकार इन छह पंचायत समिति के 98 वार्डों तथा जिला परिषद के 13 वार्डों में 3 लाख 73 हजार 482 मतदाता जिनमें 197178 पुरुष एवं 176304 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। *30 अक्टूबर को होगा सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में 30 अक्टूबर को बैजूपाड़ा, बांदीकुई, बसवा, महवा, मण्डावर एवं मनोहरपुर खेड़ला पंचायत समिति क्षेत्रों में 141 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 1223 वार्डों में पंच का चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्रों के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि बैजूपाड़ा की 18 ग्राम पंचायत एवं 148 वार्ड, बांदीकुई की 44 ग्राम पंचायत एवं 380 वार्ड, बसवा की 18 ग्राम पंचायत एवं 166 वार्ड, महवा की 23 ग्राम पंचायत एवं 201 वार्ड, मंडावर की 15 ग्राम पंचायत एवं 133 वार्ड तथा मनोहरपुर खेड़ला की 23 ग्राम पंचायत एवं 195 वार्ड में चुनाव होगा। *मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक दस्तावेज से कर सकेंगे मतदान* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के समय प्रत्येक मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता EPIC प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेगा। इनमें आधार कार्ड, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/मनरेगा कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों को जारी पहचान पत्र तथा यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड शामिल हैं। पहचान के लिए प्रस्तत किए जाने वाले दस्तावेज की वैधता अवधि समाप्त नहीं हुई होनी चाहिए। *जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन पर्यवेक्षक ने लिया मतदान दल रवानगी व्यवस्थाओं का जायजा* पंचायत आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत होने वाले चुनाव के लिए मतदान दल मंगलवार को यहां पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन पर्यवेक्षक गोपाल राम बिरदा तथा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने मतदान दलों की रवानगी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्चाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, नगर विकास न्यास सचिव गंगाधर मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल सहित संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। *जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदाताओं से अपील* जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान के लिए घर से निकलते समय अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल पहचान दस्तावेज अपने साथ अवश्य लेकर आएं। *निर्वाचन पर्यवेक्षक ने चुनाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली* निर्वाचन पर्यवेक्षक गोपाल राम बिरदा मंगलवार को दौसा पहुंचे। उन्होंने चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्वाचन व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *निर्वाचन पर्यवेक्षक से संपर्क के लिए दूरभाष एवं मोबाइल नंबर जारी* पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी मेघराज मीणा ने बताया कि निर्वाचन पर्यवेक्षक गोपाल राम बिरदा से संपर्क करने तथा चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दूरभाष एवं मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। आमजन निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार के परिवाद अथवा शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 01427-294238 एवं मोबाइल नंबर 7014021914 पर संपर्क कर सकते हैं। ................1