Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला परिषद सदस्य थान सिंह जाटव के पक्ष में पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा ने किया प्रचार करौली जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशीथान सिंह जाटव के पक्ष में वोट डालने की अपील पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा गांव शेरपुर में पहुंचे और सभा को संबोधित किया
दिनेश डागुर
जिला परिषद सदस्य थान सिंह जाटव के पक्ष में पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा ने किया प्रचार करौली जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशीथान सिंह जाटव के पक्ष में वोट डालने की अपील पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा गांव शेरपुर में पहुंचे और सभा को संबोधित किया
More news from Karauli and nearby areas
- श्रीमहावीरजी पंचायत समिति के वार्ड नं 16 के भाजपा प्रत्याशी भरत लाल जाटव जनसंपर्क करते हुए।3
- जिला परिषद सदस्य थान सिंह जाटव के पक्ष में पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा ने किया प्रचार करौली जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशीथान सिंह जाटव के पक्ष में वोट डालने की अपील पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा गांव शेरपुर में पहुंचे और सभा को संबोधित किया1
- सपोटरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने किया औचक दौरा, चार दुकानों से खाद्य पदार्थ के लिए नमूने। सपोटरा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, चार दुकानों से लिए सैंपल; फिर भी मिलावटखोरों पर कार्रवाई का इंतजार! ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत औचक निरीक्षण, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश सपोटरा, करौली। सपोटरा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने दौरा कर विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, संतोष बिश्नोई, तनुजा जैन, पूजा मीना, प्रियंका चौधरी और देवाशीष कुमार की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए गए। सवाल अब भी बरकरार: खुले में बिक रही मिठाइयों पर कब होगी सख्त कार्रवाई? खाद्य सुरक्षा टीम की इस कार्रवाई के बीच सपोटरा में खुले में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मिठाइयों पर भिनभिनाती मक्खियां, कड़ाहियों में कीड़े गिरने और खाद्य पदार्थों पर धूल-मिट्टी जमने जैसी स्थितियों को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे हालात में सवाल उठता है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई केवल सैंपल लेने और दुकानदारों को निर्देश देने तक सीमित रहेगी, या खुले में अस्वच्छ तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे? आमजन की सेहत से खिलवाड़ पर कब लगेगी लगाम? त्योहारी सीजन और मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। दूषित या मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग से अपेक्षा है कि वह नियमित निरीक्षण करे, शिकायतों को गंभीरता से ले और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करे। अब बड़ा सवाल यही है—सपोटरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की अगली कार्रवाई कब होगी? क्या खुले में अस्वच्छ तरीके से मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों की भी जांच होगी, या आमजन को इसी तरह अपनी सेहत के जोखिम के बीच खरीदारी करनी पड़ेगी? फिलहाल, चार दुकानों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।1
- करौली जिले की नादौती पंचायत समिति के वार्ड 11 से बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही सरिता मीना ने सोमवार प्रचार के अंतिम दिन वार्ड परिक्षेत्र के गांवो में जनसंपर्क कर बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी के बटन को दबाकर अपने पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 11 के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड परिक्षेत्र की जन समस्याओं का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान सैकड़ो की तादात में महिला पुरुष समर्थक सरिता के साथ मौजूद थे।1
- निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अब मिल गए हैं चुनाव चिन्ह प्रचार भी हुआ तेज पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं पंचायत राज चुनाव के चलते पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं और अंकित करने के बाद उन्हें प्रत्याशियों को बता दिया गया है अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी मैदान में पहुंच गए हैं और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।1
- पंचायती राज चुनाव-2026 फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी * जिला कलक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन 38 ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी है। जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में संचालित 38 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिले में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीमों द्वारा ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित दरों की पालना तथा दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पाया गया। कुछ केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितता सामने आईं, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए उन्हें नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया। *मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने पर होगी सख्त कार्रवाई* प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने अथवा गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर ई-मित्र केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं नियमानुसार सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा मतदाता पहचान एवं दस्तावेजों की शुध्दता सुनिश्चित की जा सके। *पहले दिन 73 ई-मित्र केंद्रों का किया था निरीक्षण* उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सोमवार को भी जिले में संचालित 73 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6 केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने एवं 4 केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने जैसी अनियमितताएं सामने आई थी, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया था।1
- गंगापुर सिटी में राहुल गोयल ने सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, राष्ट्रीय और गौ सेवा के संकल्प को दोहराया1
- कांचरौली मोक्ष धाम का बुरा हाल आप देख सकते हैं सीधी तस्वीरें में1