logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नानक वार्ड हाई स्कूल ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड रिजल्ट 90% बीना के नानक वार्ड हाई स्कूल ने इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

4 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

नानक वार्ड हाई स्कूल ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड रिजल्ट 90% बीना के नानक वार्ड हाई स्कूल ने इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत नानक वार्ड हाई स्कूल ने रचा इतिहास, पहली बार 10वीं बोर्ड रिजल्ट 90% पार, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान बीना से एक प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहां नानक वार्ड हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। नानक वार्ड स्थित हाई स्कूल का इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। पहली बार स्कूल का रिजल्ट 90 प्रतिशत तक पहुंचा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल की कुल 61 छात्राओं में से 55 छात्राएं सफल रही हैं। इनमें 31 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 20 ने द्वितीय श्रेणी और 4 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। खास बात यह रही कि 31 छात्राओं का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत के आसपास रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता शिक्षा को दर्शाता है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शील्ड प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर नानक वार्ड के पार्षद बी.डी. रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं रिटायर्ड शिक्षक ए.के. पटेरिया जी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हाई स्कूल के प्रभारी श्री सुदेश पंथी जी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और विषय चयन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। नानक वार्ड हाई स्कूल की यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जो अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
    1
    लोकेशन बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
नानक वार्ड हाई स्कूल ने रचा इतिहास, पहली बार 10वीं बोर्ड रिजल्ट 90% पार, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
बीना से एक प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहां नानक वार्ड हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है।
नानक वार्ड स्थित हाई स्कूल का इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। पहली बार स्कूल का रिजल्ट 90 प्रतिशत तक पहुंचा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्कूल की कुल 61 छात्राओं में से 55 छात्राएं सफल रही हैं। इनमें 31 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 20 ने द्वितीय श्रेणी और 4 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। खास बात यह रही कि 31 छात्राओं का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत के आसपास रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता शिक्षा को दर्शाता है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शील्ड प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर नानक वार्ड के पार्षद बी.डी. रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं रिटायर्ड शिक्षक ए.के. पटेरिया जी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में हाई स्कूल के प्रभारी श्री सुदेश पंथी जी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और विषय चयन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
नानक वार्ड हाई स्कूल की यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जो अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान बीना में गंदे पानी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल पहुंचे लोग -प्रशासन पर उठे सवाल, बीना शहर के ग
    1
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर विजय चोहान
बीना में गंदे पानी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल पहुंचे लोग -प्रशासन पर उठे सवाल, 
बीना शहर के ग
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीना के नानक वार्ड हाई स्कूल ने इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    1
    बीना के नानक वार्ड हाई स्कूल ने इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली , यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी। इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है। पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया । रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया । कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या  में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली , यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी।
इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए।
इस अवसर पर विधायक निर्मला  सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है।
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है।
पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया ।
रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया ।
कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    23 hrs ago
  • मुंगावली वार्ड नंबर 1 बनी अर्जुन कप की विजेता शानदार आतिशबाजी एवं सफल आयोजन के साथ हुआ अर्जुन कप क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट 4.0 का समापन* कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में ज्ञानालय परिवार द्वारा कराये जा रहे अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 27 बे दिन हुए 2 सेमीफाइनल एवं शानदार फाइनल मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला सेमी फाइनल मैच *वार्ड 1 बनाम कांकर* के मध्य हुआ इस मैच को वार्ड 1 ने 2 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुंदरम सिकरवार रहे। दूसरा मैच *वार्ड14 बनाम बरखेड़ा जमाल* के मध्य हुआ इस मैच को बरखेड़ा जमाल ने 3 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रजनीकांत शर्मा रहे। धमाकेदार फाइनल मैच *बरखेड़ा जमाल बनाम मुंगावली वार्ड नंबर 1* के मध्य हुआ इसमें मुंगावली वार्ड नंबर 1 ने बरखेड़ा जमाल को 3 विकेट से हराकर अर्जुन कप 4.0 अपने नाम किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुंदरम सिकरवार रहे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अशोकनगर पंचायत के खिलाड़ी कुशाग्र शर्मा,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं मैन ऑफ द सीरीज बरखेड़ा जमाल के रजनीकांत शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया,पिछोर विधायक प्रीतम लोधी,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय, मध्यप्रदेश शासन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश राजपूत के साथ अन्य सभी विभाग एवं भाजपा संगठन के पदअधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    मुंगावली वार्ड नंबर 1 बनी अर्जुन कप की विजेता 
शानदार आतिशबाजी एवं सफल आयोजन के साथ हुआ अर्जुन कप क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट 4.0 का समापन*
कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में ज्ञानालय परिवार द्वारा कराये जा रहे अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 27 बे दिन हुए 2 सेमीफाइनल एवं शानदार  फाइनल 
मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला सेमी फाइनल मैच *वार्ड 1 बनाम कांकर* के मध्य हुआ इस मैच को वार्ड 1 ने 2 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुंदरम सिकरवार रहे।
दूसरा मैच *वार्ड14 बनाम बरखेड़ा जमाल* के मध्य हुआ इस मैच को बरखेड़ा जमाल ने 3 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रजनीकांत शर्मा रहे।
धमाकेदार फाइनल मैच *बरखेड़ा जमाल बनाम मुंगावली वार्ड नंबर 1* के मध्य हुआ इसमें मुंगावली वार्ड नंबर 1 ने बरखेड़ा जमाल को 3 विकेट से हराकर अर्जुन कप 4.0 अपने नाम किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुंदरम सिकरवार रहे।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अशोकनगर पंचायत के खिलाड़ी कुशाग्र शर्मा,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं मैन ऑफ द सीरीज बरखेड़ा जमाल के रजनीकांत शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि के रूप  मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया,पिछोर विधायक प्रीतम लोधी,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय, मध्यप्रदेश शासन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश राजपूत के साथ अन्य सभी विभाग एवं भाजपा संगठन के पदअधिकारी उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    1 hr ago
  • बेटी की शादी के कार्ड देने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है, घटना बीती रात सागर जिले की सीहोरा पुलिस चौकी इलाके के राहतगढ़ सागर रोड की है, जहाँ पर देवीलाल अहिरवार अपनी बेटी की शादी के कार्ड सीहोरा रिश्तेदारों को बांटने जा रहा था, उसके साथ एक अन्य साथी रामकुमार अहिरवार भी साथ था, तभी सीहोरा मंडी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि, दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और दोनों शवों को राहतगढ़ सिविल आसप्तल भिजवाया गया, जिनका आज सुबह पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिए गए है, दोनों मृतक देवीलाल और रामकुमार सागर सुभाष नगर के निवासी है, साथ ही परिजनों ने बताया कि, दोनों कंल शाम सीहोरा रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने आए थे, तभी सीहोरा मंडी के सामने किसी अज्ञात आयशर वाहन ने टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर एक्सीडेंट करने बाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    3
    बेटी की शादी के कार्ड देने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है, घटना बीती रात सागर जिले की सीहोरा पुलिस चौकी इलाके के राहतगढ़ सागर रोड की है, जहाँ पर देवीलाल अहिरवार अपनी बेटी की शादी के कार्ड सीहोरा रिश्तेदारों को बांटने जा रहा था, उसके साथ एक अन्य साथी रामकुमार अहिरवार भी साथ था, तभी सीहोरा मंडी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि, दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और दोनों शवों को राहतगढ़ सिविल आसप्तल भिजवाया गया, जिनका आज सुबह पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिए गए है, दोनों मृतक देवीलाल और रामकुमार सागर सुभाष नगर के निवासी है, साथ ही परिजनों ने बताया कि, दोनों कंल शाम सीहोरा रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने आए थे, तभी सीहोरा मंडी के सामने किसी अज्ञात आयशर वाहन ने टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर एक्सीडेंट करने बाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    user_News reporter
    News reporter
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    1
    Post by SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    user_SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    Farmer Basoda, Vidisha•
    20 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत सरस्वती शिशु मंदिर भगत सिंह वार्ड में दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने मारी बाज़ी बीना। सरस्वती शिशु मंदिर, भगत सिंह वार्ड में कक्षा दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जहां शीर्ष स्थानों पर बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी। विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी महावर ने 92.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं प्राची राय ने 91.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर यथार्थ शर्मा ने 91.4% अंक अर्जित किए। इसके अलावा महक कुशवाहा ने 88% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया, जबकि अवनी कुशवाहा ने 86.6% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर इस वर्ष छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि छात्र भी पीछे नहीं रहे और दो छात्रों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
सरस्वती शिशु मंदिर भगत सिंह वार्ड में दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने मारी बाज़ी
बीना। सरस्वती शिशु मंदिर, भगत सिंह वार्ड में कक्षा दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जहां शीर्ष स्थानों पर बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी।
विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी महावर ने 92.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं प्राची राय ने 91.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर यथार्थ शर्मा ने 91.4% अंक अर्जित किए।
इसके अलावा महक कुशवाहा ने 88% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया, जबकि अवनी कुशवाहा ने 86.6% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर इस वर्ष छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
हालांकि छात्र भी पीछे नहीं रहे और दो छात्रों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.