आरोपी शराब की बोतल लेकर बेड में बैठा हुआ और बोतल चढ़ाने की जिद भी कर रहा, दो दिनों से अस्पताल में आ जा रहा था।*बेड पर शराब पीने से डॉक्टर ने रोका तो मरीज ने गाली-गलौज कर कट्टे से चलाई गोली* सतना । जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे भर्ती मरीज 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी ने बेड पर शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर से गाली-गलौज की और अस्पताल के बाहर कट्टे से फायर कर दिया। घटना में ड्यूटी डॉक्टर बाल-बाल बच गए और आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गया। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, उचेहरा थाना के पास रामपुरवा कोठी गांव निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से कमजोरी के चलते डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वार्ड स्टाफ ने शिवम को बिस्तर पर शराब पीते देखा। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय को दी। सूचना मिलने पर डॉक्टर पांडेय मौके पर पहुंचे और मरीज शिवम को अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। डॉक्टर की चेतावनी से नाराज शिवम ने डॉक्टर और वार्ड बॉय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब डॉक्टर वहां से जाने लगे, तो शिवम भी अस्पताल के बाहर पहुंचा। उसने अपनी बाइक स्टार्ट की, कट्टे से फायर किया और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस फायरिंग में डॉक्टर दीपक पांडेय बाल-बाल बच गए। *डायल 112 पर दी सूचना, BMO ने की पुलिस से शिकायत* ---------------------------------- घटना के बाद डॉक्टर ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। रात में ही घटनाक्रम से बीएमओ को भी अवगत कराया गया। गोली चलने से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल है। बीएमओ डॉक्टर ए के राय ने बताया, "शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था। लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था। शुक्रवार को भी शिवम रात अस्पताल आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठ कर शराब पीने लगा।" अस्पताल स्टाफ से घटना की जानकारी होने पर शनिवार को टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा को अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

- नजीराबाद कामता टोला सरकारी स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लग रही आज मौके पर फायर विकेट बिजली विभाग टीम आई आज बेकाबू है आसपास के एरिया में और पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है1
- Post by Neeraj Ravi1
- Post by Unchehra news1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- मैहर में ‘लहर गुटखा’ पर मचा बवाल, वजन और ब्रांडिंग में गड़बड़ी के आरोप लहर ने मैहर में कहर मचाकर रखा है आम नागरिक की जेब में लुट मैहर। नगर में इन दिनों लहर गुटखा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कारण है हाल ही में रेट बढ़ने की खबरों के बीच बाजार में खुलेआम अनियमितताओं के आरोप लगना। स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार, गुटखा के पैकेटों में वजन और ब्रांडिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाजार में बिक रहे पाउच पर एक ही ब्रांड के नाम के साथ अलग-अलग फर्मों के नाम अंकित हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि 15 ग्राम लिखे पाउच में वास्तविक सामग्री काफी कम मिल रही है, जो करीब 5 ग्राम ही दिख रही है जिससे सीधे तौर पर ग्राहकों को नुकसान हो रहा है। इसी तरह 55 ग्राम के पैकेट पर “20 प्रतिशत फ्री” का दावा किया जा रहा है, लेकिन कुल वजन पैकेट सहित करीब 29 ग्राम ही निकल रहा है। इस अंतर को लेकर लोग इसे खुली लूट बता रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब वे इस संबंध में शिकायत करते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है। उनका कहना है कि सप्लाई करने वाले एजेंट द्वारा साफ तौर पर कहा जाता है कि “जैसा माल आ रहा है वैसा ही लेना पड़ेगा, ज्यादा सवाल करने पर सप्लाई बंद कर दी जाएगी।” इस पूरे मामले में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर गड़बड़ी कंपनी स्तर पर हो रही है या फिर स्थानीय स्तर पर फर्जी माल की सप्लाई की जा रही है। दोनों ही स्थितियों में उपभोक्ता ठगे जा रहे हैं और शासन को भी राजस्व का नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई करें। अन्यथा लोगों में यह धारणा बन सकती है कि इस कथित गड़बड़ी में जिम्मेदार अधिकारियों की भी कहीं न कहीं भूमिका है।2
- 👉 “चोरी का माल खरीदा जाएगा, तो चोरी बढ़ती ही जाएगी!” 👉 “अवैध खरीद बंद करो, मैहर को सुरक्षित बनाओ!” 👉 “रसीद नहीं — तो सौदा नहीं, वरना कार्रवाई तय!”#maiharchor #choreography #chor #sntnewspinch #satyamshreyansh1
- रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शुक्रवार रात बीच बाजार में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा, जबकि आसपास मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल रहे। फ्लाईओवर के नीचे हुई वारदात मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शहर के समान थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की रात एक बाइक सवार युवक जब फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था, तभी 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने आव देखा न ताव और युवक पर डंडों और बेल्ट से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने की गुहार लगाता रहा पीड़ित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा और चीखता-चिल्लाता रहा। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उसे घेरकर तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। हैरानी की बात यह है कि व्यस्त इलाका होने के बावजूद किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस की कार्रवाई घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला समान थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़1
- Post by Neeraj Ravi3