नमस्कार सर, एक जरूरी लापता युवक की खबर प्रकाशित/प्रसारित करने के संबंध में आपसे सहयोग की अपील है। हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नदेहरा निवासी पुनीत पिछले 2 दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार काफी परेशान है। लापता युवक की फोटो साथ में भेजी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति ने इसे कहीं देखा हो या इसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर तत्काल सूचना दें। 📞 संपर्क नंबर: 9935565850 आपसे अनुरोध है कि कृपया इस खबर को अपने न्यूज़ चैनल/पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से प्रसारित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना पहुंच सके और पुनीत की जल्द तलाश हो सके। हमीरपुर से जीशान खान की रिपोर्ट नमस्कार सर, एक जरूरी लापता युवक की खबर प्रकाशित/प्रसारित करने के संबंध में आपसे सहयोग की अपील है। हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नदेहरा निवासी पुनीत पिछले 2 दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार काफी परेशान है। लापता युवक की फोटो साथ में भेजी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति ने इसे कहीं देखा हो या इसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर तत्काल सूचना दें। 📞 संपर्क नंबर: 9935565850 आपसे अनुरोध है कि कृपया इस खबर को अपने न्यूज़ चैनल/पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से प्रसारित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना पहुंच सके और पुनीत की जल्द तलाश हो सके। हमीरपुर से जीशान खान की रिपोर्ट
नमस्कार सर, एक जरूरी लापता युवक की खबर प्रकाशित/प्रसारित करने के संबंध में आपसे सहयोग की अपील है। हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नदेहरा निवासी पुनीत पिछले 2 दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार काफी परेशान है। लापता युवक की फोटो साथ में भेजी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति ने इसे कहीं देखा हो या इसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर तत्काल सूचना दें। 📞 संपर्क नंबर: 9935565850 आपसे अनुरोध है कि कृपया इस खबर को अपने न्यूज़ चैनल/पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से प्रसारित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना पहुंच सके और पुनीत की जल्द तलाश हो सके। हमीरपुर से जीशान खान की रिपोर्ट नमस्कार सर, एक जरूरी लापता युवक की खबर प्रकाशित/प्रसारित करने के संबंध में आपसे सहयोग की अपील है। हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नदेहरा निवासी पुनीत पिछले 2 दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार काफी परेशान है। लापता युवक की फोटो साथ में भेजी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति ने इसे कहीं देखा हो या इसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर तत्काल सूचना दें। 📞 संपर्क नंबर: 9935565850 आपसे अनुरोध है कि कृपया इस खबर को अपने न्यूज़ चैनल/पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से प्रसारित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना पहुंच सके और पुनीत की जल्द तलाश हो सके। हमीरपुर से जीशान खान की रिपोर्ट
- *लालू ने तो केवल चारा खाया था ### यहाँ तो गौवंश का सब कुछ खा गये* *दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन मे समाई काहे को ऐसी दुनिया बनाई* *गौवंशो को भी नहीं बक्शा* *काहे बनाये तूने माटी के पुतले ## काहे बनाया तूने दुनिया का खेला ## जिसमे लगाया चारो तरफ भ्रस्टाचार का मेला* *गौवंश का भूसा और चारा कौन कौन खा रहा है* *कैसे मिलाते होंगे नंदी से आँख ### भूल गया गलती माफ़ आप शर्म तो पहले ही बेच चुके हो भ्रस्टाचार के बाजार मे* *भूख प्यास से झूज रहे सड़को पर भूख मिटाने की तलाश मे घूम रहे है* *गुप चुप तमाशा देखे जिम्मेदार* *तू भी तड़पा होगा मन को बना कर भ्रस्टाचार का रावण मन मे छिपाकर* *कोई छवि तो होंगी आँखो मे तेरी ## आंसू भी छलके होंगे पलकों से तेरी ## भूल का सूजी तुझको काहे को जगाईं* *मुख्यमंत्री का है ड्रीम प्रोजेक्ट* *दावा तो बढ़े बढ़े किये जाते है शासन कि प्राथमिकता मेरी है प्राथमिकता* *तुम्हारी पोल पट्टी खोलने लग जाये तो क्या होगा ### अगर मंदिर की मूरत बोलने लग जाये तो क्या हो ## बताओ जहा ब्रहम बेला मे जहा पाप धोते हो ## उस नदी का पानी खौलने लग जाये तो क्या हो1
- हमीरपुर :चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में हुए कथित पथराव और हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सांसद चंद्रशेखर आजाद का थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धर्मस्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, अवधेश कुमार, आशीष विनायक, श्याम सुंदर, गया प्रसाद, अंकुर सागर, तिलक चंद्र कुशवाहा, बृजेंद्र निषाद, मनीष कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।* *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम।* *निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।* 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, जनभागीदारी एवं कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 17 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी तथा श्रम विभाग से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके उपरांत दोपहर 12ः00 बजे मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा फल वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। दोपहर 1ः00 बजे इको पार्क, माती में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने सहित अन्य विभागीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन शुक्ल तालाब में किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के समस्त शासकीय भवनों, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों तथा विभिन्न लाभार्थियों के घरों पर भी “आशीर्वाद का दीया” जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे 17 सितम्बर को शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागी बनें और अपने घर पर एक दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर #आशीर्वाद_का_दीया के साथ साझा कर जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाएं। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की आगामी अवधि में आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा कलश यात्रा”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” तथा “सुशासन एवं संवाद” सहित विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता, नवाचार, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी अपने स्तर से तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने तथा उनकी गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं और प्रत्येक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैठने, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजिय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, डीएफओ प्रोमिला, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।1
- बारिश से फसल बर्बाद, खाद-बिजली और उचित मूल्य को लेकर किसानों का प्रदर्शन किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश, जनपद जालौन-कानपुर प्रांत ने आज जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी की अध्यक्षता में राठ रोड मंडी गेट से सैकड़ों किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों की सबसे बड़ी मांग बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की रही। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल खराब हुई है, ऐसे में सरकार किसानों को राहत दे। ज्ञापन में किसानों ने समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। DAP, यूरिया और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसानों ने व्यवस्था सुधारने तथा किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही किसानों ने पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि सिंचाई व्यवस्था प्रभावित न हो। खराब नलकूप, सिंचाई उपकरण और नहरों की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा नहरों में पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई। किसानों ने फसलों का उचित मूल्य दिलाने और सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। मंडियों में किसानों के लिए शेड निर्माण, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। ज्ञापन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से छूटे किसानों को लाभ दिलाने, भूमि अधिग्रहण में सुधार और मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की मांग भी शामिल है। भारतीय किसान संघ ने सहकारी समितियों की व्यवस्था सुधारने, लंबे समय से बंद या ठीक से संचालित नहीं हो रही समितियों को व्यवस्थित करने तथा किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई। किसानों ने सरकारी बीज केंद्रों पर घोषित अनुदान का पूरा लाभ किसानों तक पहुंचाने की भी मांग की। ज्ञापन में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या का समाधान, नहरों-माइनरों और रजवाहों की पटरियों से अतिक्रमण हटाने, उनकी मरम्मत एवं पक्कीकरण तथा सफाई-खुदाई कराने की मांग भी रखी गई। फसल बीमा को लेकर भी किसानों ने बदलाव की मांग की। किसानों का कहना है कि बीमा व्यवस्था किसान हित में हो और फसल के वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए। किसानों ने प्रशासन के सामने कई सवाल रखते हुए कहा कि जब बारिश से खेतों में फसल बर्बाद हो गई है तो किसानों को राहत कब मिलेगी? खाद समय पर कैसे मिलेगी? सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली और पानी कब मिलेगा और किसानों की उपज का उचित मूल्य कौन सुनिश्चित करेगा? सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में हुए इस प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।2
- धुएं से लगी आग में तीन मवेशी जिंदा जले, गृहस्थी हुई खाक हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के पलरा गांव में मंगलवार की देर रात मच्छर भगाने के लिए रखे गए धुएं से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पशुबाड़े और गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि चार कुंतल गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पलरा निवासी बलराम प्रजापति ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से उसकी दो बकरियां और एक बकरा जलकर मर गए। आग से घर में रखा चार कुंतल गेहूं तथा अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मदद की गुहार लगाई है।1
- अवैध कब्जे से मुक्त कराकर अनाथ युवा को दिलाई गई उसकी पैतृक भूमि घाटमपुर।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लौली में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनाथ युवक को उसकी पैतृक जमीन वापस दिलाई है। पिछले 16 वर्षों से अवैध कब्जे का दंश झेल रहे 18 वर्षीय अंश तिवारी को आखिरकार न्याय मिल ही गया।अंश तिवारी के माता-पिता की मृत्यु के बाद, उसके सगे चाचा ने उसकी ढाई बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। माता-पिता की छत्रछाया उठने के बाद अंश लंबे समय से अपनी ही भूमि के लिए संघर्ष कर रहा था। बालिग होने पर पीड़ित अंश तिवारी ने तहसील प्रशासन से इस संबंध में न्याय की गुहार लगाई और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। मंगलवार को राजस्व टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त ढाई बीघा भूमि को चाचा के अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माता-पिता विहीन पुत्र अंश तिवारी को उसकी पैतृक भूमि का शांतिपूर्ण तरीके से सुपुर्दगी दिला दी। प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की जा रही है।1
- हमीरपुर :गोहांड में घर के टीन शेड में मिला शव, महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन जरिया (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार को 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर टीन शेड में पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी के अलावा बेटे रितेश, अभिषेक व आरंश तथा बेटी तान्या हैं। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों व पड़ोसियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिलाओं ने मोहल्ले में घरों के पास संचालित शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण मोहल्ले में शराब पीकर आने वाले लोगों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।1
- सजेती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार घाटमपुर।सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।सजेती पुलिस ने एनबीडब्ल्यू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।सजेती थाना पुलिस ने (बलात्कार/पॉक्सो एक्ट) रमाबाई नगर, कानपुर देहात द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पेशल ट्रायल पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त छन्नीलाल (उम्र करीब 30 वर्ष), पुत्र मंगली, निवासी ग्राम गुरैयनपुर, थाना सजेती, कानपुर नगर को उसके घर के बाहर से हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी को वारंट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर नियमानुसार दाखिल किया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली सजेती थाने की टीम में सजेती थानाध्यक्ष अनुज कुमार,उप-निरीक्षक रवि शर्मा व आरक्षी हरीश शर्मा मौजूद रहे।1
- मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। 📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। 📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।1