Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदीकुई : दौसा में युवक का अपहरण कर हत्या का मामला आया सामने, पुलिस जुटी जांच.. मामला बैजुपाडा क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक युवक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है
Raj Kumar Chaturvedi
बांदीकुई : दौसा में युवक का अपहरण कर हत्या का मामला आया सामने, पुलिस जुटी जांच.. मामला बैजुपाडा क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक युवक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है
More news from राजस्थान and nearby areas
- मामला बैजुपाडा क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक युवक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है1
- दौसा।। के बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र के लोटवाड़ा गांव में शुक्रवार रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश युवक को पीटकर गंभीर हालत में अपनी गाड़ी में डालकर कई किलोमीटर तक घुमाते रहे और बाद में अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बैजूपाड़ा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया - मृतक की पहचान मुंड फोड़ी निवासी कुंजीलाल मीणा (30) के रूप में हुई है। रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कुंजीलाल के साथ मारपीट कर उसे अधमरी हालत में लोटवाड़ा गांव लेकर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों से रिपोर्ट ली जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मारपीट के बाद बदमाश कुंजीलाल मीणा को इस गाड़ी में छोड़कर भाग गए। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बांदीकुई जिला अस्पताल की मॅार्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बांदीकुई जिला अस्पताल की मॅार्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने गिरफ्तारी ना होने तक पॅास्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। दोस्त से मिलने गया था, रास्ते में घेरकर किया हमला मृतक के भाई सुरेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कुंजीलाल अपनी स्विफ्ट कार से अपने दोस्त मोनू मीणा और चेतराम मीणा से मिलने गया था। चेतराम को बड़ा गांव छोड़ने के बाद जब कुंजीलाल और दोस्त मोनू मीणा लौट रहे थे, तभी रलावता-रूपबास के जंगलों के पास तीन गाड़ियों में सवार करीब 10-12 बदमाशों ने उसकी कार को रुकवा लिया। बदमाशों की पहले से ही प्लानिंग थी। जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा सुरेश के मुताबिक उसको मोनू ने बताया कि बदमाशों ने कुंजीलाल को कार से उतारकर जंगल में ले गए और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसके दोस्त मोनू मीणा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में कुंजीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बदमाश उसे अधमरा कर अपनी गाड़ी में डालकर चार-पांच किलोमीटर तक घुमाते रहे। इस दौरान सुरेश को गांव लोटवाड़ा से एक परिचित का फोन आया कि उसके भाई को कुछ बदमाश गाड़ी में पटक कर घुमा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।लोटवाड़ा गांव में कुंजीलाल बदमाशों की कार में गंभीर हालत में पड़ा मिला। इसी दौरान सूचना पर बैजूपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो चुके थे।पुलिस ने घायल कुंजीलाल को बैजूपाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बांदीकुई उप जिला अस्पताल की माॅर्च्यूरी में रखवाया गया है। गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी रोहिताश देवंदा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। अस्पताल परिसर में शुक्रवार रात से तनाव की स्थिति बनी हुई है1
- डीडवाना 21 फ़रवरी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें डीडवाना-कुचामन (जिले) में कुल मतदाताओं की संख्या 1280676 थी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले डीडवाना-कुचामन में 22336 फॉर्म-6/6A, 7514 फॉर्म-7 तथा 3135 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्ति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। यह सूचियों जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।1
- दौसा विधानसभा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजू मीणा ने शनिवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। दौसा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,30,574 है, जिनमें पुरूष 1,22,692, महिला 1,07,882 तथा ट्रांसजेण्डर शून्य है।1
- Mr. Sergio Gor ने Jaipur का किया भ्रमण, शाम को City Palace व Hawa Mahal पहुँचे United States of America के India में माननीय राजदूत श्री सेर्गियो गोर ने 21 फरवरी 2026 को जयपुर आयुक्तालय का आधिकारिक दौरा किया। कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया, जहाँ उन्हें भारी ट्रैफिक के बीच यात्रा करनी पड़ी। शाम के समय राजदूत सिटी पैलेस तथा हवा महल पहुँचे और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। राजदूत ‘2+’ सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित होने के कारण पूरे दौरे के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। प्रशासन द्वारा प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पुलिस लाइन, आयुक्तालय जयपुर में 01 एम्बुलेंस तथा 01 फायर ब्रिगेड वाहन तैनात रखे गए थे। अधिकारियों के अनुसार दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित रहीं।1
- " इंकलाब जिंदाबाद " *" N.S.meena,2
- jo bat hogi ramjan k baad hogi1
- उज्जैन की गलियों में बच्चों संग क्रिकेट खेलते कपिल देव का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है1