मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 मतदाता सूचियों का किया गया अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जानकारी डीडवाना 21 फ़रवरी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें डीडवाना-कुचामन (जिले) में कुल मतदाताओं की संख्या 1280676 थी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले डीडवाना-कुचामन में 22336 फॉर्म-6/6A, 7514 फॉर्म-7 तथा 3135 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्ति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। यह सूचियों जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।
मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 मतदाता सूचियों का किया गया अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जानकारी डीडवाना 21 फ़रवरी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें डीडवाना-कुचामन (जिले) में कुल मतदाताओं की संख्या 1280676 थी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले डीडवाना-कुचामन में 22336 फॉर्म-6/6A, 7514 फॉर्म-7 तथा 3135 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्ति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। यह सूचियों जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।
- डीडवाना 21 फ़रवरी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें डीडवाना-कुचामन (जिले) में कुल मतदाताओं की संख्या 1280676 थी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले डीडवाना-कुचामन में 22336 फॉर्म-6/6A, 7514 फॉर्म-7 तथा 3135 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्ति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। यह सूचियों जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।1
- Mr. Sergio Gor ने Jaipur का किया भ्रमण, शाम को City Palace व Hawa Mahal पहुँचे United States of America के India में माननीय राजदूत श्री सेर्गियो गोर ने 21 फरवरी 2026 को जयपुर आयुक्तालय का आधिकारिक दौरा किया। कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया, जहाँ उन्हें भारी ट्रैफिक के बीच यात्रा करनी पड़ी। शाम के समय राजदूत सिटी पैलेस तथा हवा महल पहुँचे और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। राजदूत ‘2+’ सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित होने के कारण पूरे दौरे के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। प्रशासन द्वारा प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पुलिस लाइन, आयुक्तालय जयपुर में 01 एम्बुलेंस तथा 01 फायर ब्रिगेड वाहन तैनात रखे गए थे। अधिकारियों के अनुसार दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित रहीं।1
- मामला बैजुपाडा क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक युवक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है1
- jo bat hogi ramjan k baad hogi1
- दौसा।। के बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र के लोटवाड़ा गांव में शुक्रवार रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश युवक को पीटकर गंभीर हालत में अपनी गाड़ी में डालकर कई किलोमीटर तक घुमाते रहे और बाद में अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बैजूपाड़ा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया - मृतक की पहचान मुंड फोड़ी निवासी कुंजीलाल मीणा (30) के रूप में हुई है। रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कुंजीलाल के साथ मारपीट कर उसे अधमरी हालत में लोटवाड़ा गांव लेकर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों से रिपोर्ट ली जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मारपीट के बाद बदमाश कुंजीलाल मीणा को इस गाड़ी में छोड़कर भाग गए। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बांदीकुई जिला अस्पताल की मॅार्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बांदीकुई जिला अस्पताल की मॅार्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने गिरफ्तारी ना होने तक पॅास्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। दोस्त से मिलने गया था, रास्ते में घेरकर किया हमला मृतक के भाई सुरेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कुंजीलाल अपनी स्विफ्ट कार से अपने दोस्त मोनू मीणा और चेतराम मीणा से मिलने गया था। चेतराम को बड़ा गांव छोड़ने के बाद जब कुंजीलाल और दोस्त मोनू मीणा लौट रहे थे, तभी रलावता-रूपबास के जंगलों के पास तीन गाड़ियों में सवार करीब 10-12 बदमाशों ने उसकी कार को रुकवा लिया। बदमाशों की पहले से ही प्लानिंग थी। जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा सुरेश के मुताबिक उसको मोनू ने बताया कि बदमाशों ने कुंजीलाल को कार से उतारकर जंगल में ले गए और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसके दोस्त मोनू मीणा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में कुंजीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बदमाश उसे अधमरा कर अपनी गाड़ी में डालकर चार-पांच किलोमीटर तक घुमाते रहे। इस दौरान सुरेश को गांव लोटवाड़ा से एक परिचित का फोन आया कि उसके भाई को कुछ बदमाश गाड़ी में पटक कर घुमा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।लोटवाड़ा गांव में कुंजीलाल बदमाशों की कार में गंभीर हालत में पड़ा मिला। इसी दौरान सूचना पर बैजूपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो चुके थे।पुलिस ने घायल कुंजीलाल को बैजूपाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बांदीकुई उप जिला अस्पताल की माॅर्च्यूरी में रखवाया गया है। गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी रोहिताश देवंदा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। अस्पताल परिसर में शुक्रवार रात से तनाव की स्थिति बनी हुई है1
- अगर कोई स्टे दिखता है हम रोक देते करवाही -आर एस भाट1
- गोल्डन ट्यूलिप होटल सहित कई प्रतिष्ठानों के खाद्य सैंपल फेल, 46 लाख रुपये का जुर्माना — होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा। खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपलों में से करीब 22 फर्मों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत फेल पाए गए हैं। इन मामलों में माननीय एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक संबंधित फर्मों पर लगभग 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ “असुरक्षित” एवं “अवमानक” श्रेणी में पाए गए। इनमें भिवाड़ी स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल का पनीर एवं दही, विनोद बिग बाजार भिवाड़ी का सप्तऋषि ब्रांड सिंघाड़ा आटा, तथा रोशन लाल एंड ब्रदर्स तिजारा का मास्टर जी ब्रांड गुलाब शरबत शामिल हैं। इसके अलावा मैसर्स वेद प्रकाश किराना स्टोर बुढी बावल का लाल मिर्च पाउडर, तिरुपति गेट टूगेदर रेस्टोरेंट भिवाड़ी का पनीर, यादव फूड सप्लाई एंड बेवरेज भिवाड़ी का रसगुल्ला छेना, आदिल पालपुर तिजारा एवं कृष्ण भोजराजका कोटकासिम का मिश्रित दूध, आनंद डेयरी खैरथल का घी (लूज), श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार हरसोली का बेसन लड्डू, परम स्वीट्स एंड स्नैक्स एवं ब्लेसिंग द फूड जंक्शन भिवाड़ी की मिठाइयां, अशोक स्वीट्स हाउस बहादुरपुर का कलाकंद, बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन खैरथल एवं पवन डेरी लोहादरा का दूध, शर्मा स्वीट्स कोटकासिम एवं राजेंद्र मिष्ठान भंडार तिजारा का पनीर, चाहत किराना स्टोर खैरथल का लाल मिर्च पाउडर तथा हरिओम मिष्ठान भंडार तिजारा का कलाकंद भी जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने कहा कि आगामी होली एवं शादी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दूध, मावा, मिठाई, मसाले, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले तो तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।3
- जिला कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दल ने किया प्रकाशित खबर के अनुसार खनन क्षेत्रों का निरीक्षण उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दलों ने भी अपने क्षेत्रों में किया खनन क्षेत्रों का निरीक्षण खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला द्वारा गठित अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपखंड संयुक्त विभागीय दलों (राजस्व, खान, वन, परिवहन एवं पुलिस) द्वारा दिनांक 29.12.2025 से 15.01.2026 तक विशेष अभियान संचालित किया गया। खनिज अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें खैरथल-तिजारा जिले में 25 प्रकरण दर्ज कर 380 टन खनिज जब्त किया गया, 16 मशीनरी जब्त की गई तथा की गई कार्यवाही में 86.70 लाख रुपए राशि आरोपित की गई। राजस्थान पत्रिका के दिनांक 20 फरवरी 2026 के संस्करण में “माफिया से गठजोड़.. खैरथल-तिजारा जिले में 10 बड़े अवैध खनन स्पॉट” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में खान विभाग द्वारा तथ्यात्मक जांच की गई। खनिज अभियंता ने बताया कि प्रकाशित समाचार में अवैध खनन हेतु प्रयुक्त फोटो समरूप पत्थर की पहाड़ी क्षेत्र हसनपुर माफी की पहाड़ी में संयुक्त विभागीय दल द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां किसी प्रकार का अवैध खनन होता नहीं पाया गया तथा उत्तरी और वन भूमि में पुराने अवैध खनन स्थल में पहुंचने के रास्तों का मार्ग खोदकर अवरुद्ध किया गया है। इसी प्रकार खरखड़ी चोपानकी, निमली बाघोर क्षेत्र का निरीक्षण करने पर भी कोई अवैध निर्गमन नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र में ग्राम हसनपुरमाफी, निमली, जोडिया, ग्वालदा, खोहरा ठाकरान, बघेरीकला/खर्द, नांगल मोजिया, देवता, स्माइलपुर एवं हुसेपुर में कुल 59 स्वीकृत खनन पट्टे मेसनरी स्टोन, ग्रेनाइट, पट्टी कातला एवं सिलिका सैंड खनिज हेतु विधिवत स्वीकृत होकर प्रभावशील हैं। इन क्षेत्रों में उत्पादित खनिज का निर्गमन नियमानुसार ई-रखन्ना/ई-टीपी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है तथा क्षेत्र में 24 स्टोन क्रेशर संचालित हैं।तिजारा, मुंडावर उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दलों ने अपने-अपने क्षेत्र में खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें मौके पर कोई भी अवैध खनन होता हुआ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि तहसील कोटकासिम एवं किशनगढ़बास में स्वीकृत खनन पट्टों से उत्पादित खनिज पर अधिक अधिशुल्क संग्रहण हेतु दिनांक 18.05.2025 से 31.03.2027 तक वार्षिक 7.29 करोड़ रुपये की राशि पर ठेका स्वीकृत है, जिससे अवैध निर्गमन की संभावना नगण्य रहती है। दिनांक 18.02.2026 को ऑनलाइन पोर्टल अनुसार ई-रवन्ना/ई-टीपी से 150 खनिज परिवहन वाहनों का विधिवत निर्गमन दर्ज पाया गया। अतः समाचार में प्रतिदिन 150 से अधिक ट्रकों द्वारा अवैध खनन सामग्री के निर्गमन का उल्लेख भ्रामक एवं तथ्यों से परे प्रतीत होता है, जो खंडन योग्य है। उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान 2025 के अंतर्गत जिला खैरथल-तिजारा में खनन पट्टाधारियों द्वारा 10.25 हेक्टेयर क्षेत्र में 6412 पौधों का वृक्षारोपण भी कराया गया है। संयुक्त विभागीय दलों द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान उपखंड अधिकारी तिजारा संजीव कुमार वर्मा, एसीएफ संजय चौधरी, पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।4