Shuru
Apke Nagar Ki App…
फुटकर फटाके विक्रेता से अडीबाजी करने वालों की तत्काल शिकायत करें 88893 28288 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा हरदा सहित जिले में फुटकर फटाके विक्रेता ग्राहकों को अच्छा माल सही दाम पर दे चर्चा है कि कुछ असामजिक तत्व छुटट भैया नेता सूदखोर अडीबाज फटाके बाजार में फटाके वालों से जबरन उधारी में फटाके लेने का प्रयास करते देखे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों की तत्काल शिकायत स्थानीय पुलिस को करें फटाके बाजार में पुलिस प्रशासन निरीक्षण कर रहा पुलिस बल लगा फुटकर विक्रेता की सुरक्षा के लिए प्रशासन तत्पर है अगर कोई जबरदस्ती उधार फटाके मांगे अडीबाजी करें तो विक्रेता स्थानीय थाना प्रभारी को सूचित करें
Ramkishan Thakre
फुटकर फटाके विक्रेता से अडीबाजी करने वालों की तत्काल शिकायत करें 88893 28288 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा हरदा सहित जिले में फुटकर फटाके विक्रेता ग्राहकों को अच्छा माल सही दाम पर दे चर्चा है कि कुछ असामजिक तत्व छुटट भैया नेता सूदखोर अडीबाज फटाके बाजार में फटाके वालों से जबरन उधारी में फटाके लेने का प्रयास करते देखे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों की तत्काल शिकायत स्थानीय पुलिस को करें फटाके बाजार में पुलिस प्रशासन निरीक्षण कर रहा पुलिस बल लगा फुटकर विक्रेता की सुरक्षा के लिए प्रशासन तत्पर है अगर कोई जबरदस्ती उधार फटाके मांगे अडीबाजी करें तो विक्रेता स्थानीय थाना प्रभारी को सूचित करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हरदा के कोरकू सांस्कृतिक कलाकारों ने सम्मेलन में बिखेरी जनजातीय संस्कृति की छटा, प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। हरदा जिले के कोरकू जनजाति के सांस्कृतिक कलाकारों ने सम्मेलन में सहभागिता कर अपनी समृद्ध कला, संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। कलाकारों ने जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आइए, अपनी जनजातीय विरासत को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।1
- ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। *सोनकच्छ में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 1 लाख 12 हजार रुपए की अवैध मदिरा एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर 8 प्रकरण दर्ज किए* सोनकच्छ/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने सोनकच्छ क्षेत्र में ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। शनिवार सुबह 8 बजे बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान 20 पाव विदेशी मदिरा, 30 पाव देशी मदिरा, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। सभी 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 12 हजार 600 रुपये है।4
- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, इटारसी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने संभाली कमान! मंडल अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद। 🙏 नवनियुक्त होने के उपरांत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (इटारसी) के नगर अध्यक्ष जी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल चौरे जी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला सदस्य श्री जीतू सिंह भदौरिया जी एवं जिला अनुसूचित जाति मोर्चा आईटी सेल प्रभारी श्री शुभम मौर्य जी की विशेष उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेतृत्व और सहयोगियों का हृदय से आभार! 🙏🚩 3. हैशटैग्स (Hashtags) #ItarsiUpdate #Itarsi #BJP #BJYM #BJPItarsi #MadhyaPradesh #MPNews #PoliticiansOfIndia #JantaKiAwaz #ItarsiNews1
- पुनासा/मुंदी धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजारों में रौनक के बीच भारी वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम से परेशान रहे लोग, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।1
- ANT NEWS - खंडवा -अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा बीजेपी 4 को लोकतंत्र बचाओ यात्रा, 5 को लोकतंत्र की हत्या: मनोज भरतकर जिला पंचायत विवाद पर कांग्रेस की कानूनी लड़ाई की तैयारी1
- आधी रात घर के भीतर ऐसा क्या हुआ कि सुबह होने से पहले उजड़ गया पूरा परिवार? दो लाशें, फरार बेटा और छह घंटे की तलाश 12 घंटे में पुलिस ने खोला डबल मर्डर का रहस्य! सोहागपुर के रैनी पानी गांव में सनसनीखेज वारदात गर्भवती पत्नी की डिलीवरी को लेकर पारिवारिक विवाद की बात आई सामने, पुलिस के मुताबिक बेटे ने ही चूल्हे की जलती लकड़ी से माता-पिता को उतारा मौत के घाट एसपी दीपक कुमार शुक्ला खुद पहुंचे घटनास्थल। सोहागपुर। रात के करीब 11 बजे थे। गांव की खामोशी के बीच एक खबर ने पूरे रैनी पानी को हिलाकर रख दिया। एक घर के भीतर बुजुर्ग पति-पत्नी की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सवाल एक ही था आखिर इन दोनों के साथ ऐसा किसने किया? और क्यों? मृतक थे राधे उईके और उनकी पत्नी तितो बाई उर्फ कृष्णा उईके। शुरुआत में यह दोहरी हत्या किसी अनसुलझे रहस्य से कम नहीं थी। लेकिन पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई परिवार के ही एक सदस्य की ओर घूमने लगी। घर के पीछे का रास्ता और जंगल की ओर भागते कदम! पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ हुई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले मृतक दंपती के बेटे कमलेश उईके का माता-पिता से विवाद हुआ था। घटना के बाद उसे घर के पीछे के दरवाजे से जंगल की तरफ भागते हुए देखे जाने की जानकारी भी मिली। विवाद की असली वजह क्या थी और आरोपी आखिर कहां छिपा है? मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जांच की जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी अरविंद शाह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। छह घंटे की तलाश कच्चे नाले के पास खत्म हुई फरारी! पुलिस के सामने चुनौती थी कि आरोपी को जल्द से जल्द तलाशा जाए। जंगल और आसपास के इलाकों में सर्चिंग शुरू हुई। करीब छह घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने कमलेश उईके को कच्चे नाले के पास से हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने इस हत्याकांड को और भी दर्दनाक बना दिया। गर्भवती पत्नी की डिलीवरी बनी विवाद की वजह! पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और डिलीवरी का समय नजदीक है। वह करीब एक सप्ताह पहले पत्नी को लेकर माता-पिता के पास आया था। उसकी इच्छा थी कि पत्नी की डिलीवरी उसकी मां के घर पर हो, लेकिन इस बात को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात परिवार के सदस्यों ने शराब पी थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में कमलेश ने चूल्हे में जल रही मोटी लकड़ी उठाई और माता-पिता के सिर तथा शरीर पर कई वार कर दिए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला का खुद घटनास्थल पर पहुंचना और जांच की निगरानी करना महत्वपूर्ण रहा। उनके निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई की। करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेक यादव, राहुल पटेल, शहादत अली, प्रधान आरक्षक संजीव धुर्वे, विनोद नागर, मनीराम पटेल और आरक्षक अजमेर सिंह परिहार, सुनील ओझा, मनोहर दायमा तथा नीलेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिस घर में कुछ दिनों बाद बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी, वहां दो बुजुर्गों की जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गई। आखिर परिवार के भीतर चल रहे विवाद को समय रहते सुलझाया क्यों नहीं जा सका? क्या गांव में किसी को इस तनाव की जानकारी थी? क्या शराब के नशे में होने वाले विवादों को सामान्य समझकर नजरअंदाज किया जाता है यह घटना बताती है कि घरेलू विवाद को छोटी बात समझकर टालना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। लगातार धमकी, हिंसा और नशे से जुड़े तनाव को गंभीरता से लेना जरूरी है। गांवों में परिवार परामर्श, बुजुर्गों की सुरक्षा और समय पर पुलिस हस्तक्षेप की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। खतरा महसूस हो तो 112 पर सूचना देने में देर नहीं करनी चाहिए। पुलिस ने 12 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया, लेकिन दो जिंदगियां वापस नहीं आ सकतीं। अब उस अजन्मे बच्चे का क्या होगा, जिसकी दुनिया में आने से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं एक तरफ पुलिस की तत्परता काबिल-ए-तारीफ है, दूसरी तरफ यह घटना समाज के माथे पर एक गंभीर सवाल छोड़ गई है क्या हम अपने घरों में बढ़ते तनाव और हिंसा को पहचानने के लिए भी कभी समय निकालेंगे1
- *सोहागपुर में बेटे ने ही उजाड़ा अपना घर, बुजुर्ग माँ-बाप को लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला* *नर्मदापुरम।* रिश्ते का सबसे खौफनाक रूप सोहागपुर के ग्राम रैनी पानी में देखने को मिला। जहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्म देने वाली माँ और पिता को मौत के घाट उतार दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी की डिलीवरी को लेकर पिता से उसकी बहस हो गई थी। मृतक हैं 60 वर्षीय राधे उईके और उनकी पत्नी तितो बाई उर्फ कृष्णा। दोनों का शव कल रात अपने ही घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर पर गहरे जख्म थे। *पत्नी की डिलीवरी बनी काल* पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे कमलेश उईके ने जो बताया वो रोंगटे खड़े कर देता है। कमलेश की पत्नी गर्भवती है। कमलेश चाहता था कि डिलीवरी उसकी पत्नी के मायके में हो, लेकिन पिता राधे इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर घर में कई दिनों से कलह चल रही थी। बुधवार रात 11 बजे तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे में फिर वही झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आगबबूला हुए कमलेश ने चूल्हे में जल रही मोटी लकड़ी निकाली और ताबड़तोड़ माँ-बाप के सिर और बदन पर वार कर दिए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद वो जंगल की ओर भाग गया। *6 घंटे में धराया हत्यारा* सुबह सूचना मिलते ही सोहागपुर TI गिरीश त्रिपाठी की टीम, FSL, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंची। SP दीपक शुक्ला के निर्देश पर पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू हुई और सिर्फ 6 घंटे में पुलिस ने कच्चे नाले में छिपे आरोपी कमलेश को दबोच लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ थाना सोहागपुर में धारा 103(1) BNS के तहत अपराध क्रमांक 694/26 कायम कर गिरफ्तार किया गया है। *सवाल जो रह गया...* अपनी ही माँ के बारे में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी माँ ने दूसरी शादी राधे उईके से की थी, उसके असली पिता काशीराम उईके की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। यानी जिस माँ ने उसे दो बार जीवन दिया, उसी की जान उसने ले ली।1
- रीवा जिले के जवा में आधी रात दर्दनाक हादसा, 19 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत... रीवा जिले के जवा में रात करीब 3 बजे एक दुखद घटना सामने आई। कथित प्रेमी से मिलने खेत पहुंची 19 वर्षीय युवती खेत की लोहे की तारबंदी में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कथित प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1