logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ANT NEWS - खंडवा -अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा बीजेपी 4 को लोकतंत्र बचाओ यात्रा, 5 को लोकतंत्र की हत्या: मनोज भरतकर जिला पंचायत विवाद पर कांग्रेस की कानूनी लड़ाई की तैयारी

15 min ago
user_Masood Javed Qadri
Masood Javed Qadri
खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
15 min ago

ANT NEWS - खंडवा -अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा बीजेपी 4 को लोकतंत्र बचाओ यात्रा, 5 को लोकतंत्र की हत्या: मनोज भरतकर जिला पंचायत विवाद पर कांग्रेस की कानूनी लड़ाई की तैयारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ANT NEWS - खंडवा -अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा बीजेपी 4 को लोकतंत्र बचाओ यात्रा, 5 को लोकतंत्र की हत्या: मनोज भरतकर जिला पंचायत विवाद पर कांग्रेस की कानूनी लड़ाई की तैयारी
    1
    ANT NEWS - खंडवा -अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
बीजेपी 4 को लोकतंत्र बचाओ यात्रा, 5 को लोकतंत्र की हत्या: मनोज भरतकर
जिला पंचायत विवाद पर कांग्रेस की कानूनी लड़ाई की तैयारी
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • दीपावली के महापर्व को लेकर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता ने दी शुभकामनाएं दीपावली के महापर्व को लेकर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता ने दी शुभकामनाएं दीपावली के इस प्रकाश पर्व की आप सभी को और आपके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। हमारी टीम की निष्ठा, कड़ी मेहनत और समर्पण से ही हमारे विभाग ने हर चुनौती को पार करते हुए नई सफलताएं हासिल की हैं। मैं आप सभी के निरंतर सहयोग और बेहतरीन टीम वर्क के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आइए, इस दीपावली हम सब मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें। आपको और आपके परिवार को शुभ दीपावाली
    1
    दीपावली के महापर्व को लेकर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता ने दी शुभकामनाएं
दीपावली के महापर्व को लेकर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता ने दी शुभकामनाएं
दीपावली के इस प्रकाश पर्व की आप सभी को और आपके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। हमारी टीम की निष्ठा, कड़ी मेहनत और समर्पण से ही हमारे विभाग ने हर चुनौती को पार करते हुए नई सफलताएं हासिल की हैं। मैं आप सभी के निरंतर सहयोग और बेहतरीन टीम वर्क के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आइए, इस दीपावली हम सब मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।
आपको और आपके परिवार को शुभ दीपावाली
    user_Jansewak Krishna Gupta (Nitish)
    Jansewak Krishna Gupta (Nitish)
    Social Media Manager खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजारों में रौनक के बीच भारी वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम से परेशान रहे लोग, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।
    1
    पुनासा/मुंदी धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजारों में रौनक के बीच भारी वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें
   मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम से परेशान रहे लोग, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धामनोद सती विहार रहवासी कॉलोनी में कई महीनों से खड़ी कार में लगी अज्ञात कारणों से लगीआग मची अफरा तफरी गैस की फ्लेम उड़ने लगी फायर आते आते गाड़ी पूरी जली कोई जनहानि नहीं पुलिस जुटी जाँच में *बर्निंग द कार* धार जिले के धामनोद की सती विहार कॉलोनी रात 10:30 बजे कई महीनो से खड़ी एक कर में अचानक आग लग गई कर पूरी तरह जल गई यह कर एक निजी स्कूल के पीछे पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद जितेंद्र फौजी और नगर परिषद के फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक कर जल चुकी थी घटना में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कर में सीएनजी टैंक लगा हुआ था और रहवासी इलाके में कई दिनों से लावारिस खड़ी थी ऐसे में अगर टैंक ब्लास्ट होता तो कहीं बड़ी वारदात हो सकती थी अब इस खड़ी कार में आग लगना भी एक रहस्यमय हो सकता है आग लगी या कोई असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई यह जांच के बाद ही पता चलेगा बाइट आशीष शर्मा रहवासी
    3
    धामनोद सती विहार रहवासी कॉलोनी में कई महीनों से खड़ी कार में लगी अज्ञात कारणों से लगीआग 
मची अफरा तफरी गैस की फ्लेम उड़ने लगी फायर आते आते गाड़ी पूरी जली कोई जनहानि नहीं पुलिस जुटी जाँच में 
*बर्निंग द कार*
धार जिले के धामनोद की सती विहार कॉलोनी रात 10:30 बजे कई महीनो से खड़ी एक कर में अचानक आग लग गई कर पूरी तरह जल गई यह कर एक निजी स्कूल के पीछे पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद जितेंद्र फौजी और नगर परिषद के फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक कर जल चुकी थी घटना में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कर में सीएनजी टैंक लगा हुआ था और रहवासी इलाके में कई दिनों से लावारिस खड़ी थी ऐसे में अगर टैंक ब्लास्ट होता तो कहीं बड़ी वारदात हो सकती थी अब इस खड़ी कार में आग लगना भी एक रहस्यमय हो सकता है आग लगी या कोई असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई यह जांच के बाद ही पता चलेगा 
बाइट आशीष शर्मा रहवासी
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • @sunnyrlivemp रामायण के वानरराज जनता के बीच। देख भीड़ हुई एकत्रित।
    1
    @sunnyrlivemp रामायण के वानरराज जनता के बीच। देख भीड़ हुई एकत्रित।
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। *सोनकच्छ में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 1 लाख 12 हजार रुपए की अवैध मदिरा एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर 8 प्रकरण दर्ज किए* सोनकच्छ/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने सोनकच्छ क्षेत्र में ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। शनिवार सुबह 8 बजे बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान 20 पाव विदेशी मदिरा, 30 पाव देशी मदिरा, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। सभी 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 12 हजार 600 रुपये है।
    4
    ढाबों, होटलों  सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए।
*सोनकच्छ में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 1 लाख 12 हजार रुपए की अवैध मदिरा एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर 8 प्रकरण दर्ज किए*
सोनकच्छ/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने सोनकच्छ क्षेत्र में ढाबों, होटलों  सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए।
शनिवार सुबह 8 बजे बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान 20 पाव विदेशी मदिरा, 30 पाव देशी मदिरा, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। सभी 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 12 हजार 600 रुपये है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, अल्पवर्षा के बावजूद हुई जमकर खरीदारी, सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों की दुकानों पर रही रौनक...किसानों की अच्छी आमदनी से बाजार में लौटी चमक धरमपुरी (धार)। दीपावली पर्व के धनतेरस का त्योहार नगर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धरमपुरी के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजन सामग्री सहित विभिन्न वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार, बर्तन दुकानों और वाहन शोरूम पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। पिछले कई दिनों से ग्राहकों का इंतजार कर रहे व्यापारियों के दुकानों पर दिनभर खरीदारों का तांता लगा रहा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारी एसोसिएशन की ओर से विशेष उपहार योजना भी शुरू की गई। इसके तहत एक हजार रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इनाम के कूपन वितरित किए गए। इससे ग्राहकों में भी खासा उत्साह नजर आया। खास बात यह रही कि इस बार अल्पवर्षा के बावजूद बाजारों में खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए धरमपुरी पहुंचे। ग्राहकों का कहना है कि इस बार फसलों के अच्छे दाम मिलने से किसानों ने भी त्योहार पर जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर बाजारों में हुई अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से बाजार में ग्राहकों का इंतजार कर रहे व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने से राहत मिली। कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)
    4
    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, अल्पवर्षा के बावजूद हुई जमकर खरीदारी, सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों की दुकानों पर रही रौनक...किसानों की अच्छी आमदनी से बाजार में लौटी चमक
धरमपुरी (धार)। दीपावली पर्व के धनतेरस का त्योहार नगर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धरमपुरी के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजन सामग्री सहित विभिन्न वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार, बर्तन दुकानों और वाहन शोरूम पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। पिछले कई दिनों से ग्राहकों का इंतजार कर रहे व्यापारियों के दुकानों पर दिनभर खरीदारों का तांता लगा रहा।
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारी एसोसिएशन की ओर से विशेष उपहार योजना भी शुरू की गई। इसके तहत एक हजार रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इनाम के कूपन वितरित किए गए। इससे ग्राहकों में भी खासा उत्साह नजर आया।
खास बात यह रही कि इस बार अल्पवर्षा के बावजूद बाजारों में खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए धरमपुरी पहुंचे। ग्राहकों का कहना है कि इस बार फसलों के अच्छे दाम मिलने से किसानों ने भी त्योहार पर जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर बाजारों में हुई अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से बाजार में ग्राहकों का इंतजार कर रहे व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने से राहत मिली।
कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)
    user_Kamlesh bhawre
    Kamlesh bhawre
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क और मैं हूं एंकर हर्षिता। बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के ग्राम सराई में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ खेत के कुएं में जा गिरा। रात के अंधेरे में कुएं के अंदर तेंदुए को देखकर खेत मालिक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, खेत मालिक रात में अपने खेत पर मोटर पंप चालू करने के लिए कुएं के पास पहुंचा था। उसने जैसे ही टॉर्च की रोशनी कुएं में डाली, अंदर तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को देखकर वह घबरा गया और तत्काल ग्रामीणों तथा वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कुएं से दूर हटाया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई, ताकि भयभीत तेंदुआ किसी पर हमला न कर सके। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुएं से तेंदुए को सुरक्षित निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए इंदौर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने जाल और पिंजरे की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसकी स्वास्थ्य जांच की गई और उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया की गई। इस घटना के बाद सराई गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। रात के समय खेतों पर जाने में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। धुलकोट तहसील से अनसिंग मोरे की रिपोर्ट। ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क अन सिंग मोरे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।
    1
    आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क और मैं हूं एंकर हर्षिता।
बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के ग्राम सराई में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ खेत के कुएं में जा गिरा। रात के अंधेरे में कुएं के अंदर तेंदुए को देखकर खेत मालिक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, खेत मालिक रात में अपने खेत पर मोटर पंप चालू करने के लिए कुएं के पास पहुंचा था। उसने जैसे ही टॉर्च की रोशनी कुएं में डाली, अंदर तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को देखकर वह घबरा गया और तत्काल ग्रामीणों तथा वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कुएं से दूर हटाया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई, ताकि भयभीत तेंदुआ किसी पर हमला न कर सके।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुएं से तेंदुए को सुरक्षित निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए इंदौर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने जाल और पिंजरे की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसकी स्वास्थ्य जांच की गई और उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया की गई।
इस घटना के बाद सराई गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। रात के समय खेतों पर जाने में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
धुलकोट तहसील से अनसिंग मोरे की रिपोर्ट।
ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क अन सिंग मोरे की रिपोर्ट।
चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.