Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/मुंदी धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजारों में रौनक के बीच भारी वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम से परेशान रहे लोग, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।
Shahrukh mansuri333
पुनासा/मुंदी धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजारों में रौनक के बीच भारी वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम से परेशान रहे लोग, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुनासा/मुंदी धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजारों में रौनक के बीच भारी वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम से परेशान रहे लोग, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।1
- ANT NEWS - खंडवा -अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा बीजेपी 4 को लोकतंत्र बचाओ यात्रा, 5 को लोकतंत्र की हत्या: मनोज भरतकर जिला पंचायत विवाद पर कांग्रेस की कानूनी लड़ाई की तैयारी1
- दीपावली के महापर्व को लेकर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता ने दी शुभकामनाएं दीपावली के महापर्व को लेकर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता ने दी शुभकामनाएं दीपावली के इस प्रकाश पर्व की आप सभी को और आपके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। हमारी टीम की निष्ठा, कड़ी मेहनत और समर्पण से ही हमारे विभाग ने हर चुनौती को पार करते हुए नई सफलताएं हासिल की हैं। मैं आप सभी के निरंतर सहयोग और बेहतरीन टीम वर्क के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आइए, इस दीपावली हम सब मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें। आपको और आपके परिवार को शुभ दीपावाली1
- ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। *सोनकच्छ में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 1 लाख 12 हजार रुपए की अवैध मदिरा एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर 8 प्रकरण दर्ज किए* सोनकच्छ/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने सोनकच्छ क्षेत्र में ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। शनिवार सुबह 8 बजे बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान 20 पाव विदेशी मदिरा, 30 पाव देशी मदिरा, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। सभी 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 12 हजार 600 रुपये है।4
- हरदा के कोरकू सांस्कृतिक कलाकारों ने सम्मेलन में बिखेरी जनजातीय संस्कृति की छटा, प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। हरदा जिले के कोरकू जनजाति के सांस्कृतिक कलाकारों ने सम्मेलन में सहभागिता कर अपनी समृद्ध कला, संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। कलाकारों ने जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आइए, अपनी जनजातीय विरासत को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।1
- नकली मावे की मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, करीब 9 क्विंटल मिठाई नष्ट नकली मावे की मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, करीब 9 क्विंटल मिठाई नष्ट नकली मावे की मिठाइयों पर प्रशासन सख्त करीब 9 क्विंटल मिठाई की गई नष्ट 2 नामी दुकानों पर कार्रवाई करीम खान दीपावली पर्व को देखते हुए देवास में नकली मावे से बनी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से जब्त करीब 900 किलो नकली मावे की मिठाई को नष्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार,दोनों दुकानों से गुरुवार को नकली मावे से बनी मिठाइयां भारी मात्रा में जब्त की गई थीं। जब्त मिठाई का नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण किया गया। मामले में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं,कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । बाईट - दिनेश अहिरवार - जिला आपूर्ति अधिकारी, देवास बाईट - कपिल गुर्जर - अपर तहसीलदार, देवास4
- इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए ब्राउन शुगर तस्कर 'संजय दत्त' को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए ब्राउन शुगर तस्कर 'संजय दत्त' को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पूर्व में संजय दत्त के एक साथी मनोज को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसकी कीमत 1,50 हजार रूपये बताई गई थी । दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात विशाल उर्फ संजय दत्त को गिरफ्तार किया है। 21 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। वही एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 4 नवंबर को पुलिस टीम द्वारा राजकुमार सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर मनोज उर्फ मन्नू वर्मा (25) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 0183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया गया था।1
- आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क और मैं हूं एंकर हर्षिता। बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के ग्राम सराई में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ खेत के कुएं में जा गिरा। रात के अंधेरे में कुएं के अंदर तेंदुए को देखकर खेत मालिक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, खेत मालिक रात में अपने खेत पर मोटर पंप चालू करने के लिए कुएं के पास पहुंचा था। उसने जैसे ही टॉर्च की रोशनी कुएं में डाली, अंदर तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को देखकर वह घबरा गया और तत्काल ग्रामीणों तथा वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कुएं से दूर हटाया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई, ताकि भयभीत तेंदुआ किसी पर हमला न कर सके। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुएं से तेंदुए को सुरक्षित निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए इंदौर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने जाल और पिंजरे की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसकी स्वास्थ्य जांच की गई और उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया की गई। इस घटना के बाद सराई गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। रात के समय खेतों पर जाने में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। धुलकोट तहसील से अनसिंग मोरे की रिपोर्ट। ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क अन सिंग मोरे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।1