Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक *एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
Govind kumbhkar
एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक *एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर में गरिमामय रूप से मनाई गई श्री अरविंद जी की जन्मजयंती ‘श्री अरविंद प्रसंग’ कार्यक्रम में राष्ट्र चिंतन, दर्शन एवं आध्यात्मिक विचारों पर हुआ सारगर्भित विमर्श शाजापुर में गरिमामय रूप से मनाई गई श्री अरविंद जी की जन्मजयंती ‘श्री अरविंद प्रसंग’ कार्यक्रम में राष्ट्र चिंतन, दर्शन एवं आध्यात्मिक विचारों पर हुआ सारगर्भित विमर्श शाजापुर। बहुउद्देशीय हॉल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बस स्टैंड, शाजापुर में महान दार्शनिक, राष्ट्र चिंतक, योगी एवं आध्यात्मिक महापुरुष श्री अरविंद जी की जन्मजयंती महोत्सव के अवसर पर ‘श्री अरविंद प्रसंग’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमाँ एवं श्रीअरविंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश सिसोदिया द्वारा किया गया तथा अतिथि परिचय घनश्याम नागर द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष, श्रीअरविंद सोसायटी, मध्य प्रदेश अरुण भीमावद, मुख्य अतिथि एवं विधायक, शाजापुर विधानसभा विभाष उपाध्याय, मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष, श्रीअरविंद सोसायटी, उज्जैन श्री लोकेंद्र सिसोदिया, पूर्व जिला संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा नवीन चंद्र वर्मा, अध्यक्ष, श्रीअरविंद सोसायटी केंद्र, शाजापुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनोज जी शर्मा ने श्री अरविंद जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री अरविंद जी ने राष्ट्र निर्माण को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं माना, बल्कि व्यक्ति और समाज के आध्यात्मिक, नैतिक एवं चेतनात्मक उत्थान को भी आवश्यक बताया। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि भीमावद ने कहा कि श्रीअरविंद जी का जीवन त्याग, साधना, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और विशेष रूप से युवाओं को उनके राष्ट्र चिंतन से जोड़ना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए संस्कारवान, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण आवश्यक है। मुख्य वक्ता विभाष उपाध्याय ने श्री अरविंद जी के दर्शन एवं आध्यात्मिक चिंतन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानव चेतना के विकास एवं भारत के आध्यात्मिक पुनर्जागरण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि श्री अरविंद जी के विचारों में राष्ट्रवाद केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा व्यापक दृष्टिकोण है। विभाष जी उपाध्याय ने विशेष रूप से बताया कि शाजापुर में श्री अरविंद सोसायटी केंद्र का शुभारंभ हो रहा है। इस केंद्र के माध्यम से अब शाजापुर में श्री अरविंद जी का साहित्य सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा तथा योग एवं ध्यान के लिए भी एक केंद्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र श्री अरविंद जी के विचारों, साधना एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्री अरविंद जी के जीवन, दर्शन, राष्ट्र चिंतन एवं आध्यात्मिक विचारों पर परिचयात्मक वक्तव्य भी प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों से श्री अरविंद जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री अरविंद सोसायटी केंद्र, शाजापुर के सदस्य श्री अवधेश जी शेषा, श्री घनश्याम नागर, श्री जीवन सिंह परिहार, श्रीमती सीमा नागर, श्रीमती सविता चौहान एवं श्रीमती गायत्री वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की प्रमुख सहभागिता रही। कार्यक्रम में पंकज जयसिंघानिया हर्षवर्धन वर्मा व राखी यादव द्वारा विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में नवीन चंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी महिला एवं पुरुष सहभागियों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।2
- शाजापुर में रामदेव दूज पर लोगों ने खीर का भंडारा किया खीर के रूप में बांटी गई प्रसादी1
- एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक *एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- gram Dhakni tahsil Mohan badodiya jila Shajapur.mp gram Dhakni main Abhi Tak sadak Nirman nahin hua jisse gram Jan ko aane jaane mein bahut samasya aati hain1
- एसडीओपी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनीषा शर्मा सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा पांडालों में खुले विद्युत तार नहीं रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए दुकान संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की बात कही।1
- तेज बारिश से भटन नदी की पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त, आवागमन पर मंडराया खतरा मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के ग्राम बड़ोदी में हुई तेज बारिश के बाद भटन नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। तेज बहाव के चलते नदी के ऊपर बनी पुलिया के किनारे का हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया के एक हिस्से में सड़क की परत और नीचे की मिट्टी-पत्थर बहने से गहरा कटाव दिखाई दे रहा है। ग्रामीण भगवान, देवकरण, संजय, राजेश कलमोदिया, राजकुमार पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पुलिया के किनारे हुए कटाव के कारण वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं नदी में पानी का बहाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए तथा कटाव वाले स्थान को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।1
- करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। *बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।* गाँव करनावाद, जिला देवास (मध्य प्रदेश) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का विवरण: बाउंड्री वॉल पर बिजली का लाइव तार गिरने से मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इस गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य साधन छिन गया। प्रशासनिक भ्रष्टाचार: पीड़ित परिवार जब न्याय और मुआवजे की गुहार लगाने स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों के पास पहुँचा, तो न्याय की मांग और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता एक गरीब और बेसहारा परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, और विभागीय जाँच: बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही (जर्जर तारों के रख-रखाव में कमी) की उच्च स्तरीय जांच हो। मुआवजा: मृत मवेशियों (7 बकरियों और 1 गाय) के नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित गरीब परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: पैसे की मांग करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।1
- शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। घटना का विवरण करण गुजराती किसी काम से घर से बाहर निकले थे और रेलवे फाटक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें 108 ए एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किए जाने के बावजूद, हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई एवं अन्य जानकारी मृतक करण गुजराती घर में अकेले रहते थे। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।1