logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीओपी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनीषा शर्मा सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा पांडालों में खुले विद्युत तार नहीं रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए दुकान संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की बात कही।

19 hrs ago
user_Mukesh Bamniya
Mukesh Bamniya
Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

एसडीओपी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनीषा शर्मा सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा पांडालों में खुले विद्युत तार नहीं रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए दुकान संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की बात कही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन SUSNER Se Yahya Khan आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन आगर-मालवा। लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के अंतरण कार्यक्रम में आगर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हेलीपैड पर पत्रकारों की छह सदस्यीय टीम ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा को आगर से हटाने की मांग की।
    1
    आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
SUSNER Se Yahya Khan
आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
आगर-मालवा। लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के अंतरण कार्यक्रम में आगर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हेलीपैड पर पत्रकारों की छह सदस्यीय टीम ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा को आगर से हटाने की मांग की।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • गिरते पानी में भी विद्युतकर्मियों की मुस्तैदी, बारिश के बीच बदली डीपी*
    1
    गिरते पानी में भी विद्युतकर्मियों की मुस्तैदी, बारिश के बीच बदली डीपी*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • हुस्न का जाल या Honey Trap?रेलवे अधिकारी को AI से ब्लैकमेल करने का आरोप, 15 लाख की मांग | Jhansi AI Blackmail Case झांसी में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को AI से तैयार कथित आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के हुबली की 27 वर्षीय मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने रेलवे अधिकारी और उनके परिवार को कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए धमकाया और 15 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के मुताबिक कथित तौर पर पहले भी करीब 40 हजार रुपये दिए गए थे। 31 जुलाई को AI से तैयार कथित तस्वीर भेजकर रकम मांगने और तस्वीर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। � AajTak +1 मामले में अधिकारी की पत्नी अंकिता भारद्वाज ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए गए हैं। � The Times of India +1 अब पुलिस डिजिटल उपकरणों, चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग, CDR और कथित AI तस्वीरों की जांच कर रही है। तस्वीरों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। � Amar Ujala क्या आरोपी अकेली थी? क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है? AI तस्वीरें कैसे तैयार हुईं? और पैसे का पूरा लेन-देन कहां तक पहुंचता है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे। BH STATE 36 NEWS — खबर की हर परत पर नजर।
    1
    हुस्न का जाल या Honey Trap?रेलवे अधिकारी को AI से ब्लैकमेल करने का आरोप, 15 लाख की मांग | Jhansi AI Blackmail Case
झांसी में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को AI से तैयार कथित आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के हुबली की 27 वर्षीय मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने रेलवे अधिकारी और उनके परिवार को कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए धमकाया और 15 लाख रुपये की मांग की।
शिकायत के मुताबिक कथित तौर पर पहले भी करीब 40 हजार रुपये दिए गए थे। 31 जुलाई को AI से तैयार कथित तस्वीर भेजकर रकम मांगने और तस्वीर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। �
AajTak +1
मामले में अधिकारी की पत्नी अंकिता भारद्वाज ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए गए हैं। �
The Times of India +1
अब पुलिस डिजिटल उपकरणों, चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग, CDR और कथित AI तस्वीरों की जांच कर रही है। तस्वीरों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। �
Amar Ujala
क्या आरोपी अकेली थी?
क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है?
AI तस्वीरें कैसे तैयार हुईं?
और पैसे का पूरा लेन-देन कहां तक पहुंचता है?
इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे।
BH STATE 36 NEWS — खबर की हर परत पर नजर।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजगढ़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे चोर रोकने पर किसान पर क्या हमला राजगढ़ के पाडली गुसाई गांव में बिजली कटौती का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने ग्रामीण की गर्दन पर किया वार,मौके से फरार हो गए है धारदार हथियार से हमला, ज्यादा खून बहने पर भोपाल रेफर; एसपी-एसडीओपी मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पाडली गुसाई रात में 33 केवी बिजली लाइन बंद होने का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने पाडली गुसाई निवासी कमल पुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल कमल पुरी को तत्काल नरसिंहगढ़ के लीलावती अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन से अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मलावर थाना प्रभारी, नरसिंहगढ़ एसडीओपी और राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    2
    राजगढ़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे चोर रोकने पर किसान पर क्या हमला 
राजगढ़ के पाडली गुसाई गांव में बिजली कटौती का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने ग्रामीण की गर्दन पर किया वार,मौके से फरार हो गए है धारदार हथियार से हमला, ज्यादा खून बहने पर भोपाल रेफर; एसपी-एसडीओपी मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पाडली गुसाई रात में 33 केवी बिजली लाइन बंद होने का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने पाडली गुसाई निवासी कमल पुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल कमल पुरी को तत्काल नरसिंहगढ़ के लीलावती अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन से अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मलावर थाना प्रभारी, नरसिंहगढ़ एसडीओपी और राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लोकेशन : राजगढ़, सिरमौर एंकर इंट्रो राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की पार्किंग और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत सहित मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट तैयार करवाने और मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। वीओ-1 राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम एवं समिति अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रशासनिक समस्याओं और समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। बरसात के कारण अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने और कुछ स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने का मामला भी बैठक में उठाया गया। समिति ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाने का निर्णय लिया। वीओ-2 अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कहा गया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाए जाएंगे। बाइट क्यू बाइट — राज कुमार ठाकुर, एसडीएम एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति राजगढ़ वीओ-3 वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और गंभीर स्थिति में उन्हें दूसरे अस्पतालों का रुख न करना पड़े। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। वीओ-4 बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में समिति के खाते में 10 लाख 11 हजार 857 रुपए का प्रारंभिक शेष था। वर्ष के दौरान 33 लाख 94 हजार 861 रुपए की आय हुई। इस तरह समिति के पास कुल 44 लाख 5 हजार 944 रुपए उपलब्ध रहे। विभिन्न मदों में 31 लाख 91 हजार 672 रुपए खर्च किए गए और वित्तीय वर्ष के अंत में समिति के खाते में 12 लाख 14 हजार 258 रुपए शेष रहे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 42 लाख 60 हजार रुपए का अनुमानित बजट भी बैठक में स्वीकृत किया गया। वीओ-5 बैठक में सदस्यों ने कहा कि मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने पर भी सहमति बनी। बैठक में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी राजगढ़ उमेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सिम्मी शर्मा, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश, रणबीर ठाकुर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। लोकेशन : राजगढ़, सिरमौर एंकर इंट्रो राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की पार्किंग और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत सहित मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट तैयार करवाने और मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। वीओ-1 राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम एवं समिति अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रशासनिक समस्याओं और समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। बरसात के कारण अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने और कुछ स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने का मामला भी बैठक में उठाया गया। समिति ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाने का निर्णय लिया। वीओ-2 अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कहा गया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाए जाएंगे। बाइट क्यू बाइट — राज कुमार ठाकुर, एसडीएम एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति राजगढ़ वीओ-3 वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और गंभीर स्थिति में उन्हें दूसरे अस्पतालों का रुख न करना पड़े। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। वीओ-4 बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में समिति के खाते में 10 लाख 11 हजार 857 रुपए का प्रारंभिक शेष था। वर्ष के दौरान 33 लाख 94 हजार 861 रुपए की आय हुई। इस तरह समिति के पास कुल 44 लाख 5 हजार 944 रुपए उपलब्ध रहे। विभिन्न मदों में 31 लाख 91 हजार 672 रुपए खर्च किए गए और वित्तीय वर्ष के अंत में समिति के खाते में 12 लाख 14 हजार 258 रुपए शेष रहे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 42 लाख 60 हजार रुपए का अनुमानित बजट भी बैठक में स्वीकृत किया गया। वीओ-5 बैठक में सदस्यों ने कहा कि मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने पर भी सहमति बनी। बैठक में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी राजगढ़ उमेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सिम्मी शर्मा, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश, रणबीर ठाकुर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    4
    लोकेशन : राजगढ़, सिरमौर
एंकर इंट्रो
राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की पार्किंग और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत सहित मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट तैयार करवाने और मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई।
वीओ-1
राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम एवं समिति अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रशासनिक समस्याओं और समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। बरसात के कारण अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने और कुछ स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने का मामला भी बैठक में उठाया गया।
समिति ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाने का निर्णय लिया।
वीओ-2
अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कहा गया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाए जाएंगे।
बाइट क्यू
बाइट — राज कुमार ठाकुर, एसडीएम एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति राजगढ़
वीओ-3
वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और गंभीर स्थिति में उन्हें दूसरे अस्पतालों का रुख न करना पड़े।
उन्होंने गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
वीओ-4
बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
वित्तीय वर्ष की शुरुआत में समिति के खाते में 10 लाख 11 हजार 857 रुपए का प्रारंभिक शेष था। वर्ष के दौरान 33 लाख 94 हजार 861 रुपए की आय हुई। इस तरह समिति के पास कुल 44 लाख 5 हजार 944 रुपए उपलब्ध रहे।
विभिन्न मदों में 31 लाख 91 हजार 672 रुपए खर्च किए गए और वित्तीय वर्ष के अंत में समिति के खाते में 12 लाख 14 हजार 258 रुपए शेष रहे।
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 42 लाख 60 हजार रुपए का अनुमानित बजट भी बैठक में स्वीकृत किया गया।
वीओ-5
बैठक में सदस्यों ने कहा कि मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।
अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी राजगढ़ उमेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सिम्मी शर्मा, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश, रणबीर ठाकुर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।


लोकेशन : राजगढ़, सिरमौर
एंकर इंट्रो
राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की पार्किंग और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत सहित मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट तैयार करवाने और मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई।
वीओ-1
राजगढ़ के नागरिक चिकित्सालय में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम एवं समिति अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रशासनिक समस्याओं और समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। बरसात के कारण अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने और कुछ स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने का मामला भी बैठक में उठाया गया।
समिति ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाने का निर्णय लिया।
वीओ-2
अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कहा गया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द करवाए जाएंगे।
बाइट क्यू
बाइट — राज कुमार ठाकुर, एसडीएम एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति राजगढ़
वीओ-3
वहीं, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और गंभीर स्थिति में उन्हें दूसरे अस्पतालों का रुख न करना पड़े।
उन्होंने गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
वीओ-4
बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
वित्तीय वर्ष की शुरुआत में समिति के खाते में 10 लाख 11 हजार 857 रुपए का प्रारंभिक शेष था। वर्ष के दौरान 33 लाख 94 हजार 861 रुपए की आय हुई। इस तरह समिति के पास कुल 44 लाख 5 हजार 944 रुपए उपलब्ध रहे।
विभिन्न मदों में 31 लाख 91 हजार 672 रुपए खर्च किए गए और वित्तीय वर्ष के अंत में समिति के खाते में 12 लाख 14 हजार 258 रुपए शेष रहे।
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 42 लाख 60 हजार रुपए का अनुमानित बजट भी बैठक में स्वीकृत किया गया।
वीओ-5
बैठक में सदस्यों ने कहा कि मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।
अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी राजगढ़ उमेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सिम्मी शर्मा, मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश, रणबीर ठाकुर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मैना रोड़ स्थित बाबा रामदेव मन्दिर पर किया गया महायज्ञ, कल चल समारोह के साथ मनाया जायेगा जन्मोत्सव सुसनेर। कल बाबा रामदेवजी की बड़ी दुज पर चल समारोह निकालकर के जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व आज शनिवार की शाम 4 बजे मैना रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर विश्व शांति की मंगल कामना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन भी किये गए। 24 घण्ड़े अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ। कल रविवार को बाबा का चल समारोह निकाला जाएगा। जो पूरे नगर में भ्रमण कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगा। जहा पर रात्रि के समय महाआरती कर प्रसादी का वितरण भी किया जाता है।
    1
    मैना रोड़ स्थित बाबा रामदेव मन्दिर पर किया गया महायज्ञ, कल चल समारोह के साथ मनाया जायेगा जन्मोत्सव

सुसनेर। कल बाबा रामदेवजी की बड़ी दुज पर चल समारोह निकालकर के जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व आज शनिवार की शाम 4 बजे मैना रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर विश्व शांति की मंगल कामना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन भी किये गए। 24 घण्ड़े अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ। कल रविवार को बाबा का चल समारोह निकाला जाएगा। जो पूरे नगर में भ्रमण कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगा। जहा पर रात्रि के समय महाआरती कर प्रसादी का वितरण भी किया जाता है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 1995 में AK-47... अब झिरन्या में हर्ष फायरिंग! शेख के स्वागत में चली गोलियां शेख के स्वागत समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भीड़ के बीच हथियारों से फायरिंग और नोट उड़ाते हुए लोग दिखाई दिए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एक आरोपी वीडियो में चेहरे पर नकाब लगाए दिखाई दिया था। पुलिस हथियारों के लाइसेंस और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। � News Darpan +1 लेकिन इस मामले में सवाल सिर्फ फायरिंग तक सीमित नहीं हैं। शेख को झिरन्या किसने बुलाया? शेख की मेहमाननवाजी किसने की? दुबई से झिरन्या आने का उद्देश्य क्या था? उसके स्थानीय संपर्क कौन थे? स्वागत समारोह का आयोजन किसने किया? फायरिंग के लिए हथियार वहां तक कैसे पहुंचे? और क्या पूरे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच होगी? झिरन्या का पुराना इतिहास भी इस मामले को संवेदनशील बनाता है। उपलब्ध पुराने स्रोतों के अनुसार 1995 में झिरन्या से जुड़े एक मामले में बड़ी संख्या में AK-47 राइफलों की बरामदगी का उल्लेख मिलता है और इस प्रकरण में सोहराबुद्दीन का नाम सामने आया था। � Webdunia +1 हालांकि, 1995 के उस पुराने हथियार प्रकरण और 2026 की इस हर्ष फायरिंग के बीच कोई संबंध होने का प्रमाण फिलहाल सामने नहीं आया है। इसलिए हमारी रिपोर्ट इन दोनों घटनाओं को जोड़कर कोई निष्कर्ष नहीं निकालती, बल्कि यह सवाल उठाती है कि मौजूदा घटना की जांच क्या सुरक्षा के हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए? नकाब के पीछे एक... या चेहरे हैं अनेक? झिरन्या और शेख—एक संयोग या कोई नया योग? 1995 की हथियारों वाली कहानी... और 2026 की फायरिंग—क्या सिर्फ संयोग? देखिए BH STATE 36 NEWS की यह विशेष पड़ताल। BH STATE 36 NEWS — सच हर तरफ, बेबाक
    1
    1995 में AK-47... अब झिरन्या में हर्ष फायरिंग! शेख के स्वागत में चली गोलियां
शेख के स्वागत समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भीड़ के बीच हथियारों से फायरिंग और नोट उड़ाते हुए लोग दिखाई दिए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एक आरोपी वीडियो में चेहरे पर नकाब लगाए दिखाई दिया था। पुलिस हथियारों के लाइसेंस और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। �
News Darpan +1
लेकिन इस मामले में सवाल सिर्फ फायरिंग तक सीमित नहीं हैं।
शेख को झिरन्या किसने बुलाया?
शेख की मेहमाननवाजी किसने की?
दुबई से झिरन्या आने का उद्देश्य क्या था?
उसके स्थानीय संपर्क कौन थे?
स्वागत समारोह का आयोजन किसने किया?
फायरिंग के लिए हथियार वहां तक कैसे पहुंचे?
और क्या पूरे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच होगी?
झिरन्या का पुराना इतिहास भी इस मामले को संवेदनशील बनाता है। उपलब्ध पुराने स्रोतों के अनुसार 1995 में झिरन्या से जुड़े एक मामले में बड़ी संख्या में AK-47 राइफलों की बरामदगी का उल्लेख मिलता है और इस प्रकरण में सोहराबुद्दीन का नाम सामने आया था। �
Webdunia +1
हालांकि, 1995 के उस पुराने हथियार प्रकरण और 2026 की इस हर्ष फायरिंग के बीच कोई संबंध होने का प्रमाण फिलहाल सामने नहीं आया है। इसलिए हमारी रिपोर्ट इन दोनों घटनाओं को जोड़कर कोई निष्कर्ष नहीं निकालती, बल्कि यह सवाल उठाती है कि मौजूदा घटना की जांच क्या सुरक्षा के हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए?
नकाब के पीछे एक... या चेहरे हैं अनेक?
झिरन्या और शेख—एक संयोग या कोई नया योग?
1995 की हथियारों वाली कहानी... और 2026 की फायरिंग—क्या सिर्फ संयोग?
देखिए BH STATE 36 NEWS की यह विशेष पड़ताल।
BH STATE 36 NEWS — सच हर तरफ, बेबाक
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाबा रामदेव जी के जन्म दिवस बिज पर चल समारोह निकला पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर समिति के लोगो ने रुकवाये वाहन पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस मनाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला परंतु पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर नियंत्रण नहीं रहा
    1
    बाबा रामदेव जी के जन्म दिवस बिज पर चल समारोह निकला

पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर समिति के लोगो ने रुकवाये वाहन

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस मनाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला परंतु पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर नियंत्रण नहीं रहा
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनसुनवाई की कवरेज पर बवाल: कलेक्टर के खिलाफ पत्रकार संघ का निंदा प्रस्ताव, हटाने की मांग आगर-मालवा। जनसुनवाई की कवरेज को लेकर पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर आगर पत्रकार संघ ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उन्हें हटाने की मांग उठाई है। पत्रकार संघ का कहना है कि मीडिया आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनसुनवाई और मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरों में पत्रकारों को कवरेज से रोकने तथा कलेक्टर से संवाद का अवसर नहीं मिलने से पत्रकारों में नाराजगी है। संघ ने कहा कि पत्रकारों का उद्देश्य प्रशासन का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को निष्पक्षता से सामने रखना है। पत्रकारों ने प्रशासन से मीडिया को उचित कवरेज का अधिकार देने और संवाद व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि पत्रकार संघ की कलेक्टर को हटाने की मांग पर शासन और जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है?
    1
    जनसुनवाई की कवरेज पर बवाल: कलेक्टर के खिलाफ पत्रकार संघ का निंदा प्रस्ताव, हटाने की मांग
आगर-मालवा। जनसुनवाई की कवरेज को लेकर पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर आगर पत्रकार संघ ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उन्हें हटाने की मांग उठाई है।
पत्रकार संघ का कहना है कि मीडिया आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनसुनवाई और मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरों में पत्रकारों को कवरेज से रोकने तथा कलेक्टर से संवाद का अवसर नहीं मिलने से पत्रकारों में नाराजगी है।
संघ ने कहा कि पत्रकारों का उद्देश्य प्रशासन का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को निष्पक्षता से सामने रखना है। पत्रकारों ने प्रशासन से मीडिया को उचित कवरेज का अधिकार देने और संवाद व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि पत्रकार संघ की कलेक्टर को हटाने की मांग पर शासन और जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है?
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.