राजगढ़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे चोर रोकने पर किसान पर क्या हमला राजगढ़ के पाडली गुसाई गांव में बिजली कटौती का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने ग्रामीण की गर्दन पर किया वार,मौके से फरार हो गए है धारदार हथियार से हमला, ज्यादा खून बहने पर भोपाल रेफर; एसपी-एसडीओपी मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पाडली गुसाई रात में 33 केवी बिजली लाइन बंद होने का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने पाडली गुसाई निवासी कमल पुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल कमल पुरी को तत्काल नरसिंहगढ़ के लीलावती अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन से अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मलावर थाना प्रभारी, नरसिंहगढ़ एसडीओपी और राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
राजगढ़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे चोर रोकने पर किसान पर क्या हमला राजगढ़ के पाडली गुसाई गांव में बिजली कटौती का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने ग्रामीण की गर्दन पर किया वार,मौके से फरार हो गए है धारदार हथियार से हमला, ज्यादा खून बहने पर भोपाल रेफर; एसपी-एसडीओपी मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पाडली गुसाई रात में 33 केवी बिजली लाइन बंद होने का फायदा उठाकर भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने पाडली गुसाई निवासी कमल पुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल कमल पुरी को तत्काल नरसिंहगढ़
के लीलावती अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन से अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मलावर थाना प्रभारी, नरसिंहगढ़ एसडीओपी और राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
- मन की बात कहने नहीं, छात्रों के दिल की बात सुनने का कार्यक्रम — “छात्रों की गूंज”। Caption मन की बात कहने नहीं, छात्रों के दिल की बात सुनने का कार्यक्रम — “छात्रों की गूंज”। 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद को लेकर कालापीपल में कांग्रेस की तैयारियां तेज। बैठक के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। #छात्रोंकीगूंज #RahulGandhi #Congress #StudentDialogue #Indore #Kalapipal #MadhyaPradesh #CongressMP #कांग्रेस #राहुलगांधी #किसानोंकीआवाज #छात्रोंकीआवाज1
- एसडीओपी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनीषा शर्मा सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा पांडालों में खुले विद्युत तार नहीं रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए दुकान संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की बात कही।1
- तेज बारिश से भटन नदी की पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त, आवागमन पर मंडराया खतरा मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के ग्राम बड़ोदी में हुई तेज बारिश के बाद भटन नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। तेज बहाव के चलते नदी के ऊपर बनी पुलिया के किनारे का हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया के एक हिस्से में सड़क की परत और नीचे की मिट्टी-पत्थर बहने से गहरा कटाव दिखाई दे रहा है। ग्रामीण भगवान, देवकरण, संजय, राजेश कलमोदिया, राजकुमार पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पुलिया के किनारे हुए कटाव के कारण वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं नदी में पानी का बहाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए तथा कटाव वाले स्थान को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।1
- शाजापुर में रामदेव दूज पर लोगों ने खीर का भंडारा किया खीर के रूप में बांटी गई प्रसादी1
- एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक *एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- चाचौड़ा बायपास की बदहाली: प्रशासन को जगाने के लिए नागरिकों का अनोखा प्रदर्शन * चाचौड़ा "विकास के दावों के बीच, चाचौड़ा बायपास की जर्जर सड़क प्रशासन की पोल खोल रही है। हालात यह हैं कि गड्ढों में अब धान या पौधे नहीं, बल्कि लोगों का गुस्सा उग रहा है। मध्य प्रदेश के चाचौड़ा-बीनागंज में बदहाल सड़कों और जनसमस्याओं के खिलाफ नागरिकों का सब्र अब जवाब दे गया है। लंबे समय से जर्जर पड़े चाचौड़ा बायपास की सुधि न लेने पर शनिवार को स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रशासन को नींद से जगाने के लिए बायपास पर 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। विरोध का यह तरीका यहीं नहीं रुका; प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में पौधे लगाकर शासन-प्रशासन को कड़ा संदेश दिया कि वादों के गड्ढे अब और नहीं भरे जाएंगे। कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने बताया कि "सड़क पर बने इन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। हमने सीएमओ (CMO) को ज्ञापन सौंपकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।" वही डॉ. संजय मीना (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष): ने कहा कि "हमें अब सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। बायपास की इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को इन परेशानियों से राहत मिल सके।" अब देखना यह है कि गड्ढों में पौधे लगाने के इस अनोखे विरोध के बाद क्या प्रशासन गहरी नींद से जागता है या फिर जनता को यूं ही बदहाली के बीच जीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।3
- बाबा रामदेव जी के जन्म दिवस बिज पर चल समारोह निकला पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर समिति के लोगो ने रुकवाये वाहन पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस मनाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला परंतु पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर नियंत्रण नहीं रहा1
- करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। *बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।* गाँव करनावाद, जिला देवास (मध्य प्रदेश) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का विवरण: बाउंड्री वॉल पर बिजली का लाइव तार गिरने से मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इस गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य साधन छिन गया। प्रशासनिक भ्रष्टाचार: पीड़ित परिवार जब न्याय और मुआवजे की गुहार लगाने स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों के पास पहुँचा, तो न्याय की मांग और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता एक गरीब और बेसहारा परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, और विभागीय जाँच: बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही (जर्जर तारों के रख-रखाव में कमी) की उच्च स्तरीय जांच हो। मुआवजा: मृत मवेशियों (7 बकरियों और 1 गाय) के नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित गरीब परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: पैसे की मांग करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।1
- शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। घटना का विवरण करण गुजराती किसी काम से घर से बाहर निकले थे और रेलवे फाटक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें 108 ए एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किए जाने के बावजूद, हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई एवं अन्य जानकारी मृतक करण गुजराती घर में अकेले रहते थे। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।1