logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता दरबार के 78.75% मामलों का निष्पादन, एसआईआर और जनगणना कार्यों को प्राथमिकता जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि अब तक जनता दरबार में कुल 546 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें 430 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं 116 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इस तरह 78.75 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हो चुका है। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार से जुड़े मामलों में पेंडेंसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचल कार्यालयों को बेहतर ढंग से फंक्शनल कराने को भी कहा। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और जनगणना 2027 के कार्यों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा अपात्र नामों को शामिल होने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया। प्रपत्र 6, 7 और 8 के वितरण व मतदान केंद्रों से संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा गया। आदि सेवा केंद्रों के जियोटैग फोटो अपलोड और वॉलेंटियर्स का डेटा प्रविष्टि कार्य भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

19 hrs ago
user_Bishnu Mandal
Bishnu Mandal
Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
19 hrs ago
08989ee2-dc7c-4222-b6e2-254346c0411c

जनता दरबार के 78.75% मामलों का निष्पादन, एसआईआर और जनगणना कार्यों को प्राथमिकता जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि अब तक जनता दरबार में कुल 546 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें 430 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं 116 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इस तरह 78.75 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हो चुका है। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार से जुड़े मामलों में पेंडेंसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचल कार्यालयों को बेहतर ढंग से फंक्शनल कराने को भी कहा। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और जनगणना 2027 के कार्यों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा अपात्र नामों को शामिल होने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया। प्रपत्र 6, 7 और 8 के वितरण व मतदान केंद्रों से संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा गया। आदि सेवा केंद्रों के जियोटैग फोटो अपलोड और वॉलेंटियर्स का डेटा प्रविष्टि कार्य भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोगों को मिली राहत* *नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त व वार्ड पार्षद की पहल लाई रंग* *अतिक्रमण करने वालों को लगाई फटकार, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण; सड़क किनारे गड्ढा खोद पानी निकासी की बनाई राह* गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह पटेलनगर में पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली। नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा दल-बल के साथ जलजमाव वाले स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया तथा सड़क किनारे गड्ढा खोदकर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कराई गई। पानी निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि पिछले चार दिनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा था और कई घरों में भी पानी प्रवेश कर रहा था। जलजमाव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सड़क नहीं बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। जलजमाव के कारण गंदगी और दुर्गंध भी फैल रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, वार्ड पार्षद अशोक राम, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा और सिटी मैनेजर मंजूर आलम समेत नगर निगम के कई पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान की दिशा में पहल की। नगर निगम की टीम द्वारा पानी की निकासी कराए जाने के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने जलजमाव से तत्काल राहत मिलने पर नगर निगम प्रशासन की पहल की सराहना की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने स्थायी नाली निर्माण और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग भी दोहराई, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
    4
    *सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोगों को मिली राहत*
*नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त व वार्ड पार्षद की पहल लाई रंग*
*अतिक्रमण करने वालों को लगाई फटकार, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण; सड़क किनारे गड्ढा खोद पानी निकासी की बनाई राह*
गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह पटेलनगर में पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली। नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा दल-बल के साथ जलजमाव वाले स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया तथा सड़क किनारे गड्ढा खोदकर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कराई गई। पानी निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि पिछले चार दिनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा था और कई घरों में भी पानी प्रवेश कर रहा था। जलजमाव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सड़क नहीं बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। जलजमाव के कारण गंदगी और दुर्गंध भी फैल रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।
स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, वार्ड पार्षद अशोक राम, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा और सिटी मैनेजर मंजूर आलम समेत नगर निगम के कई पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान की दिशा में पहल की।
नगर निगम की टीम द्वारा पानी की निकासी कराए जाने के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने जलजमाव से तत्काल राहत मिलने पर नगर निगम प्रशासन की पहल की सराहना की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने स्थायी नाली निर्माण और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग भी दोहराई, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    1
    महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली 
महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली  का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    22 hrs ago
  • rasta600mitar bahut खरब है gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    1
    rasta600mitar bahut खरब है 
gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    user_Nasim Ansari
    Nasim Ansari
    जरमुंडी, दुमका, झारखंड•
    16 hrs ago
  • ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    1
    ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च
ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    17 hrs ago
  • थाना प्रभारी को गाली-धमकी के आरोपों पर जयराम महतो का बड़ा बयान
    1
    थाना प्रभारी को गाली-धमकी के आरोपों पर जयराम महतो का बड़ा बयान
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • एडभान्स टेक्नोलॉजी के तहत इस पथ का निर्माण किया जा रहा है क्या रघुनाथपूर बारमसिया पथ पर चल रहा है यह कार्य
    1
    एडभान्स टेक्नोलॉजी के तहत इस पथ का निर्माण किया जा रहा है क्या
रघुनाथपूर बारमसिया पथ पर चल रहा है यह कार्य
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सरिता नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर आक्रोश, अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार Jamtara News : प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है. #अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार# शहर के सरिता नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने हंगमा किया. मृतका के परिजन और आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन नर्सिंग होम में ताला लगाकर मौके से फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, भंडारो गांव निवासी सुनीता मरांडी को प्रसव के लिए 21 अगस्त को सरिता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. मृतका के पति मुकेश हेम्ब्रम के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन से करीब 35 हजार रुपये में सिजेरियन प्रसव कराने की बात तय हुई थी. प्रसव के वाद महिला ने बेटा को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय स्तर पर गंभीर लापरवाही हुई और कथित तौर पर गलत नस कट जाने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई. परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संभालने के बजाय पुलिस की मौजूदगी में महिला को धनबाद रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे धनबाद लेकर पहुंचे, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई. प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है. अस्पताल की मान्यता पर भी उठे सवाल इस घटना के बाद सरिता नर्सिंग होम की मान्यता, पंजीकरण और संचालन की वैधता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी व्यवस्थाओं और सरकारी मानकों की नियमित जांच कितनी होती है, यह बड़ा सवाल है. हालांकि, सरिता नर्सिंग होम के पास वैध मान्यता है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी नहीं की गई है. गौर करने वाली बात यह भी है कि जामताड़ा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का गृह जिला है. ऐसे में जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की व्यवस्था, चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों तथा सरकारी मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. शव को सड़क पर रख कर किया जाम फिलहाल प्रसूता की मौत के बाद ग्रमीणों ने जमाताड़ा दुमका मार्ग सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया है.अस्पताल में भी तोड़फोड़ आक्रोशित ग्रमीणों द्वारा किया गया है.फिलहाल पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इलाज में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं. ग्रामीणों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
    1
    सरिता नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर आक्रोश, अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार
Jamtara News : प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है.
#अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार#
शहर के सरिता नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने हंगमा किया. मृतका के परिजन और आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन नर्सिंग होम में ताला लगाकर मौके से फरार बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, भंडारो गांव निवासी सुनीता मरांडी को प्रसव के लिए 21 अगस्त को सरिता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. मृतका के पति मुकेश हेम्ब्रम के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन से करीब 35 हजार रुपये में सिजेरियन प्रसव कराने की बात तय हुई थी. 
प्रसव के वाद महिला ने बेटा को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय स्तर पर गंभीर लापरवाही हुई और कथित तौर पर गलत नस कट जाने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई.
परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संभालने के बजाय पुलिस की मौजूदगी में महिला को धनबाद रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे धनबाद लेकर पहुंचे, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई.
प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है.
अस्पताल की मान्यता पर भी उठे सवाल
इस घटना के बाद सरिता नर्सिंग होम की मान्यता, पंजीकरण और संचालन की वैधता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी व्यवस्थाओं और सरकारी मानकों की नियमित जांच कितनी होती है, यह बड़ा सवाल है. हालांकि, सरिता नर्सिंग होम के पास वैध मान्यता है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी नहीं की गई है.
गौर करने वाली बात यह भी है कि जामताड़ा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का गृह जिला है. ऐसे में जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की व्यवस्था, चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों तथा सरकारी मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.
शव को सड़क पर रख कर किया जाम
फिलहाल प्रसूता की मौत के बाद ग्रमीणों ने जमाताड़ा दुमका मार्ग सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया है.अस्पताल में भी तोड़फोड़ आक्रोशित ग्रमीणों द्वारा किया गया है.फिलहाल  पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इलाज में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं. ग्रामीणों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • # JMM कार्यकर्ताओं और छात्रों की झड़प पर बढ़ा विवाद, ABVP ने FIR को लेकर उठाए सवाल गिरिडीह, 21 अगस्त को JMM कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच हुई झड़प का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।** इस घटना को लेकर अब FIR दर्ज करने के मुद्दे पर भी विवाद गहराता नजर आ रहा है। **“एक पक्ष की FIR दर्ज, दूसरे पक्ष की शिकायत पर क्यों सवाल?”** इसी मुद्दे को लेकर आज ABVP के प्रदेश सह मंत्री **मंटू मुर्मू** ने अपने अन्य साथियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ओर से दी जा रही शिकायत और FIR को थाने में दर्ज नहीं किया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कथित तौर पर झूठी FIR दर्ज कर ली गई है। मंटू मुर्मू ने कहा कि जब वे FIR दर्ज कराने के लिए थाने जाते हैं, तो थाना प्रभारी कई अन्य अधिकारियों को फोन कर यह पूछते हैं कि आगे क्या करना है। उन्होंने बताया कि आज उनकी ओर से थाना में लिखित आवेदन दे दिया गया है। **उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और कानूनी प्रक्रिया के तहत FIR दर्ज कराने को बाध्य होंगे।** **“अब मामला सिर्फ झड़प का नहीं, बल्कि न्याय और कार्रवाई का बनता जा रहा है!”** वहीं, मंटू मुर्मू ने अपने भाई द्वारा दिए गए उस बयान को भी बेबुनियाद बताया, जो उनसे जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि यह बयान राजनीतिक दबाव का नतीजा है। मंटू मुर्मू ने कहा कि वे कई वर्षों से **अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद** से जुड़े हुए हैं और इस मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। **अब बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी? और क्या मंटू मुर्मू की ओर से दी गई शिकायत पर भी FIR दर्ज की जाएगी?**
    3
    # JMM कार्यकर्ताओं और छात्रों की झड़प पर बढ़ा विवाद, ABVP ने FIR को लेकर उठाए सवाल
गिरिडीह, 21 अगस्त को JMM कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच हुई झड़प का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।** इस घटना को लेकर अब FIR दर्ज करने के मुद्दे पर भी विवाद गहराता नजर आ रहा है।
**“एक पक्ष की FIR दर्ज, दूसरे पक्ष की शिकायत पर क्यों सवाल?”**
इसी मुद्दे को लेकर आज ABVP के प्रदेश सह मंत्री **मंटू मुर्मू** ने अपने अन्य साथियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ओर से दी जा रही शिकायत और FIR को थाने में दर्ज नहीं किया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कथित तौर पर झूठी FIR दर्ज कर ली गई है।
मंटू मुर्मू ने कहा कि जब वे FIR दर्ज कराने के लिए थाने जाते हैं, तो थाना प्रभारी कई अन्य अधिकारियों को फोन कर यह पूछते हैं कि आगे क्या करना है।
उन्होंने बताया कि आज उनकी ओर से थाना में लिखित आवेदन दे दिया गया है। **उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और कानूनी प्रक्रिया के तहत FIR दर्ज कराने को बाध्य होंगे।**
**“अब मामला सिर्फ झड़प का नहीं, बल्कि न्याय और कार्रवाई का बनता जा रहा है!”**
वहीं, मंटू मुर्मू ने अपने भाई द्वारा दिए गए उस बयान को भी बेबुनियाद बताया, जो उनसे जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि यह बयान राजनीतिक दबाव का नतीजा है।
मंटू मुर्मू ने कहा कि वे कई वर्षों से **अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद** से जुड़े हुए हैं और इस मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
**अब बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी? और क्या मंटू मुर्मू की ओर से दी गई शिकायत पर भी FIR दर्ज की जाएगी?**
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!
    1
    अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️

अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है।

सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे।

तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!
अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️
अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है।
सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे।
तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.