पूरनपुर क्षेत्र के रमपुरा कोन गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ फार्म हाउस में घुस आया। दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तेंदुए ने वहां बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। तेंदुए के खौफ से किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं और शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा छा जा रहा है। कैमरे पर साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुआ देर रात फार्म हाउस में घुसता है और पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाकर ले जाता है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी लगातार बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। अब सभी की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।

- कैमरे पर साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुआ देर रात फार्म हाउस में घुसता है और पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाकर ले जाता है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी लगातार बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। अब सभी की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।1
- पंचमुखी हनुमान मंदिर गांधी स्टेडियम रोड पीलीभीत में भगवान शिव का शिवरात्रि के पूर्व इस प्रकार से मनमोहक श्रृंगार हुआ कि भक्त उनके दीवाने हुए जा रहे हैं1
- रम्पुरा कोन फार्म हाउस से पालतू कुत्ता उठा ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत, वीडियो वायरल पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रम्पुरा कोन निवासी दीप सिंह के फार्म हाउस से शुक्रवार रात एक तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठा ले गया। जिसका वीडियो शनिवार दोपहर एक बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी फार्म हाउस से कुछ दिन पूर्व एक अन्य कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया था। लगातार दूसरी घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी गांव और आसपास के खेतों में देखी जा रही है, जिससे रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।1
- अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करने की मांग को लेकर वकीलों में आक्रोश MYogiAdityanath Jitin Prasada Varun Gandhi #UttarPradesh #pilibhit1
- पीलीभीत पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्र ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया इस दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया गया परेड के दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने कदमताल करते हुए अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया इसके तत्काल बाद शास्त्र ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें हथियारों के रखरखाव और सुरक्षित प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया गया पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान शास्त्रों के सही रखरखाव और प्रभावी उपयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जिसमें किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए1
- बीसलपुर क्षेत्र ग्राम रोहनिया में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम किया गया है और छोटी-छोटी बच्चियों ने अद्भुत कला दिखाई1
- प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप 30 घंटे बाद भी FIR दर्ज न होने पर परिजनों का हंगामा राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पुलिस अधिकारियों से मांगा जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात पर मंत्री नाराज2
- पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल का शव दफ्तर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने राज्य मंत्री से मुलाकात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को तलब किया और शहर कोतवाल से जवाब मांगा। जब कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही, तो मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है और अपराधियों को बचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिजन न्याय की मांग पर डटे हुए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच सामने आता है।1