बबीना में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस बबीना। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बबीना क्षेत्र में जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया। विभिन्न सरकारी विभागों, बबीना छावनी परिषद, पुलिस, वन विभाग, ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रगान के साथ लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। बबीना छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिन्द द्वारा बबीना के प्राचीन मोतिया तालाब परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ऐतिहासिक तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और खास बना दिया। वहीं इंदिरा गांधी पार्क में पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेज सिंह गुरुदेव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। बबीना थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसी क्रम में बबीना वन विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया। उधर, ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान द्वारा प्रधान कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बबीना क्षेत्र में विभिन्न विभागों, कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह तिरंगे के सम्मान में लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।

- बबीना में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस बबीना। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बबीना क्षेत्र में जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया। विभिन्न सरकारी विभागों, बबीना छावनी परिषद, पुलिस, वन विभाग, ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रगान के साथ लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। बबीना छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिन्द द्वारा बबीना के प्राचीन मोतिया तालाब परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ऐतिहासिक तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और खास बना दिया। वहीं इंदिरा गांधी पार्क में पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेज सिंह गुरुदेव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। बबीना थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसी क्रम में बबीना वन विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया। उधर, ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान द्वारा प्रधान कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बबीना क्षेत्र में विभिन्न विभागों, कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह तिरंगे के सम्मान में लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।1
- आज करेरा में पूर्व सांसद मा श्री डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव नेता जी ने भगवान भोलेनाथ जी का अभिषेक किया1
- ध्वजारोहण से तिरंगा यात्रा तक, डॉ. संदीप की मौजूदगी में झाँसी में गूंजा राष्ट्रप्रेम झाँसी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झाँसी महानगर में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सेवा-भाव की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। दोनों आयोजनों में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को और समृद्ध किया। बजाजा व्यापार सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त को आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, विधायक रवि शर्मा तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गहोई समाज पंच सतीश तिवारी सहित समिति के सदस्य अतुल दुबे, चंद्र प्रकाश जैन, गौरव, संजय रेजा, नीरज रेजा, सत्य प्रकाश, मनोज चौधरी, रघुवीर, कृष्णकांत, विमल अग्रवाल, शकील खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, आशिक चौराहा स्थित महारानी झांसी एसोसिएशन डीप एंड डम्प संस्था द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति नगर निगम श्रीमती प्रियंका साहू, पूर्व सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक धर्मेंद्र द्विवेदी, अशोक कंसोरिया, संस्था के महासचिव सी.पी. चौबे, संस्था अध्यक्ष तथा विकलांग कल्याण महासमिति के अध्यक्ष कुशवाहा जी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी, बहनें और भाई उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत निकाली गई तिरंगा यात्रा ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा और हृदय में देशप्रेम लिए सहभागी जब आगे बढ़े तो मानो स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों की स्मृतियां भी उस यात्रा के साथ कदमताल करती प्रतीत हुईं। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वाइस चेयरमैन संतराम पेंटर ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों कार्यक्रमों में डॉ. संदीप सरावगी की उपस्थिति ने सामाजिक सेवा, समानता और राष्ट्रप्रेम के उस भाव को रेखांकित किया, जो स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव नहीं बल्कि कर्तव्य, समर्पण और सामाजिक एकता का पर्व बनाता है।4
- 🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 🇮🇳 आज दिनाँक 15.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान, आजादी के महत्व तथा आधुनिक भारत में युवाओं एवं पुलिस बल की भूमिका के संबंध में संबोधित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकालकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। 🇮🇳 जय हिन्द! 🇮🇳1
- ध्वजारोहण से तिरंगा यात्रा तक, डॉ. संदीप की मौजूदगी में झाँसी में गूंजा राष्ट्रप्रेम स्वतंत्रता दिवस पर झाँसी में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश1
- होटल की आड़ में कथित तौर पर चल रही हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्हाट्सएप के जरिए तस्वीर भेज कर सौदे तय किए जाते थे इसके बाद ग्राहकों होटल में बुलाया जाता था पुलिस ने होटल से देह व्यापार से जुड़ी सामग्री बरामद करने की बात कही है मामले में होटल प्रबंधक समेत संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।1
- Exclusive -महान कवि प्रदीप ने झाँसी के ऐतिहसिक किले मे लिखा था यह गीत 'आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की..."1
- झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।1