Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ayan Azhari
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र। पूरनपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र लोगों को लाभ से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे गए, जिससे उन्हें आवास निर्माण की प्रक्रिया में सहूलियत मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत अथवा घायल किसानों के परिजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र युवक-युवतियों को भी लाभ से जुड़े प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की मंशा जरूरतमंदों तक सीधा लाभ पहुंचाने की है। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।1
- Post by संदीप निडर1
- हमारे बच्चों को अच्छे शिक्षक भी नहीं दे है सकती है यह सरकार : MLA डॉ. रागिनी सोनकर ने भरे सदन की में बिपक्ष की बोलती बंद1
- हजारा थाना क्षेत्र के गांव चन्द्रनगर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक बाघ ने गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। शिकार के बाद बाघ गन्ने के खेत के पास ही डेरा जमाए रहा। बाघ की मौजूदगी से भयभीत ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच लापरवाही को लेकर नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने देर शाम पिंजरा लगाया। प्रयास रंग लाई और बाघ पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी लोगों के लिए दहशत बनी थी और बाघ पकड़े के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- पलिया बिधायक रोमी साहनी ने पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा (मरुआ पश्चिम) में आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की। गांव बोझवा में छत्रपाल पुत्र अनंतराम और खुशीराम पुत्र डोरे लाल के घरों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया था। यहां तक कि खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा था। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोमी साहनी मौके पर पहुंचे और दोनों अग्निपीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपये, कुल 40 हजार रुपये की नगद सहायता दी। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम पलिया से फोन पर बात कर पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आवास और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।1
- Post by तहसील प्रभारी मीडिया रिपोर्ट1
- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर के लिए एक बड़ा एलान किया है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एलान किया कि शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर को हर महीने ₹18,000 और इंस्ट्रक्टर को हर महीने ₹17,000 मिलेंगे. उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्र और इंस्ट्रक्टर लंबे समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे. अब सीएम योगी ने उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर के हित में यह कदम उठाया है. पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें सिर्फ ₹3,000 मिलते थे. हमारी सरकार ने 2017 में इसे बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया. अब महंगाई को देखते हुए ₹8,000 बढ़ा दिए गए हैं. टीचरों को पांच लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाएगा. 150,000 शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत1
- नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, एसपी को देखकर रोने लगी महिला। पूरनपुर। पीलीभीत जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधेव ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे पूरनपुर कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, काउंसलिंग प्रक्रिया और रखे गए रजिस्टरों की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन-पानी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जीडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जनशिकायतों की प्रविष्टि, समयबद्ध निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में गांव ढका जमीमा निवासी नाजरीन पुलिस अधीक्षक को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की बात को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान एक चौकीदार भी पुलिस अधीक्षक से मिला। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद वह लंबे समय से पिता के स्थान पर चौकीदार का कार्य कर रहा है, लेकिन आज तक उसका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कोतवाली स्टाफ को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का समय से निस्तारण करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश देखने को मिला।1
- Post by संदीप निडर1