logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र। डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र। पूरनपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र लोगों को लाभ से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे गए, जिससे उन्हें आवास निर्माण की प्रक्रिया में सहूलियत मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत अथवा घायल किसानों के परिजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र युवक-युवतियों को भी लाभ से जुड़े प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की मंशा जरूरतमंदों तक सीधा लाभ पहुंचाने की है। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Firasat khan
Firasat khan
Pilibhit, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र। डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र। पूरनपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र लोगों को लाभ से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे गए, जिससे उन्हें आवास निर्माण की प्रक्रिया में सहूलियत मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत अथवा घायल किसानों के परिजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र युवक-युवतियों को भी लाभ से जुड़े प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की मंशा जरूरतमंदों तक सीधा लाभ पहुंचाने की है। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by तहसील प्रभारी मीडिया रिपोर्ट
    1
    Post by तहसील प्रभारी मीडिया रिपोर्ट
    user_तहसील प्रभारी मीडिया रिपोर्ट
    तहसील प्रभारी मीडिया रिपोर्ट
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ayan Azhari
    1
    Post by Ayan Azhari
    user_Ayan Azhari
    Ayan Azhari
    पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर में आयोजित किया गया
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर में आयोजित किया गया
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नींवाडाडी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील नहीं मिला। ग्रामीणों में नाराजगी, प्रधान-प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप। बीसलपुर क्षेत्र के नींवाडाडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील न मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बच्चों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को खाना नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक अक्सर मनमानी करते हैं और मिड डे मील की व्यवस्था में लापरवाही बरतते हैं। सूत्रों के अनुसार, ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग का आरोप है। बच्चों को मिलने वाले दूध, फल और अन्य सामग्री में भी कथित तौर पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि विद्यालय के अध्यापक अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं और समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उत्तर प्रदेश सरकार जहां शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं इस विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि वे अक्सर अपने डॉक्टरी के काम में व्यस्त रहते हैं। जानकारी के अनुसार, वे बीसलपुर में निजी तौर पर डॉक्टर का कार्य करते हैं, जिसके कारण वे विद्यालय को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
    4
    नींवाडाडी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील नहीं मिला। 
ग्रामीणों में नाराजगी, प्रधान-प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप। 
बीसलपुर क्षेत्र के नींवाडाडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील न मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बच्चों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को खाना नहीं मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक अक्सर मनमानी करते हैं और मिड डे मील की व्यवस्था में लापरवाही बरतते हैं। सूत्रों के अनुसार, ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग का आरोप है। बच्चों को मिलने वाले दूध, फल और अन्य सामग्री में भी कथित तौर पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि विद्यालय के अध्यापक अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं और समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उत्तर प्रदेश सरकार जहां शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं इस विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।
प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि वे अक्सर अपने डॉक्टरी के काम में व्यस्त रहते हैं। जानकारी के अनुसार, वे बीसलपुर में निजी तौर पर डॉक्टर का कार्य करते हैं, जिसके कारण वे विद्यालय को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    10 hrs ago
  • नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, एसपी को देखकर रोने लगी महिला। पूरनपुर। पीलीभीत जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधेव ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे पूरनपुर कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, काउंसलिंग प्रक्रिया और रखे गए रजिस्टरों की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन-पानी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जीडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जनशिकायतों की प्रविष्टि, समयबद्ध निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में गांव ढका जमीमा निवासी नाजरीन पुलिस अधीक्षक को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की बात को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान एक चौकीदार भी पुलिस अधीक्षक से मिला। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद वह लंबे समय से पिता के स्थान पर चौकीदार का कार्य कर रहा है, लेकिन आज तक उसका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कोतवाली स्टाफ को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का समय से निस्तारण करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश देखने को मिला।
    1
    नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, एसपी को देखकर रोने लगी महिला।
पूरनपुर। पीलीभीत जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधेव ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे पूरनपुर कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, काउंसलिंग प्रक्रिया और रखे गए रजिस्टरों की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन-पानी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जीडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जनशिकायतों की प्रविष्टि, समयबद्ध निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में गांव ढका जमीमा निवासी नाजरीन पुलिस अधीक्षक को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की बात को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान एक चौकीदार भी पुलिस अधीक्षक से मिला। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद वह लंबे समय से पिता के स्थान पर चौकीदार का कार्य कर रहा है, लेकिन आज तक उसका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कोतवाली स्टाफ को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का समय से निस्तारण करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश देखने को मिला।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत में सपा जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पर बोले समाजवादी पार्टी के नेता सत्ता के इशारे पर हो रहा है
    1
    पीलीभीत में सपा जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पर बोले समाजवादी पार्टी के नेता सत्ता के इशारे पर हो रहा है
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.