शिकायत है❗ 9-3- 2026 ई0, यह बखिरा बाजार है । यह बाघनगर उर्फ बखिरा के नाम से जाना जता है। यह भागेश्वर नाथ क्षेत्र है । भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह तालाब ( पोखरा ) भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह यहां का पुराना जलाशय है । # इसका नवीनिकरण करवाया गया है#! बड़ी अच्छी बात है । यहां पर कई त्योहार मनाये जाते हैं। छठ जैसे त्योहार, दीपावाली, एकादशी जैसे त्योहार यहां पर मनाए जाते हैं । लेकिन आश्चर्यजनक यह है की इतने बड़े क्षेत्र में यहां पर पब्लिक के लिए ना कोई शौचालय है, ना कोई मूत्रलय है, ना महिलाओं के लिए कोई सुविधा है, ना पुरुषों के लिए कोई सुविधा है, प्रसाधन नाम का कोई व्याहरिक शब्द ही इनके पास नहीं है! 👉🏾 कोई भी व्यक्ति कहीं भी ,कुत्तों जैसा खड़ा हो जता है और पेशाब करता है । उन्हीं रास्तों से माताएं, बहन ,बेटियां, बहू,हर कोई गुजरता है। जो अपने मुंडी नीचे करके मजबूर होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। यह नगर पंचायत क्षेत्र है। नगर पालिका है । शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहीए। यहां पर कम से कम 10 से 12 कमरों वाला शौचालय और कम से कम 10 से 12 कमरों वाला मूत्रलय महिलाओं और पुरुषों के लिए होना चाहिए। 🔻ऐसे ही गंदगी भरा रहेगा ❓ क्या नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों को यह नहीं दिखाई देता❓ क्या इन अधिकारियों को सुविधा शब्द की परिभाषा बताना पड़ेगा ❓
शिकायत है❗ 9-3- 2026 ई0, यह बखिरा बाजार है । यह बाघनगर उर्फ बखिरा के नाम से जाना जता है। यह भागेश्वर नाथ क्षेत्र है । भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह तालाब ( पोखरा ) भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह यहां का पुराना जलाशय है । # इसका नवीनिकरण करवाया गया है#! बड़ी अच्छी बात है । यहां पर कई त्योहार मनाये जाते हैं। छठ जैसे त्योहार, दीपावाली, एकादशी जैसे त्योहार यहां पर मनाए जाते हैं । लेकिन आश्चर्यजनक यह है की इतने बड़े क्षेत्र में यहां पर पब्लिक के लिए ना कोई शौचालय है, ना कोई मूत्रलय है, ना महिलाओं के लिए कोई सुविधा है, ना पुरुषों के लिए कोई सुविधा है, प्रसाधन नाम का कोई व्याहरिक शब्द ही इनके पास नहीं है! 👉🏾 कोई भी व्यक्ति कहीं भी ,कुत्तों जैसा खड़ा हो जता है और पेशाब करता है । उन्हीं रास्तों से माताएं, बहन ,बेटियां, बहू,हर कोई गुजरता है। जो अपने मुंडी नीचे करके मजबूर होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। यह नगर पंचायत क्षेत्र है। नगर पालिका है । शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहीए। यहां पर कम से कम 10 से 12 कमरों वाला शौचालय और कम से कम 10 से 12 कमरों वाला मूत्रलय महिलाओं और पुरुषों के लिए होना चाहिए। 🔻ऐसे ही गंदगी भरा रहेगा ❓ क्या नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों को यह नहीं दिखाई देता❓ क्या इन अधिकारियों को सुविधा शब्द की परिभाषा बताना पड़ेगा ❓
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 02 बच्चों को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रथम घटना दिनांक 08.03.2026 को समय 21.30 बजे नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष सायं काल 18.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है इस सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया । जिसके उपरान्त उक्त बच्चे को दिनांक 08/09.03.2026 की रात्रि करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे जिसाद अहमद को उसके माता-पिता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा कस्बा मगहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है । बरामदगी टीम प्रभारी चौकी मगहर विनोद कुमार यादव, का0 रमेश यादव । द्वितीय घटना दिनांक 07.03.2026 को समय 17.30 बजे वादिनी अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी । खोजबीन के क्रम में गुमशुदा बालक को आज दिनांक 09.03.2026 को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है । बरामदगी टीम उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 अशोक दूबे, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव ।3
- इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मियों का देशव्यापी प्रदर्शन आज 27 लाख कर्मचारी व इंजीनियर करेंगे कार्य बहिष्कार, संतकबीरनगर में भी जताया गया विरोध संत कबीर नगर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में देशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार बिल को संसद में लाती है तो बिजली कर्मी पूरे देश में इसका जोरदार विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने बताया कि विद्युत मंत्रालय द्वारा इस बिल पर पहले हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। पावर सेक्टर से जुड़े कई फेडरेशन, ट्रेड यूनियन और संगठनों ने इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। इसके बावजूद उन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया और परामर्श बैठकों की कार्यवाही भी जारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित वर्किंग ग्रुप में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को शामिल किया गया, जो बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थक रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने इसे पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और असंवैधानिक करार दिया। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित कर सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सांसदों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे संसद में पारित न होने देने की अपील की जाएगी। इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, प्रदुम्न कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।1
- Post by आज की आवाज1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- जगत जननी मां काली की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा समारोह बस्ती जनपद के कुदरहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकिया पोस्ट डिहुकपुरा में महाकाली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजन मूर्ति स्नान के बाद नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई यज्ञाचार्य ने मुख्य यजमान संतराम यादव पत्नी निर्मला देवी से वैदिक मंत्रोचार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम आयोजक दिव्या यादव, संतराम यादव, दिनेश यादव, मुलायम यादव राजेश प्रधान विजय यादव सत्यम यादव राम लोट मीरा यादव गुड़िया यादव सीमा यादव प्रमिला यादव भोला निषाद रुदल कथावाचक पंडित विंध्याचल द्विवेदी सहित समस्त भक्तगण के साथ ग्राम चकिया काली मंदिर से नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई जिसमें गांव के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग लिया। यह नगर भ्रमण यात्रा चकिया से होते हुए राम जानकी मार्ग पर स्थित छिबरा मां दुर्गा के मंदिर तक गई जहां पर यजमान के द्वारा मां दुर्गा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। फिर यह नगर भ्रमण यात्रा राम जानकी मार्ग होते हुए काली मंदिर चकिया गांधी आश्रम पर विधिवत पुजनोंप्रांत राम जानकी मार्ग होते हुए पुनः चकिया काली मंदिर पर वापस आई।2
- शिकायत है❗ 9-3- 2026 ई0, यह बखिरा बाजार है । यह बाघनगर उर्फ बखिरा के नाम से जाना जता है। यह भागेश्वर नाथ क्षेत्र है । भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह तालाब ( पोखरा ) भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह यहां का पुराना जलाशय है । # इसका नवीनिकरण करवाया गया है#! बड़ी अच्छी बात है । यहां पर कई त्योहार मनाये जाते हैं। छठ जैसे त्योहार, दीपावाली, एकादशी जैसे त्योहार यहां पर मनाए जाते हैं । लेकिन आश्चर्यजनक यह है की इतने बड़े क्षेत्र में यहां पर पब्लिक के लिए ना कोई शौचालय है, ना कोई मूत्रलय है, ना महिलाओं के लिए कोई सुविधा है, ना पुरुषों के लिए कोई सुविधा है, प्रसाधन नाम का कोई व्याहरिक शब्द ही इनके पास नहीं है! 👉🏾 कोई भी व्यक्ति कहीं भी ,कुत्तों जैसा खड़ा हो जता है और पेशाब करता है । उन्हीं रास्तों से माताएं, बहन ,बेटियां, बहू,हर कोई गुजरता है। जो अपने मुंडी नीचे करके मजबूर होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। यह नगर पंचायत क्षेत्र है। नगर पालिका है । शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहीए। यहां पर कम से कम 10 से 12 कमरों वाला शौचालय और कम से कम 10 से 12 कमरों वाला मूत्रलय महिलाओं और पुरुषों के लिए होना चाहिए। 🔻ऐसे ही गंदगी भरा रहेगा ❓ क्या नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों को यह नहीं दिखाई देता❓ क्या इन अधिकारियों को सुविधा शब्द की परिभाषा बताना पड़ेगा ❓1
- महुली थाने में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों की हुई मेडिकल जांच संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सोमवार को थाना महुली परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में आयोजित इस शिविर में पुलिसकर्मियों के ब्लड टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मेडिकल टीम द्वारा पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक होती है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करा सकें और स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान थाना महुली के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 09.03.2026 को थाना महुली परिसर में डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया । इस कैंप में ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी । पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है । इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें ।1