परिवार की एकता ही सच्ची समृद्धि का आधार — प्रेमानंद महाराज प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज ने परिवार की एकता को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि जिस घर में आपसी प्रेम, सम्मान और संवाद बना रहता है वहां सुख-शांति और समृद्धि स्वयं आती है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि परिवार केवल खून का रिश्ता नहीं बल्कि विश्वास और त्याग की डोर से बंधा एक पवित्र संबंध है। यदि परिवार के सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में दूरी न आने दें तो हर कठिनाई आसान हो जाती है। महाराज ने युवाओं को संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में भी परिवार को समय देना आवश्यक है, क्योंकि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी न होने दें और परिवार को जोड़कर रखने का संकल्प लें।
परिवार की एकता ही सच्ची समृद्धि का आधार — प्रेमानंद महाराज प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज ने परिवार की एकता को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि जिस घर में आपसी प्रेम, सम्मान और संवाद बना रहता है वहां सुख-शांति और समृद्धि स्वयं आती है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि परिवार केवल खून का रिश्ता नहीं बल्कि विश्वास और त्याग की डोर से बंधा एक पवित्र संबंध है। यदि परिवार के सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में दूरी न आने दें तो हर कठिनाई आसान हो जाती है। महाराज ने युवाओं को संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में भी परिवार को समय देना आवश्यक है, क्योंकि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी न होने दें और परिवार को जोड़कर रखने का संकल्प लें।
- कोटा शहर के आर्मी क्षेत्र में फिर नजर आया पैंथर माला रोड पर दीवार पर करीब आधे घंटे बैठा रहा पैंथर, पेंथर के मूवमेंट से इलाके में मचा हड़कंप, माला रोड क्षेत्र में कई बार देखा जा चुका है मूवमेंट, जंगल से सटा हुआ है क्षेत्र, पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रहा पैंथर का मूवमेंट, कुछ दूरी पर ही आर्मी जवान भी दे रहे थे ड्यूटी, आर्मी क्षेत्र में फैमिली क्वार्टर एवं बच्चों को लेकर चिंता का विषय1
- प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज ने परिवार की एकता को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि जिस घर में आपसी प्रेम, सम्मान और संवाद बना रहता है वहां सुख-शांति और समृद्धि स्वयं आती है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि परिवार केवल खून का रिश्ता नहीं बल्कि विश्वास और त्याग की डोर से बंधा एक पवित्र संबंध है। यदि परिवार के सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में दूरी न आने दें तो हर कठिनाई आसान हो जाती है। महाराज ने युवाओं को संदेश दिया कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में भी परिवार को समय देना आवश्यक है, क्योंकि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी न होने दें और परिवार को जोड़कर रखने का संकल्प लें।1
- कोटा मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि: सफल परीक्षण पूरा -10 मिनट में इंजन की सफाई, 75-80% जल पुनर्चक्रण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। तुगलकाबाद विद्युत लोको शेड में देश का पहला स्वचालित लोको धुलाई संयंत्र स्थापित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के मार्गदर्शन में विकसित इस अत्याधुनिक संयंत्र का सफल परीक्षण हाल ही में पूरा किया गया, जिसमें दो विद्युत इंजनों की धुलाई कर इसकी कार्यक्षमता सिद्ध की गई। संयंत्र का औपचारिक कमीशनिंग जल्द ही किया जाएगा। आधुनिक तकनीक से तेज और पर्यावरण अनुकूल सफाई टेक्शन रोलिंग स्टॉक मोहन सिंह मीणा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में स्थापित इस संयंत्र की क्षमता बेहद प्रभावशाली है। एक इंजन की धुलाई में अधिकतम 10 मिनट का समय लगता है। प्रतिदिन न्यूनतम 25 इंजनों की सफाई संभव। प्रति इंजन अधिकतम 350 लीटर ताजे पानी का उपयोग। उपयोग किए गए जल का 75-80 प्रतिशत पुनर्चक्रित किया जाता है। इसके लिए संयंत्र में 20 हजार लीटर क्षमता की भूमिगत जल भंडारण टंकी, दस-दस हजार लीटर क्षमता के सॉफ्ट वाटर एवं पुनर्चक्रित जल टैंक लगाए गए हैं। संयंत्र में आधुनिक यूनिटें स्थापित की गई हैं। जिनमें डिटर्जेंट यूनिट, ब्रशिंग यूनिट, वॉश ऑफ यूनिट, जल शोधन संयंत्र (200 लीटर रेजिन टंकी), अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र (200 लीटर रासायनिक टंकी सहित) आदि प्रणालियां मिलकर धुलाई प्रक्रिया को पर्यावरण अनुकूल, टिकाऊ और उच्च मानकों वाली बनाती हैं। रेलवे के लिए महत्वपूर्ण कदम वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह संयंत्र इंजनों की धुलाई को तेज, आधुनिक और मानकीकृत बनाएगा। साथ ही जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में बड़ा योगदान देगा। इससे रखरखाव प्रणाली में गुणवत्ता, समयबद्धता और स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित होंगे।1
- Post by Kishan Lal jangid3
- कोटा में महाशिवरात्रि के पर्व पर गीता भवन में...गीता सत्संग आश्रम समिति ,एवं शिव भक्त परिवार के संयुक्त तत्वावधान में गीता भवन स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 15 एवं 16 फरवरी को भगवान भोलेनाथ का शिवरात्रि उत्सव बड़े हर्षौल्लास से मनाया जा रहा है ,15 फरवरी को भगवान महादेव जी को हल्दी मेंहदी लगाई जाएगी ,साथ ही साथ चारों प्रहर के रुद्राभिषेक रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक किया जाएगा ,समिति अध्यक्ष गोवर्धन लाल खंडेलवाल एवं नरेंद्र जैन दमदमा वाले ने बताया कि गीता भवन परिसर को आकर्षक रूप से रंगोली से सजाया जा रहा है , उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को शिव बारात , स्वागत वर माला ,शिव पार्वती विवाह , हवन ,आदि विधियां संपादित होंगी , आरती एवं प्रसादी से कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी ।।1
- अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें अकेला नहीं छोड़े🙏🏻1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा महाशिवरात्रि पर कोटा के थेगड़ा शिवपुरी धाम मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब दूध व जल से कर रहे अभिषेक कोटा महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार सुबह 7 बजे से थेगड़ा स्थित शिवपुरी धाम मंदिर पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। यही नही लोग इस मौके पर शिवलिंग पर दूध व जल का अभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे है। आपको बतादे की शिवपुरी धाम मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है जहाँ 525 शिवलिंग है। जिनपर लोग पूजा अर्चना कर अपनी मन की मुराद पूरी करते है।आज सुबह से ही भक्त गण यहाँ परिवार के साथ पहुँच रहे है। शिवरात्रि को लेकर पुलिस ने यहाँ कड़े इंतजाम किए है।शहर के अन्य प्राचीन शिव मंदिरों पर भी लोग पहुँच कर पूजा अर्चना कर रहे है।1