Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड खबर के लिए संपर्क करें 997477886
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड खबर के लिए संपर्क करें 997477886
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी में व्यापारियों का उबाल: “कंपनियों को बचाकर छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई बंद करो” 🔥 कटनी। जिले में खाद-बीज व्यापारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। लगातार हो रही कार्रवाई और परेशानियों के खिलाफ आज सैकड़ों की संख्या में व्यापारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कटनी जिला खाद-बीज व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुमित गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👉 सुमित गुप्ता ने कहा: “कंपनियां अपना माल बनाती हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कार्रवाई सिर्फ छोटे-छोटे दुकानदारों पर की जाती है। हम तो सिर्फ माल खरीदकर बेचते हैं, इसके बावजूद हमें ही परेशान किया जाता है। यह अन्याय बंद होना चाहिए। कार्रवाई अगर होनी है तो कंपनियों पर होनी चाहिए, न कि छोटे व्यापारियों पर।” 📌 व्यापारियों का दर्द: पिछले कई दिनों से जिले के व्यापारी लगातार प्रशासनिक दबाव और कार्रवाई से परेशान हैं। बार-बार जांच, लाइसेंस की समस्याएं और नियमों की जटिलता के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। 📢 मुख्य मांगें: छोटे व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई बंद की जाए कंपनियों की जिम्मेदारी तय की जाए नियमों में राहत दी जाए व्यापारियों को संरक्षण और सम्मान मिले ⚠️ चेतावनी: व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह आंदोलन पूरे जिले में बड़ा रूप ले सकता है। ✍️ संदेश साफ है: “व्यापारी अब चुप नहीं बैठेंगे… अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद होगी।”1
- कटनी के खिरहनी फाटक खेर माई मंदिर में जवारों में एक 8साल के बालक ने बाना लिया जो कि पूरे जवारों पर चर्चा में रहा माई की भक्ति में सरोवर बालक पूरे घाट तक बाना धारण किया रहा आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद3
- इंदिरा नगर बारात पीड़ितों को आज दिनांक तक किसी तरह का न्याय नहीं मिल पाया है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 27/04/2026 को कटनी SP ऑफिस का घेराव किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थित रही कटनी पुलिस मुर्दाबाद कटनी SP मुर्दाबाद1
- क्लोज-अप शॉट—एक मां पसीने से तर-बतर है और हाथ में पकड़ी हुई मेडिकल फाइल से अपने बेसुध बच्चे को हवा कर रही है। पीछे ICU की मशीनें दिख रही हैं। "बाहर पारा 44 डिग्री के पार है और अंदर... अंदर सिस्टम की संवेदनहीनता अपने चरम पर है। ये नजारा किसी पिछड़े गांव के क्लिनिक का नहीं, बल्कि जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का है।"1
- के. के. मुहम्मद ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित लगभग 1200 साल पुराने बटेश्वर मंदिर समूह को फिर से जीवित करने का ऐतिहासिक काम किया। कभी 200 से अधिक मंदिरों का यह परिसर समय, भूकंप और उपेक्षा के कारण पूरी तरह खंडहर बनकर पत्थरों के ढेर में बदल गया था। 2005 के आसपास जब के. के. मुहम्मद ने इस स्थल का अध्ययन किया, तो उन्होंने इसे एक अधूरी विरासत के रूप में देखा और इसे पुनर्निर्मित करने का संकल्प लिया। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि हजारों बिखरे पत्थरों में से हर एक को पहचानकर सही स्थान पर जोड़ना था, जैसे एक विशाल जिगसॉ पज़ल। इलाका चंबल क्षेत्र का था, जहां डाकुओं का प्रभाव था, लेकिन उन्होंने स्थानीय लोगों और डाकुओं से संवाद कर संरक्षण का माहौल बनाया। लगभग 7 वर्षों की मेहनत के बाद 80 से अधिक मंदिरों को सफलतापूर्वक पुनर्निर्मित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्हें पद्म श्री सम्मान मिला और आज बटेश्वर मंदिर भारतीय धरोहर संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। #IndianHeritage #ArchaeologyIndia #RestorationProject #CulturalHeritage #PadhmShriAward #JagranJosh1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- बड़ी खबर | इंसानियत पर सवाल 📝 खबर विस्तार से: मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घायल मरीज दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इलाज देने के बजाय परिजनों को ही 108 एंबुलेंस धुलने की बात कह दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही दिखाई, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ती गई। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब प्राथमिक उपचार भी तुरंत मिलना मुश्किल हो गया है? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा? वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी�। #mpn1
- 🌺 आस्था का सागर उमड़ा: खैर माता मंदिर में जवारों का भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजा खिरहनी फाटक 🌺 लोकेशन: कटनी कटनी। खिरहनी फाटक स्थित खैर माता माई मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन भव्य और श्रद्धामय माहौल में जवारों के विसर्जन के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नव जागरण दुर्गा समिति एवं वार्डवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और माता के जयकारों के बीच जवारा कलश यात्रा खैर माता मंदिर से माई नदी तक निकाली गई। रास्ते भर भक्त नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान माता काली का रूप धारण कर नृत्य करते श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। आयोजन में पंडा अप्पू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं महज 7 वर्षीय बालक दक्ष कोरी ने भी अद्भुत आस्था का परिचय देते हुए मंदिर से माई नदी तक माता का बाना लेकर पैदल यात्रा पूरी की, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और लोगों ने जलपान की व्यवस्था भी की। अंत में विधि-विधान से माई नदी में जवारों का विसर्जन किया गया, जिसके साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। 👉 खिरहनी फाटक में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति और परंपरा का दिखा अनोखा संगम1
- आज सुबह 11 बजे कटनी के मिशन चौक फ्लाईओवर पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी धू-धू कर जल उठी। कैसे हुआ: चलती गाड़ी में अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। राहत की बात: स्कूटी सवार छात्राएं समय रहते नीचे उतर गईं, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। नतीजा: बीच सड़क पर आग लगने से कुछ देर ट्रैफिक बाधित रहा; स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक।1