पत्रकारों के साथ हो रही उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कुशीनगर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई खड्डा की मासिक बैठक रविवार को भैंसहा में तहसील अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता, ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों की चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ किसी भी उत्पीडन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और हर संभव सहयोग कर मदद कर न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान संगठन के नए साथियों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के निलेश कुशवाहा,असलम अली,खुशबूदीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी,नईमुद्दीन,विनय साहनी रंजीत चौधरी,दिलीप मोदनवाल,जितेंद्र सिंह,सुदामा सिंह, तेज प्रताप शर्मा, हनुमान सिंह शिवकुमार मद्धेशिया तथा अन्य पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही।
पत्रकारों के साथ हो रही उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कुशीनगर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई खड्डा की मासिक बैठक रविवार को भैंसहा में तहसील अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव
की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता, ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों की चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ
किसी भी उत्पीडन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और हर संभव सहयोग कर मदद कर न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान संगठन के नए साथियों का भी स्वागत
किया गया। इस दौरान संगठन के निलेश कुशवाहा,असलम अली,खुशबूदीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी,नईमुद्दीन,विनय साहनी रंजीत चौधरी,दिलीप मोदनवाल,जितेंद्र सिंह,सुदामा सिंह, तेज प्रताप शर्मा, हनुमान सिंह शिवकुमार मद्धेशिया तथा अन्य पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही।
- सरकार पूरा कर रही युवाओं से किया वादा - कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एक्सरे टेक्नीशियन व होम्योपैथिक फार्मासिस्ट में चयनित अभ्यर्थीयों का न्युक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग की ओर से एक्सरे टेक्नीशियन व होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण के साथ जिले के अभ्यर्थियों के चयन को देखते हुए स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से युवाओं को रोजगार देने का वादा नियुक्ति पत्र वितरण के माध्यम से पूरा हो रहा है। बिना भेदभाव के चयनित अभ्यर्थी इसका साक्षात प्रमाण हैं । उन्होंने कहा कि जिले विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने चयनित अभ्यर्थियों से सेवा भाव के साथ जनपद, प्रदेश और देश की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वर्ष 2024 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के 8 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और 5 एक्सरे टेक्नीशियन चयनित हुए हैं। कार्यक्रम में सीडीओ राजेश कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ एसके सिन्हा, एसीएमओ डॉ अजीत कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ विपिन रंजन, सहित जिला होम्योपैथिक अधिकारी समेत आयुष विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- महराजगंज से भी उभरे ऐसा ब्रांड, जो जिले की पहचान बने : डीएम सिंदुरिया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक परिसर में सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के तहत नवनिर्मित हौसला संकुल समिति कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि कार्यालय भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य से कराया। इससे समूह की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। समूहों के संगठित प्रयास से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी सृजित कर रही हैं। डीएम ने कहा कि क्लस्टर द्वारा सेनेटरी किट का निर्माण किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अमूल जैसे बड़े ब्रांड भी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। इसी तरह स्वयं सहायता समूहों के सामूहिक प्रयास से महराजगंज से भी ऐसा ब्रांड सामने आना चाहिए, जो जिले की पहचान बने। इसके बाद जिलाधिकारी ने भागाटार स्थित कमल स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं द्वारा ‘महाराज ब्रांड’ नाम से तैयार किए जा रहे मसालों की जानकारी ली और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह का यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बने। मिठौरा ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी डीएम ने अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी समूहों द्वारा तैयार सामग्री खरीदकर महिलाओं के प्रयास को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वनटांगिया क्षेत्र की पांच महिलाओं को मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स वितरित किए गए।1
- अधिवक्ता समाज के लिए निरंतर कार्य कर रही है- सरकार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही *अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार: कृषि मंत्री* *कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित* *देवरिया 19 सितंबर* आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।1
- स्वच्छ जल का नारा पूरी तरह फेल नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है2
- भाजपा विधायक विनय बिहारी के बगावती तेवर! सम्राट चौधरी की सरकार पर उठाए सवाल? कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे? 🔥 बीजेपी विधायक विनय बिहारी के बयान ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है। चुनाव में पैसे बांटने का आरोप और सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा— “कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे?” इस बयान में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र है। आखिर विधायक विनय बिहारी ने क्या कहा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और चैनल को Subscribe 🔔 जरूर करें। नोट: वीडियो में लगाए गए आरोपों और बयानों की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक जानकारी भाजपा विधायक विनय बिहारी के बगावती तेवर! सम्राट चौधरी की सरकार पर उठाए सवाल? कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे? 🔥 बीजेपी विधायक विनय बिहारी के बयान ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है। चुनाव में पैसे बांटने का आरोप और सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा— “कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे?” इस बयान में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र है। आखिर विधायक विनय बिहारी ने क्या कहा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और चैनल को Subscribe 🔔 जरूर करें। नोट: वीडियो में लगाए गए आरोपों और बयानों की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक जानकारी देखें।1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर दिनदहाड़े चार पहिया वाहन में जबरन अपहरण की अफवाह फैलाई गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर जिसमें जनपद देवरिया के थाना कोतवाली में दिनदहाड़े चार पहिया वाहन में जबरन अपहरण की अफवाह फैलाई गई थी। जिसके संबंध में जाँच से स्पष्ट हुआ कि यह अपहरण का प्रकरण नहीं है, बल्कि दो पक्षों में पैसे के लेन-देन के संबंध में आपसी विवाद है। दोनों पक्षों को कोतवाली पुलिस द्वारा थाने लाया गया। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा धारा 170 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। प्रथम पक्ष को हिदायत दी गई कि बकाया राशि के लिए थाने पर लिखित प्रार्थना-पत्र देकर विधिक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नही है। संजय कुमार रेड्डी क्षेत्राधिकारी1
- देवरिया में आज धूमधाम से की जा रही है गणेश प्रतिमा की विसर्जन देवरिया में आज धूमधाम से की जा रही है गणेश प्रतिमा की विसर्जन वहीं लाखों श्रद्धालु गणेश प्रतिमा के विसर्जन में शामिल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की चाक- चौबंद व्यवस्था1
- जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन BJP हार जाएगी" - अखिलेश यादव* लखनऊ।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन बीजेपी हार जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।1
- दिनदहाड़े अपहरण की खबर से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया सच!1