logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।

1 hr ago
user_Deepak kushwaha
Deepak kushwaha
Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
    1
    भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित
टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। 
मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया।
भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के 
अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
    user_Deepak kushwaha
    Deepak kushwaha
    Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी, विकास यादव, संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 
टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी,  विकास यादव,  संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है। 13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
    1
    दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम
मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन
टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। 
भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल
अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान
भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।
अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा
सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। 
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
    user_Baseem Khan Patrakaar
    Baseem Khan Patrakaar
    Mechanic टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
    1
    टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग टीकमगढ़ जिले के सुजारा निवासी जरूरतमंद ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। आवेदक ने प्रशासन से मामले में जांच प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और पेंशन के लिए भटक रहा जरूरतमंद जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग टीकमगढ़ जिले के सुजारा निवासी जरूरतमंद ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। आवेदक ने प्रशासन से मामले में जांच कर पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। 📍 टीकमगढ़, मध्यप्रदेश
    1
    कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग
टीकमगढ़ जिले के सुजारा निवासी जरूरतमंद ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। आवेदक ने प्रशासन से मामले में जांच
प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और पेंशन के लिए भटक रहा जरूरतमंद
जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी 
कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग
टीकमगढ़ जिले के सुजारा निवासी जरूरतमंद ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। आवेदक ने प्रशासन से मामले में जांच कर पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
📍 टीकमगढ़, मध्यप्रदेश
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा *भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा।* टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।
    1
    भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा
*भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा।* 
टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त  सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर ललितपुर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना का विवरण: * स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर। * घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। * नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    1
    NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना का विवरण:
* स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर।
* घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
* नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।
क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा सुसज्जित घुडबघघियों में महापुरुषों के छायाचित्र हो रहे थे शोभायमान आज क़स्बा मड़ावरा में ब्रह्माण्ड के प्रथम शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य जयंती मनायी गयी इस दौरान कस्बे सहित ग्राम रंनगांव मुख्य मार्ग होकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे वहीं मोती महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे भगवान गणेश महोत्सव आयोजन की समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
    2
    भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
सुसज्जित घुडबघघियों में महापुरुषों के छायाचित्र हो रहे थे शोभायमान
आज क़स्बा मड़ावरा में ब्रह्माण्ड के प्रथम शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य जयंती मनायी गयी इस दौरान कस्बे सहित ग्राम रंनगांव मुख्य मार्ग होकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे वहीं मोती महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे भगवान गणेश महोत्सव आयोजन की समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.