*CBSE बोर्ड एग्जाम 2026: CM विष्णु देव साय ने लिखा छात्रों को ये खास खत* रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राएं एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिससे स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों के नाम एक भावुक चिट्ठी लिखी है। सीएम साय का खास संदेश सीएम साय ने अपने पत्र की शुरुआत “मेरे प्यारे बच्चों…” से की और छात्रों को हिम्मत व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक अहम पड़ाव है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने छात्रों से कहा: डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। नियमित पढ़ाई और समय का सही संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें और पौष्टिक भोजन करें। सीएम ने यह भी सलाह दी कि परीक्षा के दिनों में मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस करें, क्योंकि अनावश्यक चीजें ध्यान भटका सकती हैं। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं। “पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है,” यह संदेश तनाव में चल रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी 10वीं की परीक्षा गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड) से शुरू। 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड से शुरू। 10वीं में 25,08,319 छात्र-छात्राएं शामिल। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत। देशभर में कुल 15,649 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं: 10वीं के लिए 8,075 केंद्र 12वीं के लिए 7,574 केंद्र परीक्षा समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एंट्री: सुबह 10:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं अतिरिक्त समय: प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट परीक्षा के दौरान ध्यान रखें किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं। कठिन प्रश्न छोड़कर बाद में हल करें। डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं। आखिरी 10–15 मिनट उत्तर जरूर जांचें। परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं? CBSE एडमिट कार्ड नीला बॉलपॉइंट पेन पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स पेंसिल, रबर, शार्पनर पारदर्शी पानी की बोतल साधारण घड़ी

- राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.1
- आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,1
- इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।1
- तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें..... ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻1
- तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा1
- नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1