logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केसीजी जिले में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक खैरागढ़ में आयोजित, लखपति दीदी योजना पर विशेष फोकस, 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

केसीजी जिले में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक खैरागढ़ में आयोजित, लखपति दीदी योजना पर विशेष फोकस, 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार 
समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें..... ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻
    1
    बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें.....
ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻
    user_VISHAL GUPTA
    VISHAL GUPTA
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ग्राम घोटी घुसमारा में तेज रफतार पिकअप का कहर: बाईक सवार दंपति में से 1 की मौत 1 गंभीर लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटी घुसमारा में 17 फरवरी की शाम 5 बजे के दरम्यानी तेज रफतार पिकअप के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, इस दुर्घटना में लांजी-बालाघाट रोड़ स्थित एक विद्युत पोल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, वहीं घटनास्थल से कुछ ही समय बाद पिकअप वाहन का चालक नदारद हो गया। इस गंभीर सड़क दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार येशुराम मुरकुटे 60 वर्ष और मंजुड़ा मुरकुटे 60 वर्ष दोनो निवासी ग्राम घोटी घुसमारा लांजी से अपने ग्राम घोटी घुसमारा के लिये बाईक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने विपरित दिशा से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 28/जेडएफ 2416 के चालक विजय सतनामी ने तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये बाईक को जोरदार टक्कर मारी और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ा, जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, घटना के बाद तत्काल ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने येशुराम मुरकुटे को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजुड़ा मुरकुटे को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    1
    ग्राम घोटी घुसमारा में तेज रफतार पिकअप का कहर: बाईक सवार दंपति में से 1 की मौत 1 गंभीर
लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटी घुसमारा में 17 फरवरी की शाम 5 बजे के दरम्यानी तेज रफतार पिकअप के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, इस दुर्घटना में लांजी-बालाघाट रोड़ स्थित एक विद्युत पोल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, वहीं घटनास्थल से कुछ ही समय बाद पिकअप वाहन का चालक नदारद हो गया।
इस गंभीर सड़क दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार येशुराम मुरकुटे 60 वर्ष और मंजुड़ा मुरकुटे 60 वर्ष दोनो निवासी ग्राम घोटी घुसमारा लांजी से अपने ग्राम घोटी घुसमारा के लिये बाईक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने विपरित दिशा से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 28/जेडएफ 2416 के चालक विजय सतनामी ने तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये बाईक को जोरदार टक्कर मारी और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ा, जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, घटना के बाद तत्काल ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने येशुराम मुरकुटे को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजुड़ा मुरकुटे को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    1
    नाबालिग की हत्या से मची सनसनी
....
दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • श्री सदाशिव मंदिर में इस वर्ष भी एक निर्धन परिवार की बेटी का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न
    1
    श्री सदाशिव मंदिर में इस वर्ष भी एक निर्धन परिवार की बेटी का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    1
    राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    1
    आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार  Vinod Khedule  जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, खैरागढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों से सराहना मिली। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को गढ़ने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, खैरागढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों से सराहना मिली।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को गढ़ने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.