खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बख्शी विद्यालय खैरागढ़ में वार्षिकोत्सव संपन्न, 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, खैरागढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों से सराहना मिली। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को गढ़ने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बख्शी विद्यालय खैरागढ़ में वार्षिकोत्सव संपन्न, 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, खैरागढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों से सराहना मिली। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को गढ़ने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
- Post by Mukesh Awasthi1
- तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा1
- कवर्धा। दिनांक 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 01:00 से 01:30 बजे के मध्य थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी से सोनबरसा जाने वाले मार्ग पर लूट की घटना घटित हुई। प्रार्थी पार्वती वर्मा पति सुरेन्द्र वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी केशडबरी थाना साजा जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) द्वारा सूचना दी गई कि वे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने भाई के घर ग्राम सोनबरसा जा रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार आरोपियों द्वारा कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया गया तथा उनके गले में पहने पुराने इस्तेमाली सोने के हार, दो नग सोने के झुमके एवं सोने की पत्ती माला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिपरिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पीड़िता एवं उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों द्वारा साहस दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे आरोपियों में से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू पिता अजब सिंह निवासी सरीफपुर थाना सिंहबाउली जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) तथा पवन कुमार पिता रमेश कुमार निवासी बुआडकला थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल तत्काल बरामद कर ली गई। शेष दो फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में लूटे गए मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये है। घटना के दौरान प्रार्थी के गले एवं कलाई में चोट-खरोंच आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास, मारपीट एवं लूट जैसे गंभीर अपराध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। आरोपी पवन कुमार के विरुद्ध गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्यवाही होना भी ज्ञात हुआ है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में लूट, डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार ठोस एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- वारासिवनी । 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन भारत कभी नहीं भूल सकता, जब पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना को 7 साल बीतने के बावजूद उसके जख्म आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा है। पुलवामा में शहीद हुए इन जवानों को याद करने व श्रद्धांजली देने के लिए श्री अमेय शक्ति महिला मंडल वारासिवनी द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वारासिवनी के वार्ड नम्बर 5 में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मौन श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वारासिवनी नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ने अपने संबोधन में इसे एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समारोह कहा। उन्होंने कहा कि आज हम जो सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करते हैं, वह केवल उन जवानों की वजह से हैं, जो सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने समाज के बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेना में जाने की उत्सुकता जगती है और उन्हें शहीद होने का वास्तविक अर्थ समझ आता है। श्री अमेय शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले 40 जांबाज सैनिकों का कर्ज यह देश कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों का परिवार अपनी खुशियों का त्याग कर उन्हें सीमा पर भेजता है, इसलिए हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहे। अमेय शक्ति महिला समिति का उद्देश्य उन परिवारों को यह एहसास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। डाक्टर श्रीमती जयश्री अरोरा ने कहा कि जब भी कोई सैनिक शहीद होता हैं, तो पूरा देश दुखी होता हैं। लेकिन पुलवामा जैसा हमला हर माँ के दिल को झकझोर देता है। उन्होंने पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि सीमा पर तैनात रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर समिति की प्रमुख सदस्य मोनी निशांत बिसेन, राखी राम खंडेलवाल, निर्मला राजेश परियानी, मीना जवाहर रिजवानी, वैशाली दीपक डहरवाल, लक्ष्मी विष्णु पटले, रश्मि मोनू बिसेन, भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, पार्षद मधु जायसवाल, माया पारधी, डॉ.जयश्री अरोरा, बबिता अग्रवाल, मंजू खोसला, मीना पाल, रेखा चौधरी, स्वाति वर्मा, मीना जैन, शिखा विश्वकर्मा, पूनम जैन, मीना कापसे, मोनिका बिसेन, नैंसी खंडेलवाल, अमिता पारधी, हर्षा तोलानी, सोनू जायसवाल और अरविंद पारधी सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्तियॉ उपस्थित रही।1
- Post by LocalMungeli1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग 30 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को थाना खैरागढ़ पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैरागढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 144/1992, धारा 379 भादवि के आरोपी अफसर अली, पिता असरफ अली, निवासी रूवाबांधा सेक्टर 6 (रिसाली), भिलाई, जिला दुर्ग, न्यायालय से जमानत के बाद फरार हो गया था। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खैरागढ़ पुलिस लगातार प्रयासरत थी। संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में 17 फरवरी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भिलाई में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। खैरागढ़ पुलिस द्वारा फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी है।1
- बिल्हा विधायक के प्रयासों से पथरिया को मिली 2 करोड़ 20 लाख रु कि सौगात कहा - बिल्हा की गरिमा और जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा बिल्हा का विकास आज मंगलवार की रात 8.30 मिनट पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार आज मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक कि अनुशंसा पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के विकास खंड पथरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों को 2 करोड़ 20 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों कि स्वीकृति मिल गयी है। श्री कौशिक ने इस सौगात हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस कार्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदकु में 30 लाख रु कि लागत से समुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत खुटेरा में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य रास्ता दोदत्रा रास्ता खुटेरा, ग्राम पंचायत खुटेरा में 20 लाख रु मी लागत से पुलिया निर्माण लालपुर रास्ता, ग्राम पंचायत पत्थरगढ़ी में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य पथरगढ़ी में अनिला के खेत के पास, ग्राम पंचायत पत्थरगढ़ी में सकेरी रास्ता नाला में पुलिया निर्माण कार्य ग्राम पथरगढ़ी, ग्राम पंचायत भठली में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य श्यामू के घर के पास एवं ग्राम पंचायत भठली में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य भठली में चितावर के पास, ग्राम पंचायत कलार जेवरा में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सकेरी कान्हरपुर में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य कान्हापुर में ट्रांसफार्मर के पास, ग्राम पंचायत गंगद्वारी में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य गंगद्वारी, ग्राम पंचायत बेलखुरी में 10 लाख रु कि लागत से पुनीत यादव के घर के पास पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह सरकार विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से डबल गति से विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे की तर्ज पर हमारी सरकार पूरे प्रदेश को संवारने में लगी है।1
- प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। दोपहर 01 बजे जनसुनवाई में तिरोडी तहसील के ग्राम चाकाहेटी निवासी रुपसिंह दशमेर शिकायत लेकर आए थे कि उनके पुत्र आकाश का तिरोडी तहसीलदार द्वारा ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र नही दिया जा रहा है। उसके पुत्र का सीआईएसएफ में चयन हो चुका है। वर्ष 2022-23 और 2024-25 में उसका ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बन चुका है। लेकिन सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा 2026-27 का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। प्रमाण पत्र नही मिलने से उसके पुत्र का भविष्य खराब हो सकता है। कलेक्टर ने इस पर कटंगी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। बोनकट्टा निवासी जयरंजन बिंझोड़े मनरेगा कार्य का भुगतान दिलाने की मांग लेकर आए थे।1