Shuru
Apke Nagar Ki App…
13 नग मवेशी के साथ मवेशी तस्कर गिरफ्तार
Mukesh Awasthi
13 नग मवेशी के साथ मवेशी तस्कर गिरफ्तार
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Mukesh Awasthi1
- कवर्धा। दिनांक 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 01:00 से 01:30 बजे के मध्य थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी से सोनबरसा जाने वाले मार्ग पर लूट की घटना घटित हुई। प्रार्थी पार्वती वर्मा पति सुरेन्द्र वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी केशडबरी थाना साजा जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) द्वारा सूचना दी गई कि वे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने भाई के घर ग्राम सोनबरसा जा रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार आरोपियों द्वारा कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया गया तथा उनके गले में पहने पुराने इस्तेमाली सोने के हार, दो नग सोने के झुमके एवं सोने की पत्ती माला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिपरिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पीड़िता एवं उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों द्वारा साहस दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे आरोपियों में से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू पिता अजब सिंह निवासी सरीफपुर थाना सिंहबाउली जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) तथा पवन कुमार पिता रमेश कुमार निवासी बुआडकला थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल तत्काल बरामद कर ली गई। शेष दो फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में लूटे गए मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये है। घटना के दौरान प्रार्थी के गले एवं कलाई में चोट-खरोंच आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास, मारपीट एवं लूट जैसे गंभीर अपराध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। आरोपी पवन कुमार के विरुद्ध गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्यवाही होना भी ज्ञात हुआ है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में लूट, डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार ठोस एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- Post by LocalMungeli1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा1
- बिल्हा विधायक के प्रयासों से पथरिया को मिली 2 करोड़ 20 लाख रु कि सौगात कहा - बिल्हा की गरिमा और जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा बिल्हा का विकास आज मंगलवार की रात 8.30 मिनट पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार आज मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक कि अनुशंसा पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के विकास खंड पथरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों को 2 करोड़ 20 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों कि स्वीकृति मिल गयी है। श्री कौशिक ने इस सौगात हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस कार्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदकु में 30 लाख रु कि लागत से समुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत खुटेरा में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य रास्ता दोदत्रा रास्ता खुटेरा, ग्राम पंचायत खुटेरा में 20 लाख रु मी लागत से पुलिया निर्माण लालपुर रास्ता, ग्राम पंचायत पत्थरगढ़ी में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य पथरगढ़ी में अनिला के खेत के पास, ग्राम पंचायत पत्थरगढ़ी में सकेरी रास्ता नाला में पुलिया निर्माण कार्य ग्राम पथरगढ़ी, ग्राम पंचायत भठली में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य श्यामू के घर के पास एवं ग्राम पंचायत भठली में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य भठली में चितावर के पास, ग्राम पंचायत कलार जेवरा में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सकेरी कान्हरपुर में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य कान्हापुर में ट्रांसफार्मर के पास, ग्राम पंचायत गंगद्वारी में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य गंगद्वारी, ग्राम पंचायत बेलखुरी में 10 लाख रु कि लागत से पुनीत यादव के घर के पास पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह सरकार विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से डबल गति से विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे की तर्ज पर हमारी सरकार पूरे प्रदेश को संवारने में लगी है।1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, खैरागढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों से सराहना मिली। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को गढ़ने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।1