Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र में इस समय बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस वक्त क्षेत्र में बिजली की काफी समस्याएं आ रही हैं। किसान खेतों में जाता है लेकिन उसे समय से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी नाराजगी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इस अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
Mohd Aamir
बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र में इस समय बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस वक्त क्षेत्र में बिजली की काफी समस्याएं आ रही हैं। किसान खेतों में जाता है लेकिन उसे समय से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी नाराजगी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इस अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र में इस समय बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस वक्त क्षेत्र में बिजली की काफी समस्याएं आ रही हैं। किसान खेतों में जाता है लेकिन उसे समय से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी नाराजगी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इस अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।1
- योगी बाराबंकी के लोधेश्वर धाम महादेवा पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के लिए 542 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित महिला अस्पताल से गंभीर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरी चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। स्ट्रेचर न मिलने के कारण लाचार गर्भवती महिला को पैदल ही लेबर रूम की तरफ ले जाया जा रहा था। पैदल ले जाने के इसी दौरान महिला का प्रसव हो गया और नवजात शिशु सीधे फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। यह पूरा मामला जिले के हरदी थाना क्षेत्र का है, जहां अस्पताल प्रशासन की इस कथित लापरवाही को लेकर बेहद आक्रोश है।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 21 जुलाई को बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला तेजवापुर के रामलीला मैदान में उतरेगा, जहां से वे महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बहराइच को करीब ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसके तहत करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मंच से विभिन्न सरकारी योजनाओं के 50 चयनित लाभार्थियों को आवास की चाबी, लाभार्थी किट और स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।4
- बाराबंकी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज, पुत्र मातीन (निवासी खजांची टोला, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरदोई) और नजावत, पुत्र जमायत खां (निवासी बढ़ाईंन पुरवा पिहानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई) के रूप में हुई है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 20.570 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,30,000 आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से ₹1,080 की नकदी भी बरामद की है। इस पूरे मामले के संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट के थाना बीकेटी में मुकदमा संख्या 282/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।1
- बहराइच के कैसरगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई और अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। कैसरगंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 अदद अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गुड्डू को न्यायालय भेज दिया है।1
- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया है, जहाँ समर्थकों ने दोबारा अपना मंच तैयार कर लिया है। इस प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने साफ तौर पर कहा है कि वे लोग आज भी संसद मार्च करेंगे।1