logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच के कैसरगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई और अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। कैसरगंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 अदद अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गुड्डू को न्यायालय भेज दिया है।

17 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

बहराइच के कैसरगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई और अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। कैसरगंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 अदद अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गुड्डू को न्यायालय भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र में इस समय बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस वक्त क्षेत्र में बिजली की काफी समस्याएं आ रही हैं। किसान खेतों में जाता है लेकिन उसे समय से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी नाराजगी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इस अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
    1
    बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र में इस समय बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस वक्त क्षेत्र में बिजली की काफी समस्याएं आ रही हैं। किसान खेतों में जाता है लेकिन उसे समय से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी नाराजगी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इस अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • योगी बाराबंकी के लोधेश्वर धाम महादेवा पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के लिए 542 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
    1
    योगी बाराबंकी के लोधेश्वर धाम महादेवा पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के लिए 542 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Ramnagar, Barabanki•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित महिला अस्पताल से गंभीर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरी चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। स्ट्रेचर न मिलने के कारण लाचार गर्भवती महिला को पैदल ही लेबर रूम की तरफ ले जाया जा रहा था। पैदल ले जाने के इसी दौरान महिला का प्रसव हो गया और नवजात शिशु सीधे फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। यह पूरा मामला जिले के हरदी थाना क्षेत्र का है, जहां अस्पताल प्रशासन की इस कथित लापरवाही को लेकर बेहद आक्रोश है।
    2
    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित महिला अस्पताल से गंभीर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरी चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। स्ट्रेचर न मिलने के कारण लाचार गर्भवती महिला को पैदल ही लेबर रूम की तरफ ले जाया जा रहा था।

पैदल ले जाने के इसी दौरान महिला का प्रसव हो गया और नवजात शिशु सीधे फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। यह पूरा मामला जिले के हरदी थाना क्षेत्र का है, जहां अस्पताल प्रशासन की इस कथित लापरवाही को लेकर बेहद आक्रोश है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 21 जुलाई को बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला तेजवापुर के रामलीला मैदान में उतरेगा, जहां से वे महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बहराइच को करीब ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसके तहत करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मंच से विभिन्न सरकारी योजनाओं के 50 चयनित लाभार्थियों को आवास की चाबी, लाभार्थी किट और स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।
    4
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 21 जुलाई को बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला तेजवापुर के रामलीला मैदान में उतरेगा, जहां से वे महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बहराइच को करीब ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसके तहत करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मंच से विभिन्न सरकारी योजनाओं के 50 चयनित लाभार्थियों को आवास की चाबी, लाभार्थी किट और स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच के कैसरगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई और अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। कैसरगंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 अदद अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गुड्डू को न्यायालय भेज दिया है।
    1
    बहराइच के कैसरगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई और अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। कैसरगंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 अदद अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गुड्डू को न्यायालय भेज दिया है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भारत-नेपाल बॉर्डर पर रुपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तथाकथित पत्रकार को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 651/11 के पास रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 35 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बहराइच जनपद के थाना कोतवाली नगर के बसीरगंज (मकान नंबर 396/5) निवासी मोहम्मद इमरान खान (उम्र करीब 43 वर्ष), पुत्र इकराम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा ₹200 नगद, एक आधार कार्ड, एक प्रेस आई०डी०, एक विवो मोबाइल और एक काले रंग की यामाहा MT15 मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP40BD2908) बरामद की है। इस मामले में रुपईडीहा थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) की धारा 8/21 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    1
    भारत-नेपाल बॉर्डर पर रुपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तथाकथित पत्रकार को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 651/11 के पास रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 35 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बहराइच जनपद के थाना कोतवाली नगर के बसीरगंज (मकान नंबर 396/5) निवासी मोहम्मद इमरान खान (उम्र करीब 43 वर्ष), पुत्र इकराम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा ₹200 नगद, एक आधार कार्ड, एक प्रेस आई०डी०, एक विवो मोबाइल और एक काले रंग की यामाहा MT15 मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP40BD2908) बरामद की है।

इस मामले में रुपईडीहा थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) की धारा 8/21 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.