Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
More news from बिहार and nearby areas
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- shivpuri shadi ke agle din dulha aur dulhan sawar the tempo me overloaded track palta tempo ke upar 4logon ki mout j c b se nikala gaya las1
- एक तरफ आम लोग गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं और बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में एक-एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की चोरी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। सवाल यह है कि जब जनता पहले ही परेशानी झेल रही है, तो ऐसी हरकतों पर कब सख्त कार्रवाई होगी? आखिर इन पर लगाम कब लगेगी?1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1
- #संतरामपालजी_का_विश्वको_संदेश संत रामपाल जी महाराज ने 11 अप्रैल के विशेष संदेश में कहा कि 'ना डरना है और ना लड़ना है। आगे-आगे बढ़ना है।' पूरा वीडियो देखें Sant Rampal Ji Maharaj यूट्यूब चैनल पर Sant RampalJi YtChannel2
- बेतिया में मोदनवाल ट्रेडर्स द्वारा कैच मसाला का रिटेलर मीटिंग आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए रिटेलर्स से बेहतर मसाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की।1
- मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड-11 में आज दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, कपड़े और नगदी समेत वर्षों की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई, जिससे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के आगे उनकी एक न चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई।1
- जमीन विवाद में महिला पर हमला, बासमती देवी गंभीर रूप से घायल; गांव में तनाव योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत अंतर्गत कुअरापट्टी गांव में रविवार को दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बासमती देवी, पति सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बासमती देवी और उनके पटिदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि उनके देवर भरत साह के परिजनों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया, जहां डॉ. प्रभात कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।1