नवरात्रि में पंडा या पुजारियों का 'झूपना' (लहराना या डोलना) मुख्य रूप से देवी शक्ति के आगमन और भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक माना जाता है। शक्ति का संचार (भाव आना): धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान जब भक्ति और मंत्रोच्चार अपने चरम पर होते हैं, तो भक्त के शरीर में देवी की दिव्य ऊर्जा या 'शक्ति' का प्रवेश होता है। इस अवस्था को 'भाव आना' कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति अनियंत्रित रूप से झूमने या डोलने लगता है। आध्यात्मिक तल्लीनता: भजन और कीर्तन की लय पर पंडा पूरी तरह से देवी की भक्ति में लीन हो जाते हैं। यह शारीरिक हलचल उनके गहरे ध्यान और समर्पण की अभिव्यक्ति होती है, जहाँ वे बाहरी दुनिया को भूलकर ईश्वर से जुड़ जाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव: नवरात्रि में वातावरण मंत्रों और धूप-दीप से अत्यंत ऊर्जावान होता है। पंडा, जो नौ दिनों तक कड़ा उपवास और साधना करते हैं, इस ऊर्जा के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, जिससे उनके शरीर में कंपन या झूपना शुरू हो जाता है।
नवरात्रि में पंडा या पुजारियों का 'झूपना' (लहराना या डोलना) मुख्य रूप से देवी शक्ति के आगमन और भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक माना जाता है। शक्ति का संचार (भाव आना): धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान जब भक्ति और मंत्रोच्चार अपने चरम पर होते हैं, तो भक्त के शरीर में देवी की दिव्य ऊर्जा या 'शक्ति' का प्रवेश होता है। इस अवस्था को 'भाव आना' कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति अनियंत्रित रूप से झूमने या डोलने लगता है। आध्यात्मिक तल्लीनता: भजन और कीर्तन की लय पर पंडा पूरी तरह से देवी की भक्ति में लीन हो जाते हैं। यह शारीरिक हलचल उनके गहरे ध्यान और समर्पण की अभिव्यक्ति होती है, जहाँ वे बाहरी दुनिया को भूलकर ईश्वर से जुड़ जाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव: नवरात्रि में वातावरण मंत्रों और धूप-दीप से अत्यंत ऊर्जावान होता है। पंडा, जो नौ दिनों तक कड़ा उपवास और साधना करते हैं, इस ऊर्जा के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, जिससे उनके शरीर में कंपन या झूपना शुरू हो जाता है।
- आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबहार में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है 👤 गिरफ्तार आरोपी: 1️⃣ तरुण चौहान निवासी ग्राम फरसा टोली, थाना बागबहार, जिला जशपुर का बताया जा रहा है। 2️⃣ शोभन नागवंशी निवासी ग्राम खाडामाचा, थाना बागबहार, जिला जशपुर का बताया जा रहा है। 3️⃣ सीता राम नागवंशी निवासी ग्राम कुकरगांव, थाना बागबहार, जिला जशपुर बताया जा रहा है। ♦️ मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है,पुलिस ने फरार आरोपी को चिन्हित कर ली है, जशपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपी कि तलाश जारी है,जल्द ही गिरफ्तारी करेगी । 1
- रामविचर नेताम कृषि मंत्री छत्तीसगढ़1
- चैनपुर: प्रखंड संसाधन केन्द्र चैनपुर के तत्वावधान में सोमवार को अनुमंडल पुस्तकालय, चैनपुर में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय हेडमास्टर, अध्यक्ष, आंगनबाड़ी सेविका एवं अभिभावकों ने भाग लिया।1
- चैनपुर-: शहीद दिवस के मौके पर परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज के युवाओं ने देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। माय भारत गुमला और परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य पदयात्रा और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने न केवल देशभक्ति का जज्बा दिखाया बल्कि स्वच्छता का कड़ा संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम का आगाज कॉलेज परिसर से हुआ। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए पदयात्रा निकाली। इसके बाद युवाओं ने हाथों में झाड़ू थामकर कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में वृहद पैमाने पर साफ-सफाई की। श्रमदान के जरिए इन ऊर्जावान युवाओं ने समाज को स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा और श्रमदान के बाद मुख्य कार्यक्रम कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने शिरकत की। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सिर्फ याद नहीं रखना है बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलना है। आज के युवाओं को उन वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर फादर इनोसेंट और माय भारत के प्रतिनिधि विश्वेश्वर मुंडा ने भी युवाओं में जोश भरा। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि सच्ची देशभक्ति समाज सेवा, कड़े अनुशासन और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण में निहित है। आयोजन के दौरान अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में भी अहम कदम उठाया गया। माय भारत अभियान के तहत क्षेत्र के चार खेल क्लबों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई। किट पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे जिससे उनमें भारी उत्साह और खेल भावना का संचार देखने को मिला।1
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जशपुर दौरा जिलेभर में जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में भब्य कार्यक्रम1
- *अवैध प्लाटिंग को रोकने जिला स्तरीय समिति का गठन* *बलरामपुर, 23 मार्च 2026/* राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार जिलों में अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिले में अवैध प्लाटिंग के समुचित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर समिति के अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं समस्त जनपद पंचायत सीईओ सदस्य होंगे। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला स्तरीय समिति के सदस्यों को समन्वय स्थापित करते हुए अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। *समाचार क्रमांक/403/2026/*1
- साइबर ठगी/अपराध से संबंधित रकम का हेरफेर करने म्यूल एकाउंट एवं एटीएम प्रदाय करने के मामले मे 03 आरोपी गिरफ्तार। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही। आरोपियों द्वारा कमीशन के ऐवज मे युवाओं को आर्थिक लाभ दिलवाकर खाता एवं एटीएम प्राप्त कर अवैध गतिविधियों हेतु खाता बिक्री कर कारित की जा रही थी घटना। आरोपियों के कब्जे से कुल 101 नग पासबुक, 35 नग एटीएम, 28 चेकबुक, 03 नग मोबाइल एवं 03 सिम, सिम कार्ड कवर 08 नग, एटीएम कार्ड कवर 13 नग एवं नगद रकम 01 लाख 36 हजार रुपये किया गया जप्त। आरोपियों से जप्त म्यूल एकाउंट मे अपराध से सम्बंधित रकम डलवाकर अवैध लाभार्जन कर कारित की जा रही थी घटना। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 19/03/26 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई शाखा बनारस रोड अम्बिकापुर स्थित भवन के द्वितीय तल में किराये पर रहने वाला युवक राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता नाम का युवक गांधीनगर क्षेत्र में अवैध तरीके से युवको को आर्थिक लाभ पहुंचाकर उनके नाम से नया सीम खरीदवाकर उस सीम से बैंक खाता खुलवाकर उसमें पासबुक व एटीएम कार्ड जारी करवाकर उन खातों के खाता संख्या तथा उससे रजिस्टर्ड सीम एवं पासबुक तथा चेक बुक का उपयोग छल व अन्य अपराध से संबंधित रूपये को ट्रांसफर करने में उपयोग करने हेतु उक्त खाता को बिक्री कर रहा है तथा आज भी पासबुक, एटीएम कार्ड व सीम को बाहर भेजने वाला है। प्राप्त सूचना गंभीर प्रकृति की होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना पुलिस टीम को मामले मे आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एसबीआई शाखा बनारस रोड अम्बिकापुर स्थित भवन के द्वितीय तल में किराये पर रहने वाले युवक राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता के घर पर रेड कार्यवाही किया गया, राहुल गुप्ता के पास से मोबाईल तथा भारी मात्रा में पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक बुक व अन्य दस्तावेज व नगदी रकम 01 लाख 36 हजार रुपये बरामद हुआ। उक्त बैंक खातों एवं अन्य दस्तावेजो के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, उपरोक्त दस्तावेजों सहित मय संदेही राहुल गुप्ता को थाना लाकर राहुल गुप्ता से बरामद बैंक खातों की जांच पोर्टल के माध्यम से किया गया जो उपरोक्त म्यूल एकाउंट में ऑनलाईन फ्रॉड का लाखो रूपये जमा होना पाया गया,। आरोपी (01) राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी शिवा पार्क रेनुकुट थाना पिपरी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश हाल मुकाम सुभाषनगर बनारस रोड स्टेट बैंक के दुसरे मंजील पर थाना गांधीनगर के द्वारा षडयंत्र पूर्वक अन्य लोगो के साथ मिलकर अवैध लाभ देकर उनके बैंक का पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक बुक आदि प्राप्त कर फांड की राशि खातों में प्राप्त कर अवैध लामार्जन किया जाना पाया गया, जो आरोपी के कब्जे से कुल 101 नग पासबुक, 35 नग एटीएम, 28 चेकबुक, 03 नग मोबाइल एवं 03 सिम, सिम कार्ड कवर 08 नग, एटीएम कार्ड कवर 13 नग एवं नगद रकम 01 लाख 36 हजार रुपये जप्त किया गया है, मामले मे आरोपी द्वारा सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 151/56 धारा 318(4), 317(4), 61(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना कम में आरोपी राहुल गुप्ता से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी आशुतोष शर्मा तथा विकास किर्तनिया के साथ मिलकर कमीशन का लालच देकर खातो की व्यवस्था कर फांड की रकम को खाते में माँगा कर कमीशन के रूप में लाखो रूपये की धोखाधडी किये हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल के साथी विकास किर्तनिया व आशुतोष शर्मा को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) विकास किर्तनिया आत्मज रवि किर्तनिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चठिरमा थाना गांधीनगर (03) आशुतोष शर्मा आत्मज घनश्याम शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 पानी टंकी के पास गोधनपुर थाना गांधीनगर का होंना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना जारी है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, महिला आरक्षक प्रिया रानी आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, ऋषभ सिंह, अनुज जायसवाल, आनंद केरकेट्टा, लालदेव, जितेश साहू, अमन पुरी, विकास एक्का, शिव टोप्पो सक्रिय रहे।1
- शक्ति का संचार (भाव आना): धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान जब भक्ति और मंत्रोच्चार अपने चरम पर होते हैं, तो भक्त के शरीर में देवी की दिव्य ऊर्जा या 'शक्ति' का प्रवेश होता है। इस अवस्था को 'भाव आना' कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति अनियंत्रित रूप से झूमने या डोलने लगता है। आध्यात्मिक तल्लीनता: भजन और कीर्तन की लय पर पंडा पूरी तरह से देवी की भक्ति में लीन हो जाते हैं। यह शारीरिक हलचल उनके गहरे ध्यान और समर्पण की अभिव्यक्ति होती है, जहाँ वे बाहरी दुनिया को भूलकर ईश्वर से जुड़ जाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव: नवरात्रि में वातावरण मंत्रों और धूप-दीप से अत्यंत ऊर्जावान होता है। पंडा, जो नौ दिनों तक कड़ा उपवास और साधना करते हैं, इस ऊर्जा के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, जिससे उनके शरीर में कंपन या झूपना शुरू हो जाता है।1