Shuru
Apke Nagar Ki App…
कंधई पुलिस द्वारा युवको के साथ की गई बर्बरता के मामले में माननीय विधायक सदर आदरणीय राजेंद्र कुमार मौर्या जी एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी ने पीड़ितों को बुलाकर माननीय प्रभारी मंत्री श्री दया शंकर सिंह जी से मिलवाया एव मंत्री जी ने पूरी बात सुनकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Omprakash प्रजापति
कंधई पुलिस द्वारा युवको के साथ की गई बर्बरता के मामले में माननीय विधायक सदर आदरणीय राजेंद्र कुमार मौर्या जी एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी ने पीड़ितों को बुलाकर माननीय प्रभारी मंत्री श्री दया शंकर सिंह जी से मिलवाया एव मंत्री जी ने पूरी बात सुनकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आसपुर देवसरा। भीखमपुर दहेज की माग पूरी न होने के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। प्रताड़ना की हद तब पार हो गई। जब उसे मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर मुंबई से भगा दिया गया। मासूम बेटी की तबीयत बिगड़ी ससुराली जनों की उपेक्षा के चलते समुचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी चंदन सरोज पुत्री मुरलीधर सरोज का विवाह 15 जून 2020 को प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ैयाडीह के साथ हिंदू रीत रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पूरा परिवार मुंबई में निवास करता है। विवाहित चंदन की मां ने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। पर ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल डेढ़ लाख रुपए नगद टीवी वाशिंग मशीन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई, जो दिमागगी रूप से दिव्यांग थी। आरोप है कि बीते 19 मार्च 2026 को 11 बजे रात को पति ससुर देवर सास ननद एक राय होकर मुंबई स्थित उसके आवास से दहेज की माग पूरी न होने को लेकर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद मुंबई में रह रही उसने रिश्ते में बुआ को जानकारी दी तो वह लोग आए और उसे अपने घर ले गए। चंदन के भाई ने यहां से टिकट भेजा और उसे भीखमपुर गांव बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए बनारस ले जाया गया पर ससुराल वालों ने इलाज का खर्च नहीं दिया। जो कुछ भी मायके वालों से हो सका उतना ही इलाज हो सका। समुचित इलाज के अभाव में बेटी ने इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व दम तोड़ दिया। ससुराल में बेटी की मौत की जानकारी देने के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति उसे देखने तक नहीं आया। जिससे परेशान विवाहिता ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे भाई समेत परिजनों के साथ थाने आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।1
- रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी भीषण आग आग की चपेट में आकर 7 बकरियां व दो गायो की जिंदा जलकर हुई मौत घर पर रखा लगभग 30 बोरी गेहूं व 30 बोरी धान के साथ पांच बोरी सरसों जलकर हुआ खाक आग बुझाने का प्रयास कर रहे ग्रह स्वामी समरजीत आग में झुलसे अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची ग्रामीण व अग्नि सामान की गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एक दर्जन सदस्य मौके पर पहुँचे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा मजरे प्यारेपुर गांव की घटना। बाइट-- धीरेंद्र प्रताप सिंह (अग्निशमन प्रभारी)3
- जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।1
- जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के तत्वाधान में अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ती पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती रही है और आगे भी करती रहेगी. अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया, वह सभी को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना होगा. किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण करना था। कांग्रेस पार्टी उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राम लवट यादव, SIR प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव केके शुक्ला, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, जिला सचिव आशिक अली,नगर सचिव अरबाज आलम, नगर कार्यालय सचिव अबू शमा, राम धन यादव,कपिल ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आटा मिल परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में मजदूरी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- कौशाम्बी कस्बा करारी मे भारत देश के रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई कस्बा वालों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का उमड़ा जन सैलाब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती को सकुशल संपन्न करने के लिए इलाकई थाना पूरी तरह से मुस्तैयत रहा कौशाम्बी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करारी कस्बे में निकली भव्य शोभा यात्रा, गाने बाजे के साथ डीजे से निकाली गई शोभा यात्रा, हजारों अंबेडकर अनुयाई शोभा यात्रा में हुए शामिल, नीले झंडों से सराबोर रहा पूरा कस्बा, जय भीम जय आंबेडकर के नारों से गूंजा कस्बा, जय भीम के गीतों पर महिलाएं और युवतियां भी नाचती आई नजर, कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा , पूरे जिले में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही भीम जयंती, नीले झंडों का दिखा हुजूम, हजारों की संख्या में लोगों का दिखा हुजूम। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात।1
- प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे।1
- भाजपाइयों ने किया बाबा साहब को नमन जनपद के सभी बूथों पर मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब की जन्म जयंती राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक - आशीष श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस अवसर पर, आइए हम बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।'' सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि जब संकल्प देशसेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है। सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान शिल्पी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर हम सभी नमन करते हैं। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया एवं प्रस्तावना का पाठन करके जन्म जयंती मनाई गई और कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने बताया कि बाबा साहब के जन्म जयंती की अवसर पर भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा विधानसभा स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा एवं अनुसूचित बस्तियों में जनसंपर्क करके बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को बताया जाएगा। जिसके कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम हैं।1