Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amit Singh
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Amit Singh1
- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटारिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पंचायत भवन को अपनी निजी जमीन पर निर्मित बताकर उसके मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया1
- *मानपुर नगर परिषद में 'जीरो टॉलरेंस' का निकला दीवाला 6 महीने में ही बुझ गई विकास की 'रोशनी', GeM पोर्टल की आड़ में गुणवत्ता से समझौता!* *मानपुर (उमरिया)* मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक ओर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' और पारदर्शिता का दावा कर रही है, वहीं उमरिया जिले की नगर परिषद मानपुर में भ्रष्टाचार की जड़ें सरकारी दावों को खोखला कर रही हैं। भंडारी नदी से हंचौरा तिराहे तक लगाई गई लाखों की LED स्ट्रीट लाइटें महज 6 महीने में दम तोड़ चुकी हैं। अंधेरी सड़कें अब प्रशासन की कथित 'ईमानदारी' पर सवालिया निशान लगा रही हैं। *भ्रष्टाचार का 'मानपुर मॉडल': कमीशन का खेल?* नगर परिषद द्वारा सड़कों को रोशन करने के नाम पर की गई यह खरीदी अब विवादों के घेरे में है। GeM पोर्टल के माध्यम से हुई इस खरीदी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं।घटिया गुणवत्ता के कारण खरीदी गई लाइटें, पोल और साइन बोर्ड अपनी तय समय सीमा भी पूरी नहीं कर पाए।वही नगरवासियों और जानकारों का मानना है कि सप्लायर और जिम्मेदारों के बीच साठगांठ के चलते मानकों की बलि दी गई, ताकि 'कमीशन' की राशि सुरक्षित की जा सके। *जांच का 'झुनझुना': 3 महीने बाद भी नतीजा सिफर* भ्रष्टाचार के इस अंधेरे के खिलाफ 08 दिसंबर 2025 को युवक कांग्रेस ने हुंकार भरी थी। SDM मानपुर हरनीत कौर कलसी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। उस दौरान जांच टीम गठित करने का आश्वासन तो मिला, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी फाइल ठंडे बस्ते में है।सवाल यह उठता है कि आखिर वह कौन सा 'सफेदपोश' या 'रसूखदार' है, जिसे बचाने के लिए जांच की कछुआ चाल का सहारा लिया जा रहा है? क्या सरकार का 'जीरो टॉलरेंस' सिर्फ विज्ञापनों और भाषणों तक सीमित है? नियमानुसार 1 से 3 साल की वारंटी होने के बावजूद खराब लाइटों को सप्लायर से अभी तक क्यों नहीं बदलवाया गया l भंडारी नदी से हंचौरा तिराहे पर पसरे अंधेरे और लगी हुई एलइडी लाइट के आंख मिचौली के कारण होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या हादसे का जिम्मेदार क्या नगर परिषद प्रबंधन होगा? मानपुर की जनता अब कागजी जांच से थक चुकी है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि जिला कलेक्टर उमरिया स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें। खरीदी प्रक्रिया से लेकर भुगतान की फाइलों तक की सूक्ष्म जांच होनी चाहिए। यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि मानपुर में विकास की रोशनी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का अंधेरा ही हावी है।3
- Post by खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़1
- उचेहरा नगर के वार्ड 5 निवासी संतोष ताम्रकार के घर हुई लाखो की चोरी करीब 15 लाख की हुई चोरी2
- *🔶 पब्लिक शुरू न्यूज 🔶* *निषादराज जयंती की धूम: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी बधाई, जल-जुड़े व्यवसायों में आरक्षण का दिया भरोसा* कटनी। शहर में भगवान श्री राम के अनन्य मित्र और सेवा के प्रतीक महाराजा गुहराज निषाद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज को संबोधित करते हुए बड़ी सौगातें और प्रेरणादायक बातें कहीं। *मुख्यमंत्री का संबोधन: "निषादराज के बिना अधूरे हैं भगवान राम"* मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता अटूट है; निषादराज के बिना भगवान राम की गाथा अधूरी है। उन्होंने निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए समाज के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं: *व्यावसायिक आरक्षण:* मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि समाज को जल से जुड़े व्यावसायिक क्षेत्रों में उचित आरक्षण दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। *उत्साह का संकल्प*: उन्होंने कहा कि अगले वर्ष निषाद जयंती और भी अधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। *सीधा संवाद*: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समाज के वरिष्ठों, पार्षद जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद और युवा समाजसेवी श्याम निषाद से सीधे बात कर समाज का कुशलक्षेम जाना। *भव्य वाहन रैली और सांस्कृतिक समागम* कार्यक्रम की शुरुआत नई बस्ती निषाद मोहल्ले से हुई, जहाँ हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु वाहन रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए 'मंगलम गार्डन' पहुंचे। *मनमोहक झांकियां:* कार्यक्रम में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और केवट राज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभाओं का सम्मान: नेशनल चेस प्लेयर मोनिका निषाद, नृत्य कलाकार दिवांशी निषाद सहित समाज के वरिष्ठों और मातृशक्ति का सम्मान किया गया। *साहसी प्रदर्शन*: कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्यों के साथ-साथ कराटे और अन्य साहसी प्रदर्शनों ने युवाओं में जोश भर दिया। *प्रशासनिक एवं राजनीतिक गरिमा* कार्यक्रम में कटनी विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी और महापौर प्रीति संजीव सूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम कमिश्नर और तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मुस्तैद रहे। *समाज की एकजुटता* कार्यक्रम का सफल संचालन युवा समाजसेवी श्याम निषाद ने किया। उन्होंने बताया कि निषादराज जी की सेवा भावना पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में निषाद मांझी उत्थान समिति के अध्यक्ष जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद, राजेश पूरविया (रिट. कमिश्नर), जमुना निषाद, सरपंच संतोष निषाद, और शशि निषाद सहित हजारों की संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में, निषाद समाज और आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री के जुड़ाव और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।1
- मैहर। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा देवी धाम में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मैहर कोतवाली पुलिस ने वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 4 दलालों को गिरफ्तार किया है। 500 रुपये में 'शॉर्टकट' दर्शन का झांसा मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के चलते मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ का फायदा उठाकर ये जालसाज भोले-भाले श्रद्धालुओं को अपना निशाना बना रहे थे। आरोपी श्रद्धालुओं को कतार से बचाकर सीधे दर्शन कराने (वीआईपी एंट्री) का झांसा देते थे और इसके बदले प्रति व्यक्ति 500 रुपये की मांग करते थे। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हुए शिकार ठगी का यह मामला तब सामने आया जब छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं के एक जत्थे से इन दलालों ने संपर्क किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खुद को रसूखदार बताकर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठे, लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की कार्रवाई शिकायत मिलते ही मैहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि: आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी चारों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान किसी भी तरह के अनधिकृत वीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध है। अपील: मैहर पुलिस और मंदिर प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक व्यवस्थाओं का ही पालन करें। रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़1
- किसने अफवाह फैला दी इंदौर में?? इंदौर भावरकुआँ पेट्रोल पम्प पर कारो की लाइन।1