Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो सभी लोगों को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा और सबके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
Eslam Ali
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो सभी लोगों को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा और सबके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो सभी लोगों को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा और सबके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।1
- सम्भल प्रशासन ने अवैध जींस वाशिंग प्लांटों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50वें अवैध वाशिंग प्लांट को बंद करा दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की अगुवाई में किशनदास सराय मोहल्ले में संचालित इस प्लांट पर छापेमारी की गई, जहां बिना किसी वैध अनुमति के जींस वाशिंग का काम हो रहा था। इस कार्रवाई के संबंध में सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान प्लांट मालिक फखरे आलम ने आरोप लगाया कि चंदौसी निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें एनओसी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख रुपये लिए थे। फखरे आलम के अनुसार, उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि सभी अनुमति प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले प्लांट दोबारा शुरू किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में प्लांट के अंदर पाँच बड़ी वाशिंग मशीनें मिलीं, लेकिन मालिक कोई भी वैध अनुमति या एनओसी प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे प्लांटों के लिए प्रदूषण विभाग की एनओसी, ईटीपी प्लांट, एमएसएमई पंजीकरण और भूगर्भ जल विभाग की अनुमति अनिवार्य होती है, जो इस प्लांट के पास नहीं थी। प्रशासन ने मौके से तैयार जींस का माल जब्त कर लिया है, जबकि मशीनों को मालिक की सुपुर्दगी में रखा गया है। प्लांट में काम कर रहे छह मजदूरों को भी पूछताछ के लिए थाने भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी कि इससे पहले 49 अवैध वाशिंग प्लांट बंद किए जा चुके थे, और यह जिले में बंद कराया गया 50वां प्लांट है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित इकाइयों में हड़कंप मच गया है।4
- उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में, सरकार के 'मिशन शक्ति' और 'महिला सशक्तिकरण' के दावों के बीच, आसफपुर और इस्लामनगर ब्लॉक से व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी तंत्र की कथित लापरवाही, वित्तीय अनियमितताओं और ग्राम प्रधानों की तानाशाही के कारण स्वयं सहायता समूह की गरीब केयरटेकर महिलाएं पिछले कई महीनों से अपने मानदेय के लिए भटक रही हैं। इस मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण के खिलाफ अब अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदायूँ को एक अंतिम पत्र (पत्रांक संख्या: AJP/2026/CDO/04) सौंपकर प्रशासन को 3 दिन (72 घंटे) का सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो पार्टी बिसौली एसडीएम कार्यालय (तहसील मुख्यालय) पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में सीडीओ द्वारा जांच और निस्तारण के लिए 14 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा बीतने के बाद भी ब्लॉक स्तर पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "कार्रवाई करना तो दूर, संबंधित अधिकारियों द्वारा द्वेषभावना के तहत पीड़ित महिलाओं को डराया, धमकाया और गुमराह किया जा रहा है। अधिकारियों के इस अड़ियल रवैये के कारण गांवों में आपसी विवाद और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।" पार्टी ने पुरजोर मांग की है कि सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर महिलाओं का मानदेय बिना किसी बिचौलिए या अड़चन के सीधे उनके पर्सनल बैंक खातों में भेजा जाए। संगठन ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मामले भी रखे हैं: पिंकी (ग्राम बीधा नगला, ब्लॉक आसफपुर) को समूह के खाते में भेजी गई ₹72,000 की मानदेय राशि तुरंत दिलाई जाए और अवैध रूप से छीनी गई शौचालय की चाबी ससम्मान वापस कराई जाए। प्रीति (ग्राम सिरसावा, ब्लॉक आसफपुर) का पिछले 11 महीने का बकाया मानदेय ₹81,000 जो पिछले 1 साल से समूह के खाते में पड़ा है, उसे तुरंत विमुक्त किया जाए, क्योंकि अधिकारियों की शह पर अन्य महिलाओं द्वारा उसे निकलने नहीं दिया जा रहा है। सोनी (ग्राम मित्ररोली, ब्लॉक इस्लामनगर) को पिछले 51 महीने (साढ़े चार साल से अधिक) से स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा दुर्भावना के चलते मानदेय नहीं दिया जा रहा है; आरोप है कि प्रधान द्वारा "जब तक प्रधानी पर रहूँगा, मानदेय नहीं निकलने दूँगा" जैसी तानाशाही धमकी दी गई है, जिस पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई कर सोनी का मानदेय दिलाया जाए। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक आसफपुर में तैनात दोनों अधिकारियों की कथित आपसी साठगांठ और भ्रष्टाचार को तोड़ने के लिए उनका तत्काल प्रभाव से अन्य ब्लॉक में स्थानांतरण करने और महिलाओं को डरा-धमकाकर सादे कागजों पर कराए गए हस्ताक्षरों को तत्काल अमान्य घोषित करने की भी मांग की गई है। अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने कड़े लहजे में कहा है कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। यदि 3 दिन के भीतर इन शोषित महिलाओं को इंसाफ नहीं मिला, तो बिसौली तहसील मुख्यालय पर ऐतिहासिक अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा, जो महिलाओं को उनका पूरा हक और सम्मान मिलने के बाद ही समाप्त होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, मण्डलायुक्त बरेली मण्डल, जिला अधिकारी (DM) बदायूँ और उप-जिलाधिकारी (SDM) बिसौली को भी आवश्यक और त्वरित कार्रवाई हेतु भेजी गई है। अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासनिक अमला इन बेबस महिलाओं को 72 घंटे में न्याय देता है या फिर बिसौली तहसील आंदोलन की आग में तपेगी।1
- उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत उन्हें मुफ्त स्कूटी मिलेगी। राज्य सरकार ने इस योजना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और कॉलेजों से पात्र छात्राओं का विवरण मांगा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस योजना से हजारों छात्राएं लाभान्वित होंगी। शुरुआती चरण में लगभग 45 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारी है। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों से ऐसी छात्राओं का डेटा मांगा है जिन्होंने अंडरग्रेजुएट फर्स्ट ईयर में 80, 85 या 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, और पहले चरण में फाइनल ईयर की छात्राओं को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।1
- इस बार G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया, जिसे भारत के लिए एक बड़े गौरव की बात बताया जा रहा है। कहा गया कि जहां कई बड़े नेताओं को बुलावा नहीं मिलता, वहीं नरेंद्र मोदी जी को यह अवसर प्राप्त हुआ। इस घटना से भारत को वैश्विक मंच पर 'बीस प्रतिशत' प्रतिनिधित्व मिला है, जिसके परिणामस्वरूप भारत एक 'सुपर भारत' के रूप में उभरा है।1
- बदायूं के दातागंज इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक कुख्यात भैंस चोर गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर फायरिंग करने वाले गुलशन के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। यह घटना देर रात बेलाडांडी गांव के पास हुई। गिरफ्तार आरोपी गुलशन पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने हाल ही में हुई भैंस चोरी की वारदातों को कबूला है। मुठभेड़ के दौरान गुलशन के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कॉम्बिंग जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई को दातागंज में अपराधियों पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।1
- संभल में आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौलागढ़ में स्थित चंदौसी पब्लिक स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर धू धू कर जला। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौलागढ़ में स्थित चंदौसी पब्लिक स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर धू धू कर जला।1