जमालपुर निकाह कमेटी का सराहनीय पहल: सामूहिक निकाह से गरीब बेटियों को मिल रहा सहारा जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुकीम द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए “जमालपुर निकाह कमेटी” का गठन किया गया। यह कमेटी न केवल जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रही है, बल्कि समाज में सादगीपूर्ण विवाह और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत बना रही है। वर्ष 2025 में कमेटी के द्वारा पांच गरीब बेटियों का एक साथ सामूहिक निकाह आयोजित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया था। इस आयोजन को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिली थी। जमालपुर निकाह कमेटी की विशेषता यह है कि निकाह के साथ-साथ बेटियों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी प्रदान किया जाता है। इनमें पलंग, सोफा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत वे सभी जरूरी वस्तुएं शामिल होती हैं, जिनकी एक नए परिवार को शुरुआत में आवश्यकता होती है। विदाई के समय यह सामग्री देकर कमेटी बेटियों और उनके परिवारों का बोझ काफी हद तक कम कर देती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जमालपुर के डक हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुकीम और उनकी टीम का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा भी दिखा रहा है। यह पहल निश्चित रूप से सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करेगी।

- Post by JMBNEWS1
- पटना के बाढ़ अनुमंडल में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बाढ़ अनुमंडल पुलिस ने कमर कस ली है। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस ने शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रामकृष्ण ने बताया कि जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा, जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण पर्व मनाने में पुलिस का सहयोग करें।1
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- मामला NH-22, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय स्थित पुरानी बाजार का है, जहां एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक का नियंत्रण खोते ही ट्रक सीधे सड़क किनारे बने एक घर में जा टकराया। इस हादसे में घर को काफी नुकसान पहुंचा है। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि समय रहते घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #Sarai #NH22 #RoadAccident #TruckAccident #Breaking #LiveNews #Hajipur #MuzaffarpurRoad #AccidentNews #TruckCrash #BiharBreaking #LocalNews #TrafficIssue #Negligence #BigAccident #ViralNews #IndiaNews #Alert1
- Post by Mithilesh Kumar1
- Post by सुनो सच बिहार1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिसकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भासिंगपुर गांव निवासी बिंदेश्वर पासवान के पुत्र ढोलन पासवान एवं महमदीपुर निवासी स्वर्गीय अख्तर हुसैन के पुत्र आसिफ अली के रूप में की गई है इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों वारंटी के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1
- Post by JMBNEWS1