Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ में आगामी रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शोभा यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने सख्त निर्देश जारी करते हुए डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण ने बताया कि रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
JMBNEWS

More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां PM श्री हाई स्कूल के शिक्षक मोहन सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मोहन सिंह ने 17 मार्च 2026 को अपर सचिव को लिखित शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था और स्कूल के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिकायत देने के अगले ही दिन यानी 18 मार्च से वह लापता हैं। परिजनों ने प्रशासन से जल्द बरामदगी की मांग की है, वहीं बेटी ने जातिगत भेदभाव का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्या यह सिर्फ गुमशुदगी है या इसके पीछे कोई साजिश? देखिए पूरी रिपोर्ट…1
- Post by JMBNEWS1
- पटना के बाढ़ अनुमंडल में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बाढ़ अनुमंडल पुलिस ने कमर कस ली है। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस ने शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रामकृष्ण ने बताया कि जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा, जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण पर्व मनाने में पुलिस का सहयोग करें।1
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- मामला NH-22, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय स्थित पुरानी बाजार का है, जहां एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक का नियंत्रण खोते ही ट्रक सीधे सड़क किनारे बने एक घर में जा टकराया। इस हादसे में घर को काफी नुकसान पहुंचा है। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि समय रहते घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #Sarai #NH22 #RoadAccident #TruckAccident #Breaking #LiveNews #Hajipur #MuzaffarpurRoad #AccidentNews #TruckCrash #BiharBreaking #LocalNews #TrafficIssue #Negligence #BigAccident #ViralNews #IndiaNews #Alert1
- Post by Mithilesh Kumar1
- Post by सुनो सच बिहार1
- Post by JMBNEWS1