Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक विपिन जैन की अगुवाई में मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण जारी शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चल रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान रविवार को 89वें दिन भी निरंतर जारी रहा। अभियान के दौरान श्रमदानियों ने नदी में फैली काई, गंदगी और कचरे को निकालकर साफ-सफाई की। साथ ही नदी तट के आसपास पड़े प्लास्टिक, पन्नी, बोतलें और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर बाहर निकाला गया।
यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
विधायक विपिन जैन की अगुवाई में मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण जारी शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चल रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान रविवार को 89वें दिन भी निरंतर जारी रहा। अभियान के दौरान श्रमदानियों ने नदी में फैली काई, गंदगी और कचरे को निकालकर साफ-सफाई की। साथ ही नदी तट के आसपास पड़े प्लास्टिक, पन्नी, बोतलें और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर बाहर निकाला गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Arjun rathore29941
- रामगंजमंडी में मनरेगा के तहत किए गए कार्य का भुगतान नहीं मिलने से आक्रोशित महिला श्रमिकों ने शनिवार को खैराबाद मोड़क सड़क मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओ ने जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पंचायत समिति के बीडीओ, चेचट के नायब तहसीलदार और मोड़क पुलिस मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की, लेकिन महिलाएं भुगतान दिलाने की मांग पर अड़ी रहीं। करीब छह घंटे चले धरने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर भुगतान कराने और मेटो की संख्या बढ़ाकर कर कार्य को ऑनलाइन करने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाओं ने जाम और धरना समाप्त किया। प्रदर्शन कर रही महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने गुण्डी–फतेहपुर स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित हुई धीरेन्द्र शास्त्री की कथा स्थल पर करीब एक माह तक मनरेगा योजना के तहत सफाई कार्य किया था, लेकिन अब तक उन्हें उसका भुगतान नहीं किया गया है। महिलाओं का कहना है कि मनरेगा मेट ने उनके काम को अगली मस्टररोल में लेने की बात कही थी, लेकिन पुराने भुगतान के बिना ही उनसे दोबारा काम करवाया जा रहा है। इसी से नाराज होकर वे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुईं।1
- ताल:- मीसाबंदी और लोकतंत्र सैनानी श्री मांगीलाल परमार की स्मृति में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग वालीबॉल रात - दिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन हुआ। फाइनल में प्रथम अरुण उत्तर प्रदेश टीम रही। साथ ही द्वितीय स्थान पर मित्तल उत्तराखंड टीम रही, संयुक्त तृतीय और चर्तुथ स्थान पर इस्तियाक मालेगांव और सोहेब टीम जामनेर रही।अंत में पुरस्कार वितरण किए गए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार और नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार ने बताया कि समापन समारोह के अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री के के सिंह कालूखेड़ा रहे साथ ही विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कान सिंह चौहान, सुनील भावसार, पूर्व भारतीय वालीबॉल टीम कप्तान भास्कर राव भागवत, प्रकाश व्यास, सालार हुसैन बादशाह रहे। अखिल भारतीय टीम स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने विजेता औरसहभगी टीमों का पुष्प मालाओ से स्वागत कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन के सम्मानित किया बहुत अंतराल के बाद आयोजन होने से खेल प्रेमियों ने खूब आनंद लिया।1
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं, और गुस्सा भी आ रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर लोगों को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बेबस, लाचार और बिलखती हुई मिली. आरोप है कि महिला को उसके ही अपने परिवार ने बीच सड़क पर लावारिस छोड़ दिया.1
- Post by Lala bann Sisodiya1
- Post by Manoj Kumar1
- रामगंजमंडी में चेचट के राजकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान दो छात्रों पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले चेचट अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ रेफर किया गया। घायल छात्रों की पहचान बबलू निवासी सोहनपुरा और सुनील सेन निवासी मोहनपुरा के रूप में हुई है। दोनों छात्र सोहनपुरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और स्कूल के वार्षिक उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घायल छात्रों ने बताया कि एक बदमाश ने उन्हें स्कूल के बाहर बुलाया और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाश ने चाकू से वार किए जिससे बबलू को नाक, सीने और हाथ पर तथा सुनील को भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर दोनों घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। इधर, घटना की खबर फैलते ही चेचट अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- चार पोता फलिया में छपरा फलिया में रोड खराब है उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है हमारे छपरा पलिया में भी रोड नहीं बन रहा है एक रोड है वह1
- रायपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालखंदा का शैक्षिक भ्रमण छात्र और छात्रों के एक समूह द्वारा उनके नियमित शिक्षण वातावरण से बाहर शुक्रवार को थर्मल पावर प्लांट ,नौलखा किला, साइंस पार्क सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया । विद्यालय के अध्यापक राजेश मीणा ने बताया कि भ्रमण का प्राथमिक लक्ष्य छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव प्रदान करना है जो कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों और अवधारणाओं की उनकी समझ को बढ़ाते हैं। ये यात्राएँ शैक्षिक और मनोरंजक दोनों तरह से डिज़ाइन की गई हैं, जो छात्रों को उनके ज्ञान को लागू करने के लिए एक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं।2