मानसी राणा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेशनल स्तर पर मिला मान सम्मान उतर प्रदेश की बर्थली बैलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी मानसी राणा को (भारत नारी गौरव सम्मान तथा बूमेन राइजिंग स्टार अवार्ड 2026)से सम्मानित किया। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के छोटे से गांव की नेशनल खिलाड़ी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की दस जमा दो की छात्रा मानसी राणा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उतर प्रदेश की बर्थली बैलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य समाजसेवी कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन करने पर (भारत नारी गौरव सम्मान 2026तथा बूमेन राइजिंग स्टार अवार्ड )से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर हर्षित बाजपेई,चेयरमैन डॉ आईशा वर्मा,सीओ मीरा शर्मा का कहना है कि देश के अलग-अलग राज्यों से उन सभी होनहार खिलाड़ी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता सहित समाजसेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभाने में अहम योगदान रहा हो।बहीं पर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत नारी गौरव सम्मान तथा बूमेन राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बहीं पर मानसी राणा ने बताया कि मुझे यह सम्मान पाकर बहुत खुशी महसूस हुई है। परन्तु इस उपलब्धि का सारा श्रेय मेरे माता-पिता व अलग-अलग गतिविधियों में मुझे मोटीवेट करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों सहित कोच सहबान को इसका श्रेय जाता है। जिसमें मेरे स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पूर्व प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, ग्राउंड कोच रजनीश ठाकुर सहित स्कूल स्टाफ सदस्य जिन्होंने मुझे पिछले चार वर्षों से खेलों सहित अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने में मोटीवेट किया।बहीं पर इसके अलावा शिक्षा विभाग से जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी, सेवानिवृत्त उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल, एडीपीओ जगजीत सिंह, डीएसपी अजय ठाकुर, तहसीलदार विपन ठाकुर,पशु चिकित्सा उपनिदेशक डॉ सतेन्द्र ठाकुर सहित ड्रैगन वोट एव ट्रैडिशनल व तैराकी कोच शाम लाल चौधरी, कराटे एवं ताइक्वांडो कोच सुरेश कुमार उर्फ बाबी, स्काउट एवं गाइड जिला डीओसी सोनू कुमारी,व डीओसी अमन शर्मा, कबड्डी कोच अशोक धीमान सहित अन्य सभी परिवार सदस्यों को जाता है जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने में हर समय सहयोग व मेरा मार्गदर्शन किया है। बहीं पर मेरा शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से आगे भी इसी तरह के सहयोग व मार्गदर्शन की उम्मीद है।कि आने वाले दिनों में मुझे महाविद्यालय स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने में सहयोग व मार्गदर्शन करें। क्योंकि मैं आगे भी इसी तरह से खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में शामिल होकर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहती हूं।
मानसी राणा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेशनल स्तर पर मिला मान सम्मान उतर प्रदेश की बर्थली बैलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी मानसी राणा को (भारत नारी गौरव सम्मान तथा बूमेन राइजिंग स्टार अवार्ड 2026)से सम्मानित किया। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के छोटे से गांव की नेशनल खिलाड़ी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की दस जमा दो की छात्रा मानसी राणा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उतर प्रदेश की बर्थली बैलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य समाजसेवी कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन करने पर (भारत नारी गौरव सम्मान 2026तथा बूमेन राइजिंग स्टार अवार्ड )से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर हर्षित बाजपेई,चेयरमैन डॉ आईशा वर्मा,सीओ मीरा शर्मा का कहना है कि देश के अलग-अलग राज्यों से उन सभी होनहार खिलाड़ी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता सहित समाजसेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभाने में अहम योगदान रहा हो।बहीं पर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत नारी गौरव सम्मान तथा बूमेन राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बहीं पर मानसी राणा ने बताया कि मुझे यह सम्मान पाकर बहुत खुशी महसूस हुई है। परन्तु इस उपलब्धि का सारा श्रेय मेरे
माता-पिता व अलग-अलग गतिविधियों में मुझे मोटीवेट करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों सहित कोच सहबान को इसका श्रेय जाता है। जिसमें मेरे स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पूर्व प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, ग्राउंड कोच रजनीश ठाकुर सहित स्कूल स्टाफ सदस्य जिन्होंने मुझे पिछले चार वर्षों से खेलों सहित अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने में मोटीवेट किया।बहीं पर इसके अलावा शिक्षा विभाग से जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी, सेवानिवृत्त उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल, एडीपीओ जगजीत सिंह, डीएसपी अजय ठाकुर, तहसीलदार विपन ठाकुर,पशु चिकित्सा उपनिदेशक डॉ सतेन्द्र ठाकुर सहित ड्रैगन वोट एव ट्रैडिशनल व तैराकी कोच शाम लाल चौधरी, कराटे एवं ताइक्वांडो कोच सुरेश कुमार उर्फ बाबी, स्काउट एवं गाइड जिला डीओसी सोनू कुमारी,व डीओसी अमन शर्मा, कबड्डी कोच अशोक धीमान सहित अन्य सभी परिवार सदस्यों को जाता है जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने में हर समय सहयोग व मेरा मार्गदर्शन किया है। बहीं पर मेरा शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से आगे भी इसी तरह के सहयोग व मार्गदर्शन की उम्मीद है।कि आने वाले दिनों में मुझे महाविद्यालय स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने में सहयोग व मार्गदर्शन करें। क्योंकि मैं आगे भी इसी तरह से खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में शामिल होकर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहती हूं।
- राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के 13 मार्च के कुटलैहड़ के एक दिवसीय को लेकर तैयारियां हुईं तेज बंगाणा में विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक, संबंधित अधिकारियों को आदेश बंगाणा, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के 13 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के कुटलैहड़ दौरे के दौरान उपमंडल बंगाणा के सभी विभागों की ओर से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर विभाग अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे, ताकि आम जनता को भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ और जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दौरे के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं। इनमें लगभग 15 करोड़ रुपये की तर्कवाल पेयजल योजना प्रमुख है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर और स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बंगाणा नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित दूसरे चरण की सीवरेज योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन दोनों बड़ी योजनाओं के अलावा भी आधा दर्जन अन्य करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं से संबंधित पूरी जानकारी और प्रस्ताव समय पर तैयार रखें। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। इनमें सड़कों के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में सब जज कोर्ट और डीएसपी हेडक्वार्टर की स्थापना जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन घोषणाओं के पूरा होने से कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल, बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी को आदेश दिए कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू का कुटलैहड़ दौरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे से जहां कई विकास योजनाओं को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्र की लंबित मांगों को भी पूरा करवाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद खुरवाई रेंज ऑफिसर संदीप कुमार, एक्सिन लोकनिवि एक्सिन जल शक्ति हरभजन सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,जिला पार्षद सत्या देवी दिनेश खत्री जेडी आर्य विपिन साजन सुदेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।1
- Post by Dinesh Kumar1
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- हमीरपुर अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया । मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा। वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।2
- जिला मुख्यालय ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गई जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की टीम प्रबंधन ने मैच के दौरान रेफरी को लेकर गंभीर आपत्ति जता दी। एलपीयू टीम के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ उनके मुकाबलों में वर्षों से एक ही रेफरी को नियुक्त किया जाता है, जो पक्षपातपूर्ण फैसले देकर उनकी टीम के खिलाफ माहौल बनाता है। इस आरोप के बाद मैदान में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। खास बात यह रही कि उसी दौरान जिला उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे हुए थे। एलपीयू टीम प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की स्थिति खेल भावना के विपरीत है और इससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।3
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- Post by हमीरपुरी पत्रकार1
- कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा1