Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेय जल की समस्या परेशानी ग्राम संभा ग्राम 84 ब्लॉक पटेहरा में ब्लॉक प्रमुख द्वारा लगवाया गया सोलर पंप जो कि पिछले 5 महीने से आकाशीय बिजली द्वारा खराब हो गया जिसकी शिकायत सेकेट्री साहब ओर ब्लॉक प्रमुख की को सूचना भी दिया गया लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई जो कि पानी की समस्या बनी हुई है जिसकी जरूरत सभी को हर दिन होती है फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है
SHYAMBALI समाजसेवी
पेय जल की समस्या परेशानी ग्राम संभा ग्राम 84 ब्लॉक पटेहरा में ब्लॉक प्रमुख द्वारा लगवाया गया सोलर पंप जो कि पिछले 5 महीने से आकाशीय बिजली द्वारा खराब हो गया जिसकी शिकायत सेकेट्री साहब ओर ब्लॉक प्रमुख की को सूचना भी दिया गया लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई जो कि पानी की समस्या बनी हुई है जिसकी जरूरत सभी को हर दिन होती है फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम संभा ग्राम 84 ब्लॉक पटेहरा में ब्लॉक प्रमुख द्वारा लगवाया गया सोलर पंप जो कि पिछले 5 महीने से आकाशीय बिजली द्वारा खराब हो गया जिसकी शिकायत सेकेट्री साहब ओर ब्लॉक प्रमुख की को सूचना भी दिया गया लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई जो कि पानी की समस्या बनी हुई है जिसकी जरूरत सभी को हर दिन होती है फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है2
- Post by Bhagantubind4
- मड़िहान *धर्म कांटा बना मौत का जाल: लगातार हादसों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, तीन युवकों की गई जान* मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में कोयला लदी ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौदा हुई दर्दनाक मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर 33 गांव निवासी विजय 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद्र व देवेंद्र पुत्र अर्जुन व राजेश तीनों युवक अदानी थर्मल पावर प्लांट में मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे कि अचानक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वही मिर्जापुर–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी गांव के सामने सड़क किनारे स्थापित विंध्यवासिनी धर्म कांटा अब पूरी तरह “मौत का जाल” बन चुका है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की अनदेखी ने आखिरकार तीन युवकों की जान ले ली। शनिवार शाम हुए भीषण हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अडानी ग्रुप की कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास पहुंचे, सड़क पर खड़े ट्रकों की लंबी कतार और अव्यवस्थित यातायात के कारण हादसे का शिकार हो गए। यह पहला मामला नहीं है। महज तीन दिन पहले इसी स्थान पर एक डंपर ने कार सवार को टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद घंटों जाम लगा रहा। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए थे, लेकिन यह हादसा भी बड़े खतरे की चेतावनी था। इसके अलावा सोमवार को भी एक दुर्घटना में हसरा गांव निवासी जंगली यादव, जो विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे, डीजल टैंकर की चपेट में आ गए थे। उस समय उन्हें मामूली चोट आई थी, लेकिन उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले छह महीनों से धर्म कांटा के कारण भोर से लेकर सुबह 10 बजे तक सड़क पर ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे रोजाना जाम जैसी स्थिति बनती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक यहां आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो पुलिस ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को हल करने की कोशिश की। शनिवार को हुई तीन युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते धर्म कांटा हटाने या ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई की गई होती, तो आज तीन जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। लगातार हो रही घटनाएं साफ संकेत दे रही हैं कि यह स्थान हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अब सवाल यह है कि क्या तीन मौतों के बाद प्रशासन जागेगा, या फिर किसी और बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।3
- मीरजापुर : जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग—वीरेंद्र कुमार (35 वर्ष), विजय कुमार (38 वर्ष) और राजेश (41 वर्ष)—मीरजापुर से मड़िहान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, मामला दर्ज पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में वादी से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी चुनार का बयान क्षेत्राधिकारी चुनार, मीरजापुर ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही इस दर्दनाक हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।2
- 🙏प्यारे भाइयो बहनो व मातावो भाजपा सरकार द्वारा नारी शक्ति वदंन संसोधन बिल महिला को व अधिकार के लिए लाया था, अफसोस कांग्रेस, सपा महिला एन्टी एलायंस पार्टी ने महिलाओ के साथ अन्याय किया, जिसका जवाब देश की जागरूक महिला करारा जरूर देगी, इनहे कभी माफ नही करेंगी,1
- मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक मिर्जापुर से मड़िहान की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह दुर्घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के तहसील के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Chhattisgarh dabra road Raat 2:00 gadi breakdown kuchh Badmash log diesel nikal liye aur uske bad paise bhi chhin liye Gaya1
- मीरजापुर | पुलिस लाइन में शनिवार को रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विन्ध्याचल मंडल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। यह पहल न केवल जवानों के कठिन परिश्रम और अनुशासन के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि पुलिस परिवार में एकता, सहयोग और आपसी विश्वास को भी मजबूत करने का संदेश दिया। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों और जवानों के बीच की दूरी कम हुई तथा टीम भावना को बढ़ावा मिला, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और समर्पण में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन), उपजिलाधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, सदर, नगर, चुनार एवं लालगंज, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रशिक्षु आरक्षीगण उपस्थित रहे।4